PM Modi in Gujarat: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना; शौर्य यात्रा में डमरू भी बजाया; पढ़ें अपडेट्स

10:41 AM, 11-Jan-2026 पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान शौर्य यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। #WATCH | #WATCH | Gujarat | PM Narendra Modi offers tributes to the statue of Sardar Vallabhbhai Patel. Source: ANI/DD pic.twitter.com/0DdSQPg8BW — ANI (@ANI) January 11, 2026 सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान शौर्य यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 10:34 AM, 11-Jan-2026 पीएम मोदी ने वीर हमीरजी गोहिल को अर्पित किए पुष्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए 1299 ईस्वी में जफर खान के आक्रमण में शहीद हुए वीर हमीरजी गोहिल की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किए और उन्हें नमन किया। #WATCH | Gujarat | PM Narendra Modi pays floral tributes to the statue of Veer Hamirji Gohil, who sacrificed his life defending the Somnath Temple in 1299 A.D. from Zafar Khan’s invasion. Source: ANI/ DD pic.twitter.com/ax4Xoom98p — ANI (@ANI) January 11, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए 1299 ईस्वी में जफर खान के आक्रमण में शहीद हुए वीर हमीरजी गोहिल की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किए और उन्हें नमन किया। 10:13 AM, 11-Jan-2026 शौर्य यात्रा की देखें झलकियां सोमनाथ मंदिर में आयोजित एक किलोमीटर लंबी शौर्य यात्रा चल रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi in Gujarat: पीएम मोदी सोमनाथ शौर्य यात्रा में शामिल; थोड़ी देर में करेंगे मंदिर में पूजा; पढ़ें अपडेट्स

सोमनाथ मंदिर में आयोजित एक किलोमीटर लंबी शौर्य यात्रा चल रही है। यह यात्रा वीरता, साहस और बलिदान का प्रतीक मानी जाती है और इसके दौरान भक्त और नागरिक इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। देखें झलकियां… #WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds ‘Shaurya Yatra’, a symbolic procession organised as part of the Somnath Swabhiman Parv. CM Bhupendra Patel and Dy CM Harsh Sanghavi are also present. The Shaurya Yatra represents courage, sacrifice and the indomitable spirit that… pic.twitter.com/ilmksrc0Uo #WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds ‘Shaurya Yatra’, a symbolic procession organised as part of the Somnath Swabhiman Parv. CM Bhupendra Patel and Dy CM Harsh Sanghavi are also present. The Shaurya Yatra represents courage, sacrifice and the indomitable spirit… pic.twitter.com/lSlWrlR1gg सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित शौर्य यात्रा आयोजित की जा रही है, जिसमें साधु-संत और मुनि सोमनाथ मंदिर में पहुंचने लगे हैं। #WATCH | Gujarat | Saints and seers start arriving at Somnath Temple ahead of Prime Minister Narendra Modi’s ‘Shaurya Yatra’, a symbolic procession organised as part of the Somnath Swabhiman Parv. The Shaurya Yatra represents courage, sacrifice and the indomitable spirit… pic.twitter.com/TWX5KNXJ6G प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित शौर्य यात्रा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। शौर्य यात्रा साहस, बलिदान और अडिग आत्मा का प्रतीक है, जिसने सदियों की कठिनाइयों के बावजूद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

Obscene Imagery: X ने अश्लील कंटेंट मामले में मानी गलती, बोला- भारतीय कानून का करेंगे पालन; 600 अकाउंट बंद

The social media platform ‘X’ has admitted its mistake and stated that it will comply with Indian law. Around 3,500 pieces of content were blocked, and over 600 accounts were deleted. Going forward, X will not allow obscene imagery: Government Sources — ANI (@ANI) January 11, 2026 समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि एक्स ने अपनी गलती मान ली है और कंटेंट मॉडरेशन स्टैंडर्ड में कमियों को स्वीकार किया है और भारत सरकार को बताया है कि वह पूरी तरह से भारतीय कानून का पालन करेगा और नियमों के अनुसार काम करेगा।दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब प्लेटफॉर्म पर अश्लील और कामुक रूप से आपत्तिजनक कंटेंट के प्रसार पर चिंता जताई गई, जिसमें कथित तौर पर इसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ग्रोक के माध्यम से जेनरेट या बढ़ाया गया मटेरियल भी शामिल था।सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से ग्रोक एआई से जुड़ी अश्लील सामग्री को रोकने के लिए उपायों और भविष्य की योजना के बारे में और जानकारी मांगी थी। एक्स ने विस्तृत जवाब भेजा, लेकिन इसमें कुछ अहम जानकारी शामिल नहीं थी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निर्देश दिया था कि ग्रोक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट का महिला की यौन और अशील तस्वीरें बनाने में इस्तेमाल रोकने के लिए कार्रवाई की जाए।अब एक्स ने कार्रवाई करते हुए लगभग 3,500 अश्लील कंटेंट ब्लॉक किए गए हैं और 600 से अधिक अकाउंट डिलीट कर दिए गए हैं। प्लेटफॉर्म ने यह भी आश्वासन दिया है कि वह आगे अश्लील तस्वीरों की अनुमति नहीं देगा। इस बीच राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की आलोचना की और बताया कि ग्रोक के रिए आपत्तिजनक और यौन रूप से उत्तेज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Pollution: कड़ाके की ठंड के बीच सांसों पर संकट, बेहद खराब से खराब श्रेणी में आई हवा, जानें कितना एक्यूआई

राजधानी के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई की स्थिति पर नजर डालें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 266, आनंद विहार में 339, अशोक विहार में 309, आया नगर में 227, बवाना में 306, बुराड़ी में 274, और चांदनी चौक इलाके में 332 एक्यूआई दर्ज किया गया है।वहीं, डीटीयू इलाके में 286, द्वारका सेक्टर-8 में 307, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 में 199, आईटीओ में 297, जहांगीरपुरी में 342, लोधी रोड में 244, मुंडका में 317, नजफगढ़ में 335, नरेला में 304, पंजाबी बाग में 293, आरकेपुरम में 334, रोहिणी में 317, सोनिया विहार में 313, विवेक विहार में 317, और वजीरपुर में 326 एक्यूआई दर्ज किया गया है।यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है। 101-200 का मतलब वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब और 301 से 400 के बीच का अर्थ वायु गुणवत्ता की बेहद खराब श्रेणी को दर्शाता है। 401 से 500 की श्रेणी में वायु की गुणवत्ता गंभीर बन जाती है। ऐसी स्थिति में इंसान की सेहत को नुकसान पहुंचता है। पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह जानलेवा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

Operation Hawkeye: क्या है ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक, जो सीरिया में ISIS पर कहर बन टूटा? जानें इसकी बड़ी बातें

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM), जो कि इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य बलों की देखरेख करती है। उसने एयर स्ट्राइक से जुड़ा एक वीडियो भी एक्स पर साझा किया है। और बताया कि कई हमलों में पूरे सीरिया के अंदर आईएसआईएस को निशाना बनाया गया। हालांकि पोस्ट में यह जानकारी नहीं दी गई कि ये हमले सीरिया में कहां हुए। https://t.co/cfTSJ2Nety — U.S. Central Command (@CENTCOM) January 10, 2026 सेंटकॉम ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ये हवाई हमले अमेरिकी समयानुसार दोपहर लगभग 12:30 बजे किए गए। यह हमले यूए सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाओं ने सहयोगी सेनाओं के साथ मिलकर ISIS के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए। खबर अपडेट की जा रही है.. अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM), जो कि इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य बलों की देखरेख करती है। उसने एयर स्ट्राइक से जुड़ा एक वीडियो भी एक्स पर साझा किया है। और बताया कि कई हमलों में पूरे सीरिया के अंदर आईएसआईएस को निशाना बनाया गया। हालांकि पोस्ट में यह जानकारी नहीं दी गई कि ये हमले सीरिया में कहां हुए।सेंटकॉम ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ये हवाई हमले अमेरिकी समयानुसार दोपहर लगभग 12:30 बजे किए गए। यह हमले यूए सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाओं ने सहयोगी सेनाओं के साथ मिलकर ISIS के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए। तीन अमेरिकियों की मौत के बाद अमेरिका ने तगड़ा पलटवार करते हुए आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। हवाई हमलों में सीरिया के अंदर इस्लामिक स्टेट के ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। अमेरिका ने यह हमले 13 दिसंबर को अमेरिकी सैनिकों पर किए गए ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

US: वेनेजुएला में क्या अमेरिका ने इस्तेमाल किया था रहस्यमयी हथियार? सैनिक का दावा- खून की उल्टियां करने लगे थे

वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान एक अत्याधुनिक हथियार के इस्तेमाल को लेकर नया दावा सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुट्ठीभर अमेरिकी सैनिकों ने इस हथियार के दम पर वेनेजुएला के सैनिकों को घुटनों पर ला दिया। इस हथियार को लेकर खुलासा वेनेजुएला का एक सैनिक ने किया है, जो अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सुरक्षा में तैनात था। न्यूयॉर्क पोस्ट के एक रिपोर्ट में वेनेजुएला के एक सैनिक के दावे से मादुरो की गिरफ्तारी के अभियान के दौरान हुए भीषण हमले के बारे में बड़ा खुलासा किया गया है। वेनेजुएला के सैनिक ने दावा किया कि अमेरिकी सैनिकों ने ऐसे हथियार का इस्तेमाल किया था, जिसकी वजह से वेनेजुएला के गार्ड्स को चक्कर आने लगे, खून की उल्टियां होने लगीं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस रिपोर्ट को एक्स पर साझा किया है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इस हथियार के इस्तेमाल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।इस रिपोर्ट के मुताबिक सैनिक ने दावा किया कि हमले से ठीक कुछ मिनट पहले वेनेजुएला की सेना के सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गए थे। गार्ड ने बताया, ‘बिना किसी साफ वजह के हमारे सभी रडार सिस्टम बंद हो गए। कुछ ही देर बाद ऊपर ड्रोन दिखाई दिए, जिसके बाद कुछ हेलीकॉप्टर आए जिनमें लगभग 20 अमेरिकी सैनिक थे।‘यह भी बताया गया कि अमेरिकी सैनिक तकनीकी रूप से बहुत उन्नत थे और उन्होंने बेहद सटीक ढंग से हमला किया। वेनेजुएला के गृह मंत्रालय ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में करीब 100 सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की है। वहीं, व्हाइट हाउस ने इस अभियान के जानकारी देने पर चुप्पी साध रखी है। दावे के इतर यह साफ नहीं है कि इस सैन्य कार्रवाई के दौरान अमेरिका की ओर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

Syria: आईएस के ठिकानों पर अमेरिका ने फिर बरसाए बम, कहा- हमारे सैनिकों पर हमला किया तो ढूंढ-ढूंढकर मारेंगे

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका सेना की धमकी- दुनिया में कहीं भी बच नहीं पाएंगे अब शनिवार को एक बार फिर अमेरिका ने अपने सहयोगी देशों की सेनाओं के साथ मिलकर सीरिया में हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि अमेरिका ने सहयोगी बलों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर हमले किए, जो लगभग देर रात 12.30 बजे किए गए। इन हमलों में सीरिया भर में इस्लामिक स्टेट के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘हमारा संदेश साफ है, अगर आप हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो हम आपको दुनिया में कहीं से भी ढूंढ निकालेंगे और मार देंगे, चाहे आप न्याय से बचने की कितनी भी कोशिश कर लें।’ बीते हफ्ते भी ब्रिटेन-फ्रांस ने संयुक्त कार्रवाई कर आईएस के ठिकानों को बनाया था निशाना गौरतलब है कि इससे पहले बीते महीने 19 दिसंबर को अमेरिका ने सीरिया पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे, जिसमें आईएस के 70 ठिकानों को निशाना बनाया गया था। उसके बाद बीते हफ्ते ही ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने भी सीरिया में हवाई हमले किए। इन हवाई हमलों का निशाना भी आईएस था। ये हमले सीरिया को होम्स प्रांत के ऐतिहासिक पल्मायरा इलाके में हुई थी। ये भी पढ़ें- सीरिया पिछले साल के अंत में आईएस विरोधी गठबंधन में शामिल हुआ था। साल 2019 में सीरिया में हार के बावजूद, आईएस की अभी भी सीरिया में मौजूदगी है और इसके स्लीपर सेल अभी भी सीरिया और इराक में घातक हमले करते हैं। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों का कहना है कि अभी भी सीरिया और इराक में आईएस के करीब 5,000 से 7,000 सदस्य सक्रिय हैं। अब शनिवार को एक बार फिर अमे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Report: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, एनसीआर समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

हिमालयी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं ने राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड को और तीखा कर दिया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत मैदानी राज्यों में कई जगह न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पहाड़ी राज्यों में तो ज्यादातर जगह पारा पहले से ही शून्य से नीचे गोता लगा रहा है। पंजाब से लेकर प. बंगाल तक घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर भी चली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। दिल्ली में शनिवार सुबह सीजन की सबसे सर्द सुबह रही और न्यूनमत तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के सभी प्रमुख मौसम निगरानी स्टेशनों में पारा पांच डिग्री से कम या उसके आसपास रहा। हालांकि, शनिवार को धूप निकलने से कुछ राहत मिली। पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की ठंड : जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड जारी है। इन राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस में चल रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पारा शून्य से 5.7 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान शोपियां में सबसे कम माइनस 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। लद्दाख के द्रास में पारा शून्य से 24.6 डिग्री नीचे रहा। यही हाल, उत्तराखंड के केदारनाथ, गंगोत्री और हेमकुंड साहिब में है। यहां बर्फ की मोटी परत जमी हुई है। मुक्तेश्वर में रात का पारा शून्य से 0.7 डिग्री नीचे रहा। हिमाचल के 10 से ज्यादा जिलों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। कल्पा में पारा माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में होशियारपुर का तापमान सबसे कम 1.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में 1.3 डिग्री रहा। हरियाणा में 3.5 डिग्री के साथ नारनौल सबसे ठंडा रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल पीएम मोदी

पिछले 24 घंटों में देश और दुनिया से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं ने सुर्खियां बटोरी हैं। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एनसीआर समेत कई राज्यों में शीतलहर, घना कोहरा और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं, जबकि दक्षिण और तटीय इलाकों में भारी वर्षा और समुद्री उथल-पुथल की चेतावनी दी गई है। गुजरात में नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लिया और वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन की शुरुआत की। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए उन्होंने आस्था और विकास के संदेश को जोड़ा। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों पर फिर हवाई हमले किए। वहीं अमेरिकी अदालत ने डाक मतदान से जुड़े आदेश पर रोक लगाकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कानूनी झटका दिया। भारत ने सूचना युद्ध के तहत एक और पाकिस्तानी चैनल को ब्लॉक कर सख्त संदेश दिया है। उधर, ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की चेतावनियों के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी हैं। देश के भीतर साइबर अपराध, सुरक्षा और रणनीति भी चर्चा में रहे। अजीत डोभाल के बयान और भारतीय सेना की पाकिस्तान को लेकर सख्त चेतावनी ने सुरक्षा बहस को और तेज कर दिया है। देश-दुनिया की अहम खबरों को जानने के लिए पेज पर बने रहें… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: करुण और बालकवि बैरागी की कविता- झर गये पात

आज का शब्द: करुण और बालकवि बैरागी की कविता- झर गये पात ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- करुणा। प्रस्तुत है बालकवि बैरागी की कविता- झर गये पात झर गये पात बिसर गई टहनी करुण कथा जग से क्या कहनी ? नव कोंपल के आते-आते टूट गये सब के सब नाते राम करे इस नव पल्लव को पड़े नहीं यह पीड़ा सहनी झर गये पात बिसर गई टहनी करुण कथा जग से क्या कहनी ? कहीं रंग है, कहीं राग है कहीं चंग है, कहीं फ़ाग है और धूसरित पात नाथ को टुक-टुक देखे शाख विरहनी झर गये पात बिसर गई टहनी करुण कथा जग से क्या कहनी ? पवन पाश में पड़े पात ये जनम-मरण में रहे साथ ये “वृन्दावन” की श्लथ बाहों में समा गई ऋतु की “मृगनयनी” झर गये पात बिसर गई टहनी करुण कथा जग से क्या कहनी ? हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 5 hours ago …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 1 min · National Desk