Karnataka: हुबली में 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, हिरासत में तीन नाबालिग लड़के; पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़कों ने लड़की के साथ एक सप्ताह से ज्यादा समय तक यौन उत्पीड़न किया। लड़की के माता-पिता दिन के समय घर से बाहर रहते थे, इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत दर्ज की गई है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है। हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि इन लड़कों ने पिछले सात-आठ दिनों तक लड़की का यौन उत्पीड़न किया है। लड़की के माता-पिता काम करते हैं और दिन के समय घर से बाहर रहते हैं। एन शशिकुमार ने आगे कहा कि पुलिस बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करेगी। आगे की जांच जारी है।इस घटना पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री पद के लिए आपस में लड़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपनी कुर्सी की चिंता है, जनता की सुरक्षा की नहीं। वहां एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ और उसका वीडियो भी बनाया गया। कर्नाटक में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। वहां एक इस्राइली पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। ऐसा लगता है कि कर्नाटक कांग्रेस के लिए जनता प्राथमिकता नहीं है। कर्नाटक भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की समस्याओं से जूझ रहा है। प्रियंका वाड्रा अब चुप क्यों हैं।‘उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 1 जनवरी को ऐसी ही एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। बुलंदशहर में चार वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची शाम को अपने घर से लापता हो ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

Shashi Tharoor: 'जिसकी लाठी उसकी भैंस', मादुरो की गिरफ्तारी पर शशि थरूर ने जताई नाराजगी; जानें क्या कहा

कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ राजनयिक शशि थरूर ने वैश्विक राजनीति की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर को बीते कुछ वर्षों से लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और आज दुनिया में ‘ताकत ही सही’ का सिद्धांत हावी होता जा रहा है। International law and the UN Charter have for some years now been honoured in the breach, @kapskom. The Law of the Jungle prevails today. “Might is Right” is the new creed. https://t.co/0g7nll3J7e — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) January 4, 2026 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में शशि थरूर ने लिखा कि अंतरराष्ट्रीय कानून और यूएन चार्टर को अब केवल कागजों तक सीमित कर दिया गया है। उनके मुताबिक, मौजूदा वैश्विक व्यवस्था में कानून के बजाय ताकत का बोलबाला दिखाई देता है। थरूर ने इशारों-इशारों में कहा कि आज की दुनिया में ‘जंगल का कानून’ चल रहा है, जहां शक्तिशाली देश अपने हितों के लिए नियमों को तोड़ने से नहीं हिचकते। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरनाक संकेत बताया। थरूर ने यह टिप्पणी लेखक कपिल कोमिरेड्डी की पोस्ट के जवाब में की, जिसमें अमेरिका की कार्रवाई को लेकर दोहरे मानदंडों की बात कही गई थी।दरअसल, शनिवार को अमेरिका ने बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करते हुए वेनेजुएला पर बमबारी की और लंबे समय से सत्ता में रहे वामपंथी नेता निकोलस मादुरो को सत्ता से हटा दिया। इसके बाद मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां उन पर ड्रग्स और हथियारों से जुड़े मामलों में मुकदमे चलाए जाने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकोलस मादुरो पर अमेरिका ने 50 मिलियन डॉ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Double Murder: शाहदरा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, बुजुर्ग दंपति की हत्या; अलग-अलग कमरे में मिले शव

दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी है। राम नगर एक्सटेंशन में स्थित एक मकान के तीसरे मंजिल पर 75 वर्षीय विरेंद्र कुमार बंसल (रिटायर्ड टीचर) और उनकी 65 वर्षीय पत्नी परवेश बंसल (गृहिणी) के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले। पुलिस को यह जानकारी आधी रात करीब 12:30 बजे पीसीआर कॉल से मिली। कॉल करने वाले दंपति के बेटे वैभव बंसल ने बताया कि उनके माता-पिता बेहोश पड़े हैं और शायद मर चुके हैं। सूचना मिलते ही एमएस पार्क थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वैभव ने पुलिस को बताया कि किसी ने उनके माता-पिता की हत्या कर दी है।निरीक्षण में विरेंद्र कुमार बंसल के चेहरे पर चोट के निशान मिले। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोटोग्राफी की।पुलिस प्रारंभिक जांच में लूटपाट के इरादे से हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही है, हालांकि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। फिलहाल आगे की जांच जारी है। यह घटना इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। पुलिस टीमों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: '56 इंच का सीना है तो पाकिस्तान जाओ और 26/11...', वेनेजुएला का जिक्र कर ओवैसी की पीएम मोदी को चुनौती

#WATCH | Mumbai | AIMIM chief Asaduddin Owaisi said, “Today we heard that US President Donald Trump’s forces captured Venezuelan President Nicolas Maduro and took him from his country to America. If US President Donald Trump can abduct Venezuelan President Nicolas Maduro from his… pic.twitter.com/OTLyZJ4goK — ANI (@ANI) January 3, 2026 मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा आज हमने देखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेनाओं ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर अमेरिका ले गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लेते हुए सवाल किया कि जब अमेरिका और सऊदी अरब जैसे देश अपनी सैन्य ताकत का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो भारत ऐसा कदम क्यों नहीं उठा सकता।ओवैसी ने कहा ‘मोदीजी, अगर 56 इंच का सीना है, तो मसूद अजहर जैसे 26/11 के गुनहगारों को पाकिस्तान से उठाकर भारत क्यों नहीं लाते?’ उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों का जिक्र करते हुए कहा कि देश आज भी उन आतंकियों के खिलाफ इंसाफ का इंतजार कर रहा है, जिन्होंने मुंबई में सैकड़ों बेगुनाहों की जान ली थी।गौरतलब है कि ओवैसी का बयान अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में की गई हालिया सैन्य कार्रवाई के संदर्भ में आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि अमेरिकी विशेष बलों ने एक बड़े ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया और उन्हें अमेरिका ले जाया गया। ट्रंप के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर की गई और मादुरो पर ड्रग तस्करी और आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल: 15वीं बार आएगा जेल से बाहर, इस टाइम सिरसा डेरे के लिए होगा रवाना

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद रामरहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। 15वीं बार रविवार शाम या सोमवार सुबह जेल से बाहर आएगा और कड़ी सुरक्षा में सिरसा डेरे के लिए रवाना होगा। पुलिस ने जेल परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पिछली बार अगस्त 2025 में 40 दिन के पैरोल पर रामरहीम जेल से बाहर आया था। पैरोल की यह अवधि सिरसा डेरे पर व्यतीत की गई थी। अबकी बार भी 40 दिन की पैरोल सिरसा डेरे में कटेगी।जेल से एक निश्चित समय बिताने और व्यवहार के बाद पेरोल और फरलो की प्रक्रिया अदालत में शुरू की जाती है। हालांकि पेराेल की अवधि सजा में नहीं जोड़ी जाती है जबकि फरलो की अवधि सजा में ही जोड़ी जाती है।2025 में राम रहीम तीन बार फरवरी व अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो व अगस्त में 40 दिन की पेरोल पर बाहर आया था। साथ ही 2017 से अब तक 14 बार पेरोल या फरलो मिल चुकी है। अब 15वीं बार जेल से बाहर आएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 1 min · National Desk

US: दक्षिण अमेरिकी देशों पर कब्जे की तैयारी में ट्रंप? वेनेजुएला के बाद क्यूबा को भी धमकी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं मार्को रुबियो ने क्यूबा को दी चेतावनी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘क्यूबा पूरी तरह से तबाह है। इसे पूरी तरह से अयोग्य सरकार और इसे एक वृद्ध व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है। इसकी कोई अर्थव्यवस्था नहीं बची है। यह पूरी तरह से तबाह देश हैं। मादुरो की सुरक्षा में लगे सभी गार्ड भी क्यूबा के थे। क्यूबा ने कुछ मामलों में वेनेजुएला पर कब्जा किया हुआ है। क्यूबा ने वेनेजुएला को अपनी कालोनी बनाने की कोशिश की। अगर हम सुरक्षा के लिहाज से देखें तो अगर मैं हवाना में रह रहा होता और मैं सरकार में होता तो में घटनाक्रम से थोड़ा चिंतित तो जरूर होता।’ अमेरिका और क्यूबा के बीच रिश्ते दशकों से तनावपूर्ण हैं। दोनों देशों के संबंधों में तनाव 1960 के दशक से है, जब फिदेल कास्त्रों की सरकार के साथ अमेरिका के संबंध बिगड़े और अमेरिका ने क्यूबा पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे। बराक ओबामा के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध सुधारने की कोशिश हुई, लेकिन ट्रंप और बाइडन सरकार में फिर से संबंध तनावपूर्ण हो गए। ये भी पढ़ें- ट्रंप ने भी दिए संकेत गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी क्यूबा की आलोचना की और इसे एक असफल राष्ट्र बताया। ट्रंप ने कहा कि क्यूबा के नागरिकों और क्यूबा छोड़ चुके लोगों की मदद करना अमेरिका का लक्ष्य है। ट्रंप ने कहा, ‘क्यूबा एक रोचक मामला है। क्यूबा की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। क्यूबा के लोग वर्षों से परेशानी झेल रहे हैं। मुझे लगता है कि क्यूबा एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर हम आगे चर्चा करेंगे क्योंकि क्यूबा एक असफल राष्ट्र है। हम क्यूबा के लोगों की मदद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

‘इक्कीस’ और ‘धुरंधर’ ने उठाया वीकएंड का फायदा, कार्तिक आर्यन की फिल्म का खेल खत्म; जानें बाकी फिल्मों की कमाई

1 of 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला इन दिनों थिएटर में ‘धुरंधर’, ‘इक्कीस’, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ और हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए, शनिवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 इक्कीस बॉक्स ऑफिस - फोटो : एक्स ‘इक्कीस’ का तीसरे दिन बढ़ा कलेक्शन सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘इक्कीस’ ने तीसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। शनिवार को इसका कलेक्शन बढ़ा है। दूसरे दिन इसने 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 15.16 करोड़ रुपये हो चुका है। 3 of 5 फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan कार्तिक आर्यन की फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है। इसने शनिवार को सिर्फ 65 लाख रुपये कमाए हैं। कुल कलेक्शन भी अब तक 31.3 करोड़ रुपये हुआ है। यह फिल्म ‘इक्कीस’ और ‘धुरंधर’ के आगे कमजोर पड़ चुकी है। 4 of 5 ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर) 5 of 5 अवतार: फायर एंड ऐश - फोटो : एक्स (ट्विटर) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

UP: चेहरा क्षत-विक्षत..गले की टूटी हड्डी, शरीर पर गहरे जख्म, बर्बरता की हदें पार; दरिंदगी के बाद मासूम का कत्ल

UP: चेहरा क्षत-विक्षत..गले की टूटी हड्डी, शरीर पर गहरे जख्म, बर्बरता की हदें पार; दरिंदगी के बाद मासूम का कत्ल विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, वह दस महीने से गांव में किराये पर रह रहे हैं। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर गए थे। घर पर पत्नी, बेटी और एक बेटा था। शाम छह बजे बच्ची घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई। परिजनों ने तलाश की तो करीब दो घंटे बाद बच्ची का लहूलुहान शव मकान के पीछे खेत में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए मकान में ऊपरी मंजिल पर रहने वाले युवकों के कमरे में पहुंची तो वहां खून के धब्बे मिले। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, वह दस महीने से गांव में किराये पर रह रहे हैं। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर गए थे। घर पर पत्नी, बेटी और एक बेटा था। शाम छह बजे बच्ची घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई।परिजनों ने तलाश की तो करीब दो घंटे बाद बच्ची का लहूलुहान शव मकान के पीछे खेत में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए मकान में ऊपरी मंजिल पर रहने वाले युवकों के कमरे में पहुंची तो वहां खून के धब्बे मिले। बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के गांव में छह साल की मासूम की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। दरिंदों ने बच्ची के शव को छत से फेंक दिया। वा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

US-Venezuela Row: वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई पर UN की सख्त चेतावनी, गुटेरेस बोले- बन सकती है खतरनाक मिसाल

अमेरिका के तरफ से वेनेजुएला पर की गई कार्रवाई को लेकर वैश्विक राजनीति में हलचल तेज है। इसी बीच अब संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने अमेरिका के इस सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर गहरी चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि यह घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय कानून के लिए एक खतरनाक मिसाल बन सकता है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि महासचिव वेनेजुएला में हालिया घटनाओं से बेहद चिंतित और परेशान हैं। बयान में कहा गया कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई से न सिर्फ वेनेजुएला, बल्कि पूरे क्षेत्र में हालात बिगड़ सकते हैं। इस दौरान गुटेरेस ने साफ कहा कि वेनेजुएला की स्थिति चाहे जैसी भी हो, किसी देश में इस तरह की सैन्य दखल अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों के खिलाफ है। उन्होंने चिंता जताई कि इस पूरे घटनाक्रम में संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान नहीं किया गया। यूएन महासचिव की अपील महासचिव ने सभी पक्षों से अपील की कि वेनेजुएला में बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाए, जिसमें सभी को शामिल किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस सभी प्रक्रियाओं में मानवाधिकारों और कानून के शासन का पूरी तरह पालन होना चाहिए। मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने भी जताई चिंता वहीं, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने भी अमेरिका की कार्रवाई पर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सभी देशों को संयम बरतना चाहिए और UN चार्टर व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का सम्मान करना चाहिए। वोल्कर तुर्क ने कहा कि वेनेजुएला के आम लोगों की सुरक्षा सबसे अहम है और आगे होने वाली किसी भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

Venezuela: 'आजादी का वक्त आ गया', मादुरो को बंधक बनाए जाने पर बोलीं मचाडो; देश में सत्ता परिवर्तन का दावा

वेनेजुएला की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका द्वारा बंधक बनाए जाने के बाद देश की प्रमुख विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने इसे वेनेजुएला के लिए आजादी का क्षण बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में मचाडो ने कहा वेनेजुएलावासियों, आजादी का वक्त आ गया है। अब न्याय का राज स्थापित होगा। जिन अपराधों को वर्षों से अनदेखा किया गया, अब उनके लिए अंतरराष्ट्रीय न्याय लागू होगा। Venezolanos, llegó la hora de la libertad. pic.twitter.com/ehy20V1xm9 — María Corina Machado (@MariaCorinaYA) January 3, 2026 मचाडो ने कहा कि मादुरो द्वारा किसी भी शांतिपूर्ण समाधान को स्वीकार न करने के कारण अमेरिका ने कानून के तहत कार्रवाई की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब देश में राजनीतिक कैदियों को रिहा किया जाएगा, व्यवस्था सुधारी जाएगी और विदेशों में बसे वेनेजुएला के नागरिकों को वापस लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र के लिए वर्षों से चला संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मचाडो ने दावा किया कि एडमुनदो गोंजालेज उरुतिया को वैध राष्ट्रपति चुना गया है और उन्हें तत्काल संवैधानिक जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। उन्होंने सेना और सुरक्षा बलों से भी नए नेतृत्व को मान्यता देने की अपील की।विपक्षी नेता ने वेनेजुएला के अंदर मौजूद नागरिकों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों के लिए तैयार रहने को कहा। वहीं, विदेशों में बसे वेनेजुएलावासियों से अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की अपील की। उन्होंने कहा ये निर्णायक घंटे हैं। एकजुटता और सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। वेनेजुएला जरूर आजाद होगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk