07:33 PM, 31-Dec-2025 ऑस्ट्रेलिया में नए साल का भव्य स्वागत ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया गया। सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के आसपास हुई शानदार आतिशबाजी ने आसमान को रंगों से भर दिया और लाखों लोगों ने इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनकर नए साल का आगाज किया। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया गया। सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के आसपास हुई शानदार आतिशबाजी ने आसमान को रंगों से भर दिया और लाखों लोगों ने इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनकर नए साल का आगाज किया। 07:01 PM, 31-Dec-2025 नए साल की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को बधाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने कहा कि नया साल नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने इसे आत्म-चिंतन और नए संकल्प लेने का अवसर बताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, ईश्वर करे कि वर्ष 2026 हमारे जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह नया साल एक मजबूत और अधिक समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का आह्वान क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें