Deepika Padukone: फैंस के बीच दीपिका ने मनाया अपना 40वां जन्मदिन, न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले काटा केक

Happy birthday to you mother @deepikapadukone We wish you many wonderful years filled with good health, many films, and many achievements🌟🎉♥️#HappyBirthdayDeepikaPadukone pic.twitter.com/15RTPn8ndn— 𝐁𝐞𝐬𝐭 𝐨𝐟 𝐃𝐞𝐞𝐩𝐢𝐤𝐚 (@TheQueenDP) January 4, 2026 दिलचस्प बात यह है कि दीपिका ने अपने जन्मदिन से पहले ही अपने चाहने वालों के साथ खुशियां बांट ली थीं। न्यू ईयर और जन्मदिन मनाने के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले उन्होंने मुंबई में फैंस के लिए एक खास मुलाकात रखी, जहां उन्होंने न सिर्फ उनसे बातचीत की, बल्कि केक काटकर उनका प्यार भी स्वीकार किया। इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।यह आयोजन दीपिका के ‘ग्रैटिट्यूड डे’ का हिस्सा था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के प्रति आभार जताया। मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में हुए इस इवेंट में बड़ी संख्या में दीपिका के चाहने वाले पहुंचे। अभिनेत्री के इस स्पेशल डे को प्रशंसकों ने और भी खास बना दिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस दौरान दीपिका बेहद सादे लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। मरून रंग के को-ऑर्ड सेट में उनकी एलिगेंस देखते ही बनती थी। फैंस के बीच घिरी दीपिका लगातार मुस्कुराती रहीं और सबके साथ फोटो खिंचवाने से लेकर बातचीत तक करती नजर आईं। केक काटने के बाद दीपिका ने हाथ जोड़कर सभी का शुक्रिया अदा किया।इस इवेंट के बाद दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ अमेरिका रवाना हो गईं। बताया जा रहा है कि कपल ने वहीं न्यू ईयर सेलिब्रेट किया और अब दीपिका अपना 40वां जन्मदिन भी न्यूयॉर्क में मना रही हैं। दीपिका और रणवीर की जोड़ी हमेशा से ही फैंस की फेवरेट रही है और दोनों की विदेश यात्रा भी चर्चा का विषय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

डॉक्टर का मर्डर: इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई का कत्ल, लाश को लगाया ठिकाने, अपहरण कर 27 दिसंबर को ही कर दी थी हत्या

डॉक्टर का मर्डर: इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई का कत्ल, लाश को लगाया ठिकाने, अपहरण कर 27 दिसंबर को ही कर दी थी हत्या विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रविवार को पुलिस ने यमुनानगर के चहरवाला गांव से एक आरोपी जसविंदर उर्फ जस्सी को हिरासत के लेकर पूछताछ की तो हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। जिसके बाद डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान ने दोपहर करीब 12 बजे कुलदीप राठी को इसकी जानकारी दी थी। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसबीच देर रात पुलिस को दो आरोपियों के पानीपत के रिफाइनरी रोड नहर पटरी पर होने की सूचना मिली। सीआईए-1 ओर 2 की टीम वहां पहुंची तो आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पैर में गोली लगने आए एक आरोपी गुरदर्शन घायल हो गया। वहीं, उसका साथ जलजीत मौके के भाग गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर चुकी है। मुठभेड़ के बाद जस्सी और गुरुदर्शन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को पुलिस ने यमुनानगर के चहरवाला गांव से एक आरोपी जसविंदर उर्फ जस्सी को हिरासत के लेकर पूछताछ की तो हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। जिसके बाद डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान ने दोपहर करीब 12 बजे कुलदीप राठी को इसकी जानकारी दी थी। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।इसबीच देर रात पुलिस को दो आरो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

UP: संभल के इन इलाकों में बिजली चोरी, एक मिनी पावर स्टेशन मिला, 50-60 घरों को हो रही थी आपूर्ति; DM-SP का छापा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं मिनी पावर स्टेशन का भंडाफोड़ अभियान के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई। कुछ जगहों पर 50-60 घरों को एक ही सोर्स से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। जांच में पता चला कि एक व्यक्ति ने अवैध रूप से एक मिनी पावर स्टेशन स्थापित कर रखा था। यह पूरा सिस्टम भूमिगत (अंडरग्राउंड) था, जिसे पकड़ना बेहद मुश्किल था। इस मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी थी। संभल में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है। रायसत्ती थाना क्षेत्र में जिलाधिकारी (डीएम) राजेंद्र पेंसिया के निर्देश पर 7 टीमों ने बिजली चोरी रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिससे विभाग को लाखों का चूना लग रहा था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 1 min · National Desk

मौसम का अलर्ट: पहाड़ों से मैदान तक ठंड का कहर, कश्मीर-हिमाचल में पारा माइनस; उत्तर भारत घने कोहरे में लिपटा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत में अब गलन वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर बर्फबारी के बाद पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई इलाकों में नदी-नाले और जलस्रोत जम गए हैं। उत्तर से पूर्वोत्तर और पश्चिम से पूर्वी राज्यों तक कोहरे का कहर भी बना हुआ है। इस तरह मौसम की मार से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेल से लेकर प्लेन के सफर पर असर पड़ा है। अगले चार-पांच दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है और कुछ जगहों पर शीतलहर भी चल भी सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 1 min · National Desk

US-Venezuela Row: 'अमेरिकी हमले में 40 लोग मारे गए', वेनेजुएला ने पहली बार हताहतों की संख्या का किया खुलासा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला पर किए गए हमले के बाद अब पहली बार जानमाल के नुकसान का आंकड़ा सामने आया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि शनिवार तड़के हुए अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सैन्यकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: पहाड़ों से मैदान तक ठंड का वार; वेनेजुएला में अमेरिका के हमले में 40 हताहत; तैयार है 'भैरव' सेना

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत में अब गलन वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर बर्फबारी के बाद पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई इलाकों में नदी-नाले और जलस्रोत जम गए हैं। उत्तर से पूर्वोत्तर और पश्चिम से पूर्वी राज्यों तक कोहरे का कहर भी बना हुआ है। इस तरह मौसम की मार से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेल से लेकर प्लेन के सफर पर असर पड़ा है। अगले चार-पांच दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है और कुछ जगहों पर शीतलहर भी चल भी सकती है। वहीं अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला पर किए गए हमले के बाद अब पहली बार जानमाल के नुकसान का आंकड़ा सामने आया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि शनिवार तड़के हुए अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सैन्यकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी। केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप सेना ने आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटरों का पूल तैयार किया है। तैयार नया विशेष बल भैरव पैदल सेना को आधुनिक और घातक बनाएगा, जो दुश्मन पर कहर बनकर टूटने को पूरी तरह तैयार है। एक तरफ पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Assembly: विधानसभा का सत्र आज से, प्रदूषण पर भाजपा सरकार को घेरेगी आप; इस बार नहीं बजेगी गणपूर्ति घंटी

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत उपराज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसमें सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं का खाका रखा जाएगा। सत्र के पहले दिन सदन में शोक प्रस्ताव भी लिया जाएगा। चार दिवसीय विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 जनवरी तक चलेगा। जरूरत पड़ने पर दिन बढ़ाए जा सकते हैं। विधानसभा सत्र का पहला दिन पूरी तरह औपचारिक कार्यवाही के लिए तय किया गया है। सुबह 11 बजे राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। उसके ठीक दो मिनट बाद उपराज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे। अभिभाषण खत्म होने के बाद एक बार फिर राष्ट्रगान होगा। उसके बाद सदन की नियमित कार्यवाही उपराज्यपाल के संबोधन के 30 मिनट बाद शुरू की जाएगी।विधानसभा सचिवालय ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे सुबह 10.45 बजे तक अपनी सीटों पर अनिवार्य रूप से बैठ जाएं। इसके लिए गणपूर्ति की घंटी नहीं बजाई जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रम समय पर और व्यवस्थित तरीके से शुरू हो सके।सत्र के दौरान सदन में सबसे पहले निधन संबंधी उल्लेख किए जाएंगे, जिनमें हाल ही में दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद विधानसभा सचिव द्वारा उपराज्यपाल के अभिभाषण की हिंदी और अंग्रेजी प्रति सदन पटल पर रखी जाएगी, ताकि सभी सदस्य उसे आधिकारिक रूप से देख सकें। कार्यसूची में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् भी शामिल किया गया है। इस सत्र के जरिए सरकार अपनी नीतिगत सोच, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट संकेत देगी।आने वाले दिनों में सत्र के दौरान महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की भी संभावना है। इसमें सीएजी की रिपोर्ट पटल पर रखी जानी है। रिपोर्ट में शीश महल, आम आदमी मुहल्ला क् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal: SIR को लेकर मतुआ समुदाय में आक्रोश, आज राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का एलान; जानें क्या है मुख्य मांगें

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य में हो रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासी गर्माहट तेज हो गई है। खासतौर पर मतुआ समुदाय में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी गुस्से के चलते टीएमसी समर्थित ऑल इंडिया मतुआ महासंघ के एक गुट ने सोमवार को पूरे राज्य में सड़क जाम का आह्वान किया है। मतुआ महासंघ का आरोप है कि राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। उनका कहना है कि इससे मतुआ समुदाय को खास तौर पर नुकसान हो रहा है। इस विरोध की तात्कालिक वजह की बात करें तो, इसकी बड़ा कारण श्यामनगर के एक मतुआ ‘गोसाय’ (धार्मिक गुरु) पर हुआ कथित हमला है। बताया गया कि गोसाय अपना नाम वोटर लिस्ट से हटने के बाद जवाब मांगने के लिए उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर मंदिर परिसर पहुंचे थे, जहां उनके साथ कथित तौर पर मारपीट हुई।मतुआ महासंघ का आरोप है कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के इशारे पर मतुआ धार्मिक नेताओं पर सुनियोजित हमला किया। महासंघ ने कहा कि सोमवार को होने वाले सड़क जाम के दौरान गोसाय पर हुए हमले की तुरंत जांच और वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग की जाएगी।मामले में टीएमसी समर्थित मतुआ नेताओं ने आरोप लगाया कि यह हमला केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के समर्थकों ने किया। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब ऐसे किसी मामले में बवाल हुआ हो। इससे पहले मतुआ में बीते 24 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के विरोध में प्रदर्शन हुआ था।इस दौरान ठाकुरनगर मंदिर इलाका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

US-Venezuela Row: 'बात नहीं मानी तो मादुरो से भी बुरा अंजाम होगा', डेल्सी रोड्रिगेज को ट्रंप की खुली धमकी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति (मौजूदा समय में कार्यवाहक राष्ट्रपति) डेल्सी रोड्रिगेज को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर डेल्सी रोड्रिगेज अमेरिका की बात नहीं मानतीं और वेनेजुएला के लिए वही नहीं करतीं, जो अमेरिका सही समझता है, तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। ट्रंप के मुताबिक यह कीमत वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से भी ज्यादा बड़ी हो सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 1 min · National Desk

लालकिला धमाके में खुलासा: 'घोस्ट सिम' के जरिए पाकिस्तानी आकाओं से कनेक्ट थे आतंकी, जानें कैसे करती है ये काम

1 of 12 लाल किला धमाके में सुरक्षा एजेंसी ने किया बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट मामले की जांच में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि तथाकथित ‘व्हाइट-कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल से जुड़े आरोपी, जिनमें उच्च शिक्षित डॉक्टर भी शामिल थे, पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से संपर्क बनाए रखने के लिए ‘घोस्ट सिम कार्ड’ और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्स का इस्तेमाल कर रहे थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 12 आरोपी शाहीन - फोटो : एजेंसी डुअल-फोन रणनीति से एजेंसियों को दिया चकमा जांच अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार डॉक्टरों-मुजम्मिल गनई, आदिल राथर सहित अन्य ने सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए एक सुनियोजित ‘डुअल-फोन प्रोटोकॉल’ अपनाया था। हर आरोपी के पास दो से तीन मोबाइल फोन होते थे। एक ‘क्लीन फोन’ उनके नाम से रजिस्टर्ड होता था, जिसका इस्तेमाल रोजमर्रा और पेशेवर कामों के लिए किया जाता था, जबकि दूसरा फोन सिर्फ आतंकी गतिविधियों और पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से बातचीत के लिए इस्तेमाल होता था। 3 of 12 अल फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पाकिस्तानी हैंडलरों से व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर संपर्क अधिकारियों ने बताया कि इन तथाकथित ‘टेरर फोन्स’ के जरिए आरोपी व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे एप्स पर पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों-जिनके कोडनेम ‘उकासा’, ‘फैजान’ और ‘हाशमी’ बताए गए हैं, से संपर्क में रहते थे। विस्फोट से पहले मारा गया डॉ. उमर नबी भी इसी नेटवर्क का हिस्सा था, जो विस्फोटक से लदी गाड़ी चला रहा था। 4 of 12 दिल्ली में धमाके के बाद जले वाहन - फोटो : ANI आधार के दुरुपयोग से जारी हुईं घ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk