Weather: पहाड़ों से मैदान तक कंपकंपाती ठंड, घने कोहरे से आमजन प्रभावित; हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

डलहौजी में मौसम की पहली बर्फबारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि देश में खासकर मध्य और पूर्वी भारत में सामान्य से अधिक दिन शीतलहर चलेगी। विदर्भ व मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों के अलावा मध्य प्रदेश, पूर्वी यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में जनवरी में एक से तीन अतिरिक्त शीतलहर वाले दिन हो सकते हैं। जनवरी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। महापात्रा ने कहा, इस वर्ष उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्व को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ऊंचाई वाले इलाकों में साल के पहले दिन बर्फबारी हुई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में हल्की बर्फबारी हुई है। डलहौजी में मौसम की पहला हिमपात हुआ। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब व हरियाणा में बूंदाबांदी दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। मुंबई में नव वर्ष का जश्न लोगों ने बारिश की फुहारों के बीच मनाया। राजस्थान, तमिलनाडु में भी बारिश हुई है। दिल्ली में 5 जनवरी तक शीतलहर रहेगी। 6 जनवरी तक घना कोहरा छाने का अनुमान है। शीतलहर तब होती है, जब न्यूनतम तापमान सामान्य औसत तापमान से 4.5-6.5 डिग्री नीचे गिर जाता है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। पंजाब में पारा सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे, 10 जिलों में शीतलहर पंजाब में बृहस्पतिवार को इस सीजन की पहली बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे दर्ज किय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh: खालिदा जिया के जनाजे में जुटे दक्षिण एशियाई नेता, मोहम्मद यूनुस बोले- जिंदा है सार्क की भावना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में दक्षिण एशियाई देशों की साझा मौजूदगी को लेकर बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर यह साफ दिखा कि सार्क की भावना आज भी जिंदा है और दुख की घड़ी में पूरा दक्षिण एशिया बांग्लादेश के साथ खड़ा हुआ। बुधवार को ढाका में हुए खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई दक्षिण एशियाई देशों के शीर्ष नेताओं ने शिरकत की। यूनुस ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि तीन बार प्रधानमंत्री रहीं और दुनिया की दूसरी मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री के प्रति सार्क देशों द्वारा दिखाया गया सम्मान उन्हें गहराई से छू गया। खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अलावा श्रीलंका, मालदीव, नेपाल और पाकिस्तान के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। 80 वर्षीय खालिदा जिया का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।यूनुस ने कहा कि अंतिम संस्कार के दौरान दक्षिण एशियाई देशों के नेताओं ने बांग्लादेश के साथ अपना दुख और शोक साझा किया, जो सार्क की मूल भावना को दर्शाता है। मालदीव के उच्च शिक्षा, श्रम और कौशल विकास मंत्री अली हैदर अहमद से मुलाकात में यूनुस ने कहा कल हमने सच्ची सार्क भावना देखी। यह भावना अब भी जीवित है। वहीं श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ से बातचीत में यूनुस ने कहा कि बुधवार को सार्क व्यवहार में नजर आया, जब सभी देशों ने मिलकर बांग्लादेश के दुख को साझा किया।यूनुस ने अलग-अलग बैठकों में इस बात पर जोर दिया कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) को फिर से सक्रिय किया जाना चाहिए। उन्होंने याद किया कि न्यूयॉर्क मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

IFJ: पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक रहा साल 2025, दुनिया भर में 128 की मौत; पश्चिम एशिया और गाजा सबसे भयावह

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं साल 2025 पत्रकारिता के लिए बेहद खतरनाक रहा। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आईएफजे) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में कुल 128 पत्रकार और मीडिया कर्मियों की हत्या हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 74 मौतें पश्चिम एशिया और अरब देशों में दर्ज की गईं। यानी अकेले इसी क्षेत्र में दुनिया के 58% पत्रकार मारे गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

दो दिन कोहरा करेगा परेशान: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, दिल्ली को सताएगी सर्द हवाएं

बारिश के साथ हुई नई साल की शुरुआत मौसम विभाग ने दो जनवरी और तीन जनवरी को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे और स्मॉग की वजह से दृश्यता काफी कम दर्ज की गई है। तड़के इंद्रदेव ने नए साल का स्वागत बारिश के साथ किया। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 2, 2026 · 1 min · National Desk

स्विट्जरलैंड बार अग्निकांड: शैम्पेन बोतल पर लगे 'स्पार्कल्स' ने लील लीं 40 जानें, चश्मदीद ने बताया भयावह मंजर

कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना में हुए इस भीषण अग्निकांड की शुरुआत शैंपेन की बोतलों पर लगाए गए स्पार्कलर्स से हुई। दो गवाहों ने एक फ्रांसीसी चैनल को बताया कि न्यू ईयर पार्टी के दौरान वेट्रेस शैंपेन की बोतलें लेकर चल रही थीं, जिन पर स्पार्कलर्स जल रहे थे। ये बोतलें जब छत के बेहद करीब लाई गईं, तो आग लग गई। एक गवाह के अनुसार, एक वेट्रेस दूसरे वेटर के कंधों पर खड़ी थी और उसके हाथ में मौजूद बोतल व जलती चिंगारियां छत से कुछ ही सेंटीमीटर दूर थीं। चूंकि छत लकड़ी की थी, इसलिए आग ने तुरंत पकड़ बना ली। कुछ ही सेकंड में लपटें फैल गईं और पूरा हॉल धुएं से भर गया। पार्टी का माहौल पलभर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार में बदल गया।पुलिस ने बताया स्थानीय समयानुसार यह आग तड़के करीब 1:30 बजे लगी। यह हादसा लक्जरी अल्पाइन स्की रिसॉर्ट शहर के बीचों-बीच स्थित ले कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ। पुलिस ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और आपातकालीन सेवाओं को मौके पर भेजा गया।हालांकि, जब तक राहत दल पहुंचे, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। बार के अंदर मौजूद लोग धुएं और लपटों में फंस गए। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय बार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जो नए साल का जश्न मना रहे थे। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण दुर्घटना माना जा रहा है और किसी तरह के हमले की आशंका से इनकार किया गया है।गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वलाइस कैंटन के पुलिस कमांडर फ्रेडरिक गिसलर ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है, हालांकि सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बाद में इतालवी व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 2, 2026 · 2 min · National Desk

साल बदला पर नहीं बदले हालात: दिल्ली की फिजा में जहर बरकरार, अगले सात दिनों में और गहराएगा सांसों पर संकट

एनसीआर में नोएडा सबसे प्रदूषित दूसरी ओर, एनसीआर में दिल्ली के बाद नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 367 दर्ज किया गया, यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 356, गुरुग्राम में 312 और ग्रेटर नोएडा में 352 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 234 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। सीपीसीबी के अनुसार, गुरुवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 5 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1100 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 3000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 284.6 और पीएम2.5 की मात्रा 179.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। इसके अलावा, कई इलाकों में गंभीर और बेहद खराब श्रेणी में हवा दर्ज की गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

January 1, 2026 · 1 min · National Desk

दो दिन कोहरा करेगा परेशान: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, दिल्ली को सताएगी सर्द हवाएं

मौसम विभाग ने दो जनवरी और तीन जनवरी को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे और स्मॉग की वजह से दृश्यता काफी कम दर्ज की गई है। तड़के इंद्रदेव ने नए साल का स्वागत बारिश के साथ किया। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 1, 2026 · 1 min · National Desk

New Year 2026: दूरी दिल्ली से करनाल जितनी, पर नया साल आने में 24 घंटे का फर्क, जानें कहां-क्यों है इतना अंतर

New Year 2026: दूरी दिल्ली से करनाल जितनी, पर नया साल आने में 24 घंटे का फर्क, जानें कहां-क्यों है इतना अंतर विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यह सुनने में किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की पटकथा जैसा लग सकता है, लेकिन अगर प्रशांत महासागर में पड़ने वाले दो द्वीपों- समोआ और अमेरिकी समोआ को ही ले लें तो सच्चाई की परतें काफी हद तक खुल जाती हैं। दरअसल, दोनों द्वीप एक-दूसरे से सिर्फ 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इसके बावजूद दोनों स्थानों के बीच समय का अंतर लगभग 24 घंटे का है। नतीजतन समोआ दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत करता है, जबकि अमेरिकी समोआ में साल की शुरुआत सबसे आखिर में होती है। जिस वक्त दिल्ली-मुंबई में लोग आतिशबाजी कर के नए साल का स्वागत कर रहे थे। उस दौरान प्रशांत महासागर क्षेत्र में आने वाले कई द्वीप देशों में लोग गहरी नींद ले रहे थे। दरअसल, यहां या तो नया साल कुछ घंटों पहले ही मना लिया गया था, या इसके आने में लंबा इंतजार बाकी था। सीधे शब्दों में समझें तो एक ही क्षेत्र में पड़ने वाले कुछ द्वीप देश, जिनके बीच कुछ सौ किलोमीटर की ही दूरी है, उनमें कुछ नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे थे, तो कुछ और देशों को लगभग एक दिन बाद तक नए साल का इंतजार करना था। आइये जानते हैं… अगल-बगल मौजूद दो देशों में समय का इतना फर्क क्यों? भारत के आसपास मौजू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk