नए साल पर कंझावला जैसा कांड: पुलिस का लोगो लगी कार ने स्कूटी सवार को 10KM घसीटा... सड़क लाल, शव के उड़े चीथड़े

दिल्ली के कंझावला में साल 2023 में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की मध्य रात एक युवती की कार के घसीटने से मौत हो गई थी। कार उसे 10 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक घसीटते हुए ले गई थी। ऐसा ही मामला यूपी के मिर्जापुर जिले के शेरवां क्षेत्र में सामने आया। बीते गुरुवार को अदलहाट थाना क्षेत्र के भुईली खास गांव के पास दोपहर सवा एक बजे कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद स्कूटी सवार धर्मेंद्र कार में फंस गया। पुलिस का लोगो लगी कार धमेंद्र को घसीटते हुए भागने लगी। रास्ते में कंबल वितरण के लिए आए लोगों को भी कार ने टक्कर मारी। 10 किमी दूर शेरवां चौकी के आगे चंदौली के मझगवां जाकर कार युवक समेत सड़क किनारे खेत में उतर गई। इस दौरान 10 किमी तक की सड़क खून से लाल हो गई। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

EVM: कर्नाटक चुनाव आयोग के सर्वे में ईवीएम हुई पास, BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; कहा- ये करारा तमाचा..

वहीं, शिवसेना नेता शाइना एनसी ने भी कर्नाटक सरकार की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर किए गए ताजा सर्वे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी और (सांसद) राहुल गांधी ने कभी भी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं किया। उन्होंने कहा, कर्नाटक निगरानी एवं मूल्यांकन प्राधिकरण यानी केएमईए ने 2024 के लोकसभा चुनावों पर यह सर्वे किया, जिसमें 5,100 लोग शामिल हुए। सर्वे बंगलूरू से लेकर बेलगाम और मैसूर तक पूरे राज्य में102 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया और 91.3 फीसदी लोगों ने माना कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं।शाइना एनसी ने आगे कहा, इससे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और चुनाव आयोग पर सभी संदेह खत्म हो जाते हैं। मुझे लगता है कि अब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए देश से माफी मांगने का समय आ गया है, क्योंकि उन्होंने उन्होंने केवल झूठ फैलाए हैं और यहां आपने देखा है कि इससे इन दावों का हमेशा के लिए अंत हो जाता है। एक सशक्त लोकतंत्र की स्वतंत्रत एजेंसियों और न्यायसंगत कार्यप्रणाली के मामले में यह उनके मुंह पर करारा तमाचा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

कौन है अजय राज?: पिता के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया था नौ साल का 'वीर', सरकार उठाएगी पढ़ाई का खर्चा

बहादुरी के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित अजय राज सिंह का बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने स्वागत किया। सम्मान में साफा बांध कर मेडल पहनाया। मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वीर अजय राज की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। अजय राज ने अपने पिता की मगरमच्छ से जान बचाई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजय राज को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। अजय राज के साहस की सराहना करते हुए मत्स्य मंत्री ने कहा कि हमें समाज के इस वीर बालक पर गर्व है।अजय राज के पिता वीरभान को भी सम्मानित किया गया। संजय निषाद ने अजय की वीरता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चंबल के किनारे बसे अजय राज के गांव में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।पिता की मगरमच्छ से जान बचाई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजय राज को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। अजय राज के साहस की सराहना करते हुए मत्स्य मंत्री ने कहा कि हमें समाज के इस वीर बालक पर गर्व है।अजय राज के पिता वीरभान को भी सम्मानित किया गया। संजय निषाद ने अजय की वीरता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चंबल के किनारे बसे अजय राज के गांव में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

Pakistan: नए साल पर जयशंकर के लिए बलूचिस्तान से आया खुला पत्र, लिखा- पाकिस्तान को उखाड़ फेंको, हम भारत के साथ

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान के बलूचिस्तान के निर्वासित बलोच नेता मीर यार बलोच ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को एक खुला पत्र लिखा है। इस ओपन लेटर में मीर यार बलोच ने भारत और बलूचिस्तान के बीच ऐतिहासिक संबंधों के बारे में बताते हुए सहयोग बढ़ाने की अपील की। उन्होंने बलूचिस्तान के छह करोड़ नागरिकों की ओर से भारत के 140 करोड़ लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Karnataka: बल्लारी हिंसा मामले में भाजपा विधायक समेत 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। हालात अभी शांतिपूर्ण हैं और सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी अवांछित घटना न हो।’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति हथियार लहरा रहा है और हवाई फायरिंग कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता श्रीरामुलु, शेखर, अलिखन और सोमशेखर रेड्डी समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। Karnataka’s Ballari violence | FIR has been filed at Brucepet Police station against 11 people, including BJP MLA Janaradhan Reddy, former minister and BJP leaders Sriramulu, Shekar, Alikhan and Somashekar Reddy, for allegedly tearing a Valmiki banner. https://t.co/JJx156wHzU — ANI (@ANI) January 2, 2026 किस बात पर हुआ विवाद बल्लारी में 3 जनवरी को वाल्मिकी जी की प्रतिमा का अनावरण होना है। इसे लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके पोस्टर-बैनर शहर भर में लगाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थक अवंभावी इलाके में भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के आवास के बाहर कार्यक्रम का बैनर लगा रहे थे। कथित तौर पर भाजपा विधायक के समर्थकों ने इसका विरोध किया, जिसके चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में बहस हुई और जल्द ही यह मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस का कहना है कि जब हंगामे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Pollution: दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत नहीं, बेहद खराब श्रेणी में फिजा बरकरार; जानें कितना रहा AQI

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है। 101-200 का मतलब वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब और 301 से 400 के बीच का अर्थ वायु गुणवत्ता की बेहद खराब श्रेणी को दर्शाता है। 401 से 500 की श्रेणी में वायु की गुणवत्ता गंभीर बन जाती है। ऐसी स्थिति में इंसान की सेहत को नुकसान पहुंचता है। पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह जानलेवा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Umar Khalid: 'उमर खालिद को जमानत पर रिहा करो', आठ अमेरिकी सांसदों ने की मांग; भारतीय राजदूत को लिखा पत्र

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के आठ सांसदों ने दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद को जमानत पर रिहा करने की मांग की है। इस मांग को लेकर अमेरिकी सांसदों ने अमेरिका में तैनात भारतीय राजदूत को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उमर खालिद को जमानत देने और दिल्ली दंगा मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। उमर खालिद दिल्ली दंगा मामले में आरोपी है और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत बीते पांच साल से अधिक समय से जेल में बंद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Bangladesh: खालिदा जिया की मौत की जिम्मेदार शेख हसीना, बीएनपी का बड़ा आरोप; प्रतिशोध में भेजा गया था जेल

बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर तीखा आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। बांग्लादेश राष्ट्रीय पार्टी (बीएनपी) की स्थायी समिति के सदस्य नजरुल इस्लाम खान ने अपदस्थ पीएम शेख हसीना पर पार्टी अध्यक्ष और पूर्व पीएम खालिदा जिया की मृत्यु के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। खालिदा जिया के नमाज-ए-जनाजा से पहले नजरुल ने कहा, 8 फरवरी, 2018 को खालिदा जिया को हसीना के निजी प्रतिशोध का शिकार होने के बाद जेल भेजा गया, लेकिन जेल से बाहर आने पर उनकी हालत गंभीर बनी रही। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: ठंड-कोहरे से ठिठुरा उत्तर भारत; NCR में खनन माफिया का खुला खेल; चीन को ताइवान की चुनौती, सुर्खियां

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा के यमुनानगर में खनन माफिया की गतिविधियों पर सवाल उठे हैं, जहां एनजीटी में दाखिल रिपोर्ट में अवैध खनन की पुष्टि हुई है। एक तरफ आर्थिक मोर्चे पर भारत के क्यूएसआर सेक्टर में बड़ा विलय सामने आया है, जिसमें सफायर और देवयानी के एकीकरण को मंजूरी मिलने के बाद केएफसी और पिज्जा हट का कारोबार एक ही छत के नीचे आ गया है। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइवान ने चीन को कड़ा संदेश देते हुए राष्ट्रपति चिंग के नेतृत्व में विस्तारवादी नीतियों का विरोध करने और देश की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दोहराया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi: एनसीआर समेत हरियाणा के यमुनानगर में खनन माफिया का खुला खेल, एनजीटी में दाखिल रिपोर्ट में पुष्टि

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से लेकर एनसीआर से सटे हरियाणा के यमुनानगर तक अवैध खनन अब कोई छिपी हुई गतिविधि नहीं रह गई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में पेश अधिग्रहीत सैटेलाइट और ड्रोन तस्वीरें, कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (सीएजी) की ऑडिट रिपोर्टें और राज्य स्तरीय जांच दस्तावेज यह साबित करते हैं कि रेत, बजरी और पत्थर का अवैध दोहन वर्षों से संगठित नेटवर्क के तहत चल रहा है। सरकारें बदलीं, नीतियां बदलीं, आदेश जारी हुए लेकिन खनन माफिया हर दौर में आबाद रहा। यह कहानी केवल अवैध खनन की नहीं बल्कि नेता- अधिकारी- माफिया गठजोड़, संस्थागत विफलता और उस व्यवस्था की है, जहां कानून से पहले पैसा चलता है। सीएजी की हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जुड़ी ऑडिट रिपोर्टों में बार-बार दर्ज है कि अवैध खनन कोई एक-दो साल की समस्या नहीं, बल्कि दशकों से चलती आ रही एक संरचनात्मक विफलता है।इन रिपोर्टों में यह भी उल्लेख है कि खनन पट्टों की शर्तों, पर्यावरणीय स्वीकृतियों और रॉयल्टी संग्रह में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आती रही हैं, लेकिन उन पर स्थायी और निर्णायक कार्रवाई नहीं हो सकी। एनजीटी ने अलग-अलग मामलों में स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यमुना नदी, अरावली और शिवालिक क्षेत्र में अवैध खनन चेतावनियों और प्रतिबंधों के बावजूद जारी रहा, जो यह दर्शाता है कि समस्या केवल नियमों की नहीं, बल्कि उन्हें लागू करने की इच्छाशक्ति की भी है।एनजीटी में दाखिल हलफनामों के साथ प्रस्तुत इसरो-आधारित सैटेलाइट इमेजरी और ड्रोन फुटेज में एनसीआर के कई हिस्सों में यमुना के खादर क्षेत्र की बदली हुई भौगोलिक संरचना साफ दिखाई देती है। इन तस्वीरों में नदी किनारे बने अवैध रैंप, भारी मशीनों के निशान और असामान्य गड् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk