USS Iwo Jima: 'तैरता हुआ किला', जिसके जरिए अमेरिका लाए गए निकोलस मादुरो; खासियतें ऐसी जानकर रह जाएंगे दंग
अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर अब तक का सबसे बड़ा सैन्य हमला करते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके पद से बेदखल कर दिया है। अमेरिका सेना राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को बंधक बनाकर न्यूयॉर्क लाए हैं। अब वे अमेरिकी हिरासत में हैं। उन पर नार्को-टेररिज्म, ड्रग तस्करी और अवैध हथियार रखने के आरोप हैं। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को शनिवार तड़के काराकास के फोर्ट ट्यूना मिलिट्री कॉम्प्लेक्स में की गई अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में बंधक बनाया था। मादुरो को पहले एक अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ले जाया गया और फिर उन्हें यूएसएस इवो जिमा युद्धक पोत पर ले जाया गया। इसके बाद मादुरो को न्यूयॉर्क ले जाया गया। मादुरो को ब्रुकलिन में मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर रखा गया है।इस पूरे ऑपरेशन में एक युद्धक पोत यूएसएस इवो जिमा की भी अहम भूमिका रही है। इवो जिमा (LHD-7) एक बड़ा अमेरिकी नौसेना का जहाज है जो एक मिनी एयरक्राफ्ट कैरियर की तरह काम करता है। यह 840 फीट लंबा है और इसका फ्लाइट डेक 140 फीट चौड़ा है। यह जहाज मरीन, हेलीकॉप्टर, जेट और नावों को साथ लेकर चलता है, जिससे यह सैनिकों और वाहनों को सीधे किनारे पर उतार सकता है।यह जहाज समुद्र और जमीन दोनों पर हमलों के लिए डिजाइन किया गया है। पोत पर तैनात सैनिकों को समुद्र से जमीन पर तेजी से ले जाया जा सकता है। इस पर स्थायी रूप से मरीन सैनिक तैनात रहते हैं और यह वर्टिकल एनवेलपमेंट रणनीति का समर्थन करता है, जिसके तहत हेलीकॉप्टर और विमान से सैनिकों को दुश्मन के इलाके में उतारा जाता है। यूएसएस इवो जिमा खुद को और अपने क्रू को बचाने के लिए भारी हथियारों से लैस है। इसमें मिसाइल लॉन्चर, रडार-गाइडे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...