और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका सेना की धमकी- दुनिया में कहीं भी बच नहीं पाएंगे अब शनिवार को एक बार फिर अमेरिका ने अपने सहयोगी देशों की सेनाओं के साथ मिलकर सीरिया में हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि अमेरिका ने सहयोगी बलों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर हमले किए, जो लगभग देर रात 12.30 बजे किए गए। इन हमलों में सीरिया भर में इस्लामिक स्टेट के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘हमारा संदेश साफ है, अगर आप हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो हम आपको दुनिया में कहीं से भी ढूंढ निकालेंगे और मार देंगे, चाहे आप न्याय से बचने की कितनी भी कोशिश कर लें।’ बीते हफ्ते भी ब्रिटेन-फ्रांस ने संयुक्त कार्रवाई कर आईएस के ठिकानों को बनाया था निशाना गौरतलब है कि इससे पहले बीते महीने 19 दिसंबर को अमेरिका ने सीरिया पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे, जिसमें आईएस के 70 ठिकानों को निशाना बनाया गया था। उसके बाद बीते हफ्ते ही ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने भी सीरिया में हवाई हमले किए। इन हवाई हमलों का निशाना भी आईएस था। ये हमले सीरिया को होम्स प्रांत के ऐतिहासिक पल्मायरा इलाके में हुई थी। ये भी पढ़ें- सीरिया पिछले साल के अंत में आईएस विरोधी गठबंधन में शामिल हुआ था। साल 2019 में सीरिया में हार के बावजूद, आईएस की अभी भी सीरिया में मौजूदगी है और इसके स्लीपर सेल अभी भी सीरिया और इराक में घातक हमले करते हैं। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों का कहना है कि अभी भी सीरिया और इराक में आईएस के करीब 5,000 से 7,000 सदस्य सक्रिय हैं। अब शनिवार को एक बार फिर अमे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें