कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने पिछले महीने 29 दिसंबर को अपनी बचपन की दोस्त अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली थी। अब रेहान ने अपनी मंगेतर अवीवा के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। पिछले दिनों रेहान और अवीवा की सगाई की खबरें सामने आई थीं। हालांकि गांधी-वाड्रा परिवार की ओर से इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी। अब रेहान ने अवीवा संग सगाई को आधिकारिक कर दिया है। रेहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अवीवा संग एक फोटो शेयर की है, जिसमें अवीवा को भी टैग किया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने हार्ट इमोजी और एक रिंग इमोजी बनाया है। इस तस्वीर से सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर बधाईयों की लाइन लग गई है। हालांकि यह तस्वीर किस जगह की है, यह जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि पिछले दिनों सगाई की जानकारी सामने आने के बाद वाड्रा परिवार रणथंभौर पहुंचा था।रेहान और अवीवा की तस्वीर को साझा करते हुए रॉवर्ट वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मेरा बेटा अब जीवन के एक नए पड़ाव में है और उसे अपनी जीवनसाथी मिल गई है। मैं उन्हें खुशी, अटूट साथ, प्यार और ताकत से भरी जिंदगी के लिए दिल से आशीर्वाद देता हूं। वे इस सफर में साथ-साथ चलें और साथ मिलकर आगे बढ़ें और तरक्की करें। अपने पिता की पोस्ट पर रेहान ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, लव यू पा..।29 अगस्त 2000 को जन्मे रेहान वाड्रा प्रियंका और रॉबर्ट के बड़े बेटे हैं। दोनों की एक बेटी मिराया वाड्रा भी हैं। रेहान की बात करें तो उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के श्री राम स्कूल और फिर उत्तराखंड के देहरादून में स्थित दून स्कूल में हुई है। इससे पहले उनके नाना राजीव गांधी और मामा राहुल गांधी भी कभी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें