Happy birthday to you mother @deepikapadukone We wish you many wonderful years filled with good health, many films, and many achievements🌟🎉♥️#HappyBirthdayDeepikaPadukone pic.twitter.com/15RTPn8ndn— 𝐁𝐞𝐬𝐭 𝐨𝐟 𝐃𝐞𝐞𝐩𝐢𝐤𝐚 (@TheQueenDP) January 4, 2026 दिलचस्प बात यह है कि दीपिका ने अपने जन्मदिन से पहले ही अपने चाहने वालों के साथ खुशियां बांट ली थीं। न्यू ईयर और जन्मदिन मनाने के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले उन्होंने मुंबई में फैंस के लिए एक खास मुलाकात रखी, जहां उन्होंने न सिर्फ उनसे बातचीत की, बल्कि केक काटकर उनका प्यार भी स्वीकार किया। इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।यह आयोजन दीपिका के ‘ग्रैटिट्यूड डे’ का हिस्सा था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के प्रति आभार जताया। मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में हुए इस इवेंट में बड़ी संख्या में दीपिका के चाहने वाले पहुंचे। अभिनेत्री के इस स्पेशल डे को प्रशंसकों ने और भी खास बना दिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस दौरान दीपिका बेहद सादे लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। मरून रंग के को-ऑर्ड सेट में उनकी एलिगेंस देखते ही बनती थी। फैंस के बीच घिरी दीपिका लगातार मुस्कुराती रहीं और सबके साथ फोटो खिंचवाने से लेकर बातचीत तक करती नजर आईं। केक काटने के बाद दीपिका ने हाथ जोड़कर सभी का शुक्रिया अदा किया।इस इवेंट के बाद दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ अमेरिका रवाना हो गईं। बताया जा रहा है कि कपल ने वहीं न्यू ईयर सेलिब्रेट किया और अब दीपिका अपना 40वां जन्मदिन भी न्यूयॉर्क में मना रही हैं। दीपिका और रणवीर की जोड़ी हमेशा से ही फैंस की फेवरेट रही है और दोनों की विदेश यात्रा भी चर्चा का विषय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें