RSS: 'संघ धीरे-धीरे विकसित हो रहा, नए रूप ले रहा है', दिल्ली में आरएसएस के कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख भागवत ने अपने संबोधन में कहा, ‘संगठन (RSS) अपनी शताब्दी मना रहा है। लेकिन जैसे-जैसे संगठन विकसित होता है और नए रूप लेता है, लोग इसे बदलते हुए देखते हैं। हालांकि यह असल में बदल नहीं रहा है बस धीरे-धीरे सामने आ रहा है।’ बता दें कि इस मौके पर सिंगर सुखविंदर सिंह, डायरेक्टर आशीष मल्ल, को-प्रोड्यूसर आशीष तिवारी और आरएसएस पदाधिकारी भैयाजी जोशी मौजूद रहे।उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे एक बीज से अंकुर निकलता है और फलों और फूलों से लदा हुआ परिपक्व पेड़ का एक अलग रूप होता है, ये दोनों रूप अलग-अलग हैं। फिर भी पेड़ मूल रूप से उसी बीज जैसा है, जिससे वह उगा है।" भागवत ने कहा कि आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार एक ‘जन्मजात देशभक्त’ थे और उन्होंने बचपन में ही अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था।उन्होंने कहा, ‘संघ और डॉक्टर साहब (हेडगेवार) पर्यायवाची शब्द हैं। वो जब सिर्फ 11 साल के थे, जब उनके माता-पिता का प्लेग से निधन हो गया था, लेकिन उन्हें उस उम्र में या बाद में भी, बात करने या भरोसा करने वाला कोई नहीं मिला। मोहन भागवत ने कहा कि जब इतनी कम उम्र में इतना बड़ा सदमा लगता है, तो इंसान अकेला हो जाता है और उसके स्वभाव और व्यक्तित्व पर बुरा असर पड़ने का खतरा रहता है, लेकिन हेडगेवार के साथ ऐसा नहीं हुआ।‘उन्होंने आगे कहा, ‘उनके व्यक्तित्व में बड़े से बड़े झटकों को भी सहने की क्षमता थी, बिना अपने विश्वास या स्वभाव को थोड़ा भी डगमगाने दिए – यह बेहतरीन मानसिक स्वास्थ्य, एक मजबूत और स्वस्थ दिमाग की निशानी है, जो उनमें शुरू से ही था।’ उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि डॉक्टर साहब की साइकोलॉजी भी अध्ययन और रिसर्च का विषय हो सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

BMC Poll: झुग्गी-झोपड़ी मुक्त मुंबई, बिना ब्याज लोन; महायुति के घोषणापत्र में और क्या-क्या एलान?

हम 5 साल बाद जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे और दिखाएंगे कि हमने क्या हासिल किया है। हम मराठियों को मुंबई छोड़ने नहीं देंगे; हम उन्हें यहीं घर देंगे। कुछ लोग सिर्फ मराठियों के घरों की बातें करते हैं, लेकिन महायुति करके दिखाती है। हम डेवलपर्स नियुक्त करेंगे, और अगर वे काम नहीं करते हैं, तो MHADA (महायुति प्रशासन) काम अपने हाथ में ले लेगा। हम झुग्गीवासियों, फुटपाथ पर रहने वालों और बीएमसी के सफाई कर्मचारियों को घर देंगे। मुंबई को बांग्लादेशियों से मुक्त का वादा देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हम मुंबई को बांग्लादेशियों से मुक्त कराएंगे। हमने अब तक सबसे अधिक बांग्लादेशियों को निर्वासित किया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से हम 100% बांग्लादेशियों की पहचान करके उन्हें निर्वासित करेंगे। एआई टूल 6 महीने में तैयार हो जाएगा। हम अवैध बांग्लादेशियों की पहचान करके उन्हें निर्वासित करेंगे। फडणवीस ने आगे कहा कि बीएमसी स्कूलों को कौशल-उन्मुख बनाएंगे और मराठी भाषा सीखने के लिए प्रयोगशालाएं स्थापित करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने शानदार काम किया है इसे और बेहतर बनाते रहेंगे। हम 2060 की आबादी के लिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे और नदियों में सीवेज को रोकेंगे। नदियों को साफ करने और मुंबई को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिष्ठित परियोजनाओं पर 16,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बसों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी की छूट, ब्याज मुक्त लोन उन्होंने आगे कहा कि मेट्रो, वाटर टैक्सी और सतत परिवहन पर काम करेंगे। सभी यात्रा जरूरतों के लिए एक मुंबई ऐप। हम सड़कों पर भीड़ कम करेंगे, एक्सप्रेसवे बनाएंगे और मुंबई को एक बेहतर शहर बनाएंगे। सड़कों को गड्ढों से मुक्त किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Live Score: विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज, 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 79/0, निकोल्स अर्धशतक के करीब

02:41 PM, 11-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: निकोल्स-कॉनवे जमे 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 76 रन बना लिए हैं। फिलहाल निकोल्स 45 गेंद में 40 रन और कॉनवे 45 गेंद में 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा गलती नहीं की है। भारत को एकमात्र मौका छठे ओवर में मिला था, जब निकोल्स का आसान कैच कुलदीप ने छोड़ दिया था। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 76 रन बना लिए हैं। फिलहाल निकोल्स 45 गेंद में 40 रन और कॉनवे 45 गेंद में 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा गलती नहीं की है। भारत को एकमात्र मौका छठे ओवर में मिला था, जब निकोल्स का आसान कैच कुलदीप ने छोड़ दिया था। 02:21 PM, 11-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: 10 ओवर का खेल हुआ 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 49 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवोन कॉनवे 26 रन और हेनरी निकोल्स 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 49 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवोन कॉनवे 26 रन और हेनरी निकोल्स 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 02:02 PM, 11-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: छह ओवर खत्म छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 24 रन बना लिए हैं। कॉनवे 17 और निकोल्स छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। छठे ओवर में हर्षित गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद हर्षित ने छोटी और वाइड लेंथ की गेंद की। गेंद पर विड्थ थी, निकोल्स ने बल्ला घुमाया और गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लगकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई। कुलदीप दौड़ते हुए आए, सही ऊंचाई पर गेंद तक पहुंचे, स्लाइड किया, लेकिन जमीन पर गिरते समय गेंद हाथ से फिसलकर बा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Live Score: पहला वनडे शुरू, न्यूजीलैंड के कॉनवे और निकोल्स क्रीज पर; भारत छह गेंदबाजों के साथ उतरा

01:36 PM, 11-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: मैच शुरू भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे की शुरुआत हो चुकी है। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में एक रन आया। उन्होंने गेंद को काफी स्विंग कराया। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ओपनिंग उतरे हैं। विल यंग को तीसरे नंबर के लिए रखा गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे की शुरुआत हो चुकी है। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में एक रन आया। उन्होंने गेंद को काफी स्विंग कराया। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ओपनिंग उतरे हैं। विल यंग को तीसरे नंबर के लिए रखा गया है। 01:04 PM, 11-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। न्यूजीलैंड: डेवॉन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फोक्स, काइल जेमीसन, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क। रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।डेवॉन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फोक्स, काइल जेमीसन, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क। 01:02 PM, 11-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Unrest: 'हमला किया तो इस्राइल के साथ अमेरिकी सेना बनेगी निशाना', ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान

ईरान की संसद के अध्यक्ष ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर इस्लामिक गणराज्य पर हमला करता है, तो अमेरिकी सेना और इस्राइल पर वैध निशाना होंगे। मोहम्मद बगेर कालिबाफ की टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि उन्होंने ईरान पर हमले के बाद संभावित निशानों की सूची में इस्राइल को भी शामिल किया है। कट्टरपंथी नेता कालिबाफ ने यह धमकी तब दी जब ईरानी संसद में सांसद ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए मंच पर चढ़ गए। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए अपनी योजना के बारे में एक बड़ा संकेत दिया है। अमेरिकी सेना ने रविवार को उन्हें ईरान पर हमले के संभावित विकल्पों के बारे में जानकारी दी।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान पर अमेरिका के संभावित हमले की आशंका के मद्देनजर इस्राइल हाई अलर्ट पर है। रिपोर्ट में हफ्ते के आखिरी में इस्राइली सुरक्षा बैठकों में भाग लेने वाले तीन लोगों का हवाला दिया गया है। दावा किया गया है कि इस्राइलल ईरान में अमेरिका की ओर से संभावित कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।एक सूत्र ने समाचार एजेंसी को बताया कि शनिवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान में अमेरिकी हस्तक्षेप की संभावना के बारे में बात की। वहीं, डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अमेरिकी सेना को ग्रीनलैंड पर संभावित आक्रमण के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार करना शुरू करने के निर्देश दिए। हालांकि, ट्रंप के निर्देश पर शीर्ष सैन्य अधिकारियों की ओर से विरोध जताया गया। उन्होंने इसकी वैधता और राजनीतिक व्यवहार्यता दोनों पर सवाल उठा रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: 'सोमनाथ को तोड़ने वाले इतिहास में सिमटे, आज भी विरोधी ताकतें सक्रिय'; पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर पहुंचकर न केवल पूजा-अर्चना की, बल्कि देश के इतिहास, आस्था और आत्मसम्मान से जुड़ा एक सशक्त संदेश भी दिया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ को तोड़ने वाले आक्रांता आज इतिहास के पन्नों में सिमट गए हैं, लेकिन दुर्भाग्य से देश में आज भी ऐसी ताकतें मौजूद हैं, जो मंदिरों के पुनर्निर्माण का विरोध करती रही हैं। पीएम मोदी ने देशभर से जुड़े श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा आज देश के कोने-कोने से लाखों लोग हमारे साथ जुड़े हैं। ये समय अद्भुत है, ये वातावरण अद्भुत है। एक ओर महादेव, दूसरी ओर समुद्र की लहरें, मंत्रों की गूंज और भक्तों की उपस्थिति यह सब इस अवसर को दिव्य बना रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इसे अपना सौभाग्य मानते हैं कि उन्हें सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में इस ऐतिहासिक पर्व में सेवा का अवसर मिला।पीएम मोदी ने कहा कि जब वे आज यहां खड़े होकर बोल रहे हैं, तो उनके मन में यह सवाल बार-बार आता है कि 1000 साल पहले इसी स्थान पर कैसा माहौल रहा होगा। उन्होंने कहा हमारे पुरखों ने अपनी आस्था और महादेव के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया। आक्रांताओं को लगा कि वे जीत गए, लेकिन 1000 साल बाद भी सोमनाथ की ध्वजा पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का संदेश दे रही है।प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि सोमनाथ का इतिहास विनाश का नहीं, बल्कि विजय और पुनर्निर्माण का इतिहास है। उन्होंने कहा कि आक्रांता आते रहे, लेकिन हर युग में सोमनाथ फिर से खड़ा हुआ इतना धैर्य, संघर्ष और पुनर्निर्माण का उदाहरण दुनिया के इतिहास में दुर्लभ है।पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग अपने धर्म के प्रति सच्चे होते हैं, वे कभी कट्टरपंथी सोच का समर्थन नह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi in Gujarat LIVE: 'सोमनाथ के इतिहास को भुलाने की कोशिश हुई', सभा को संबोधित कर बोले पीएम मोदी

12:46 PM, 11-Jan-2026 आज भी साजिशें जारी हैं: पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग अपने धर्म के प्रति सच्चे हैं, वे कभी भी कट्टरपंथी सोच का समर्थन नहीं कर सकते। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों ने हमेशा ऐसी सोच के सामने घुटने टेके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ और सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया, तब भी उन्हें रोकने की कोशिशें की गईं। उन्होंने बताया कि 1951 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सोमनाथ आने पर भी आपत्ति जताई गई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भी देश में ऐसी ताकतें मौजूद हैं, जो उस समय सोमनाथ के पुनर्निर्माण का विरोध कर रही थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि आज तलवारों की जगह नए और गुप्त तरीकों से भारत के खिलाफ साजिशें की जा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे समय में देश को अधिक सतर्क रहने, खुद को मजबूत बनाने और एकजुट रहने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग अपने धर्म के प्रति सच्चे हैं, वे कभी भी कट्टरपंथी सोच का समर्थन नहीं कर सकते। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों ने हमेशा ऐसी सोच के सामने घुटने टेके हैं।पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ और सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया, तब भी उन्हें रोकने की कोशिशें की गईं। उन्होंने बताया कि 1951 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सोमनाथ आने पर भी आपत्ति जताई गई थी।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भी देश में ऐसी ताकतें मौजूद हैं, जो उस समय सोमनाथ के पुनर्निर्माण का विरोध कर रही थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि आज तलवारों की जगह नए और गुप्त तरीकों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

सिरमौर हादसे में खुलासा: बार-बार बोल रहा था कंडक्टर; बस के पट्टों और टायर में ग्रीस था कम, टक-टक की आ रही आवाज

सिरमौर हादसे में खुलासा: बार-बार बोल रहा था कंडक्टर; बस के पट्टों और टायर में ग्रीस था कम, टक-टक की आ रही आवाज विस्तार Follow Us सिरमौर जिले के हरिपुरधार में हुए बस हादसे में अब घायल हुए लोग कई खुलासे कर रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन घायलों ने दावा किया कि बस के पट्टे और टायर में ग्रीस भी कम थी। शिमला से जब बस चली थी तब से मोड़ पर अधिक टक-टक की आवाजें आ रहीं थी। कंडक्टर ने टकटक की आवाजें आने ग्रीस कम होने की बात दो से तीन बार कही। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं घायल सुनील ने बताया कि वह कुपवी के बागी गांव जा रहे थे। रास्ते में बस में कई जगह टक-टक की जोरदार आवाजें भी आ रहीं थी। जैसे ही बस हरिपुरधार से 200 मीटर पहले स्पॉट पर पहुंची तो भी बस में जोरदार आवाज आई। इसके बाद बस पलटे खाती रही। जैसे ही बस ने दो पलटे खाए, वैसे ही छत भी निकल गई और गई खड़ी हुई सवारियां छत से इधर-उधर गिर गईं। माघी की खुशी बस के पलटते ही चीख-पुकारों में बदल गया। क्षेत्रीय अस्पताल में शनिवार को अपनों का हाल जानने के लिए परिजन सुबह ही पहुंच गए। सुबह 9:00 बजे से ही सर्जरी, ऑर्थो और गायनी वार्ड में भीड़ एकत्र हो गई। कई परिजनों की आंखों में दर्द के आंसू थे तो कई सिर पर हाथ रख मजबूत बनने के लिए घायलों को कह रहे थे। हरिपुरधार, राजगढ़ अस्पताल में मात्र पेनकिलर इंज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: वेनेजुएला के बाद क्या ग्रीनलैंड और ईरान पर कब्जा करेंगे ट्रंप? अमेरिकी सेना कर रही तैयारी

ऐसा इसलिए कि डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (11 जनवरी) को वरिष्ठ विशेष बलों के कमांडरों को ‘ग्रीनलैंड पर संभावित आक्रमण के लिए आकस्मिक योजनाएं’ तैयार करना शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप को हाल के दिनों में ईरान को निशाना बनाने वाले कई सैन्य विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई है।डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के निर्देश पर हालांकि शीर्ष सैन्य अधिकारियों की ओर से विरोध किया जा रहा है, जो इसकी वैधता और राजनीतिक व्यवहार्यता दोनों पर सवाल उठा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने संयुक्त विशेष अभियान कमान (जेएसओसी) को आक्रमण योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।लेकिन बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव का ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ विरोध कर रहा है, जो तर्क देते हैं कि ऐसा कोई भी अभियान गैरकानूनी होगा और उसे कांग्रेस का समर्थन प्राप्त नहीं होगा। जनरलों के मुताबिक ग्रीनलैंड योजना बेतुकी और गैरकानूनी है। बताया गया है कि इस तरह की कार्रवाई से ट्रंप यूरोपीय नेताओं के साथ सीधे टकराव के रास्ते पर आ जाएंगे और इससे उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के भीतर एक गहरा संकट पैदा हो सकता है, जिससे गठबंधन टूटने के कगार पर पहुंच सकता है।इधर, न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हाल के दिनों में ईरान को निशाना बनाने वाले कई सैन्य विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप को दिए गए विकल्पों में तेहरान में चुनिंदा ठिकानों पर लक्षित हमले शामिल हैं, जिनमें शासन के आंतरिक सुरक्षा तंत्र से जुड़े गैर-सैन्य बुनियादी ढ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

UP News: कट्टरपंथियों के निशाने पर राम मंदिर, अब पकड़ा गया कश्मीरी अबू शेख; पढ़ें कब-कब मिलीं हमले की धमकियां

यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर हमेशा से संवेदनशील रहा है। 22 जनवरी 2024 को जब से भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब से राम मंदिर कट्टरपंथियों के निशाने पर है। समय-समय पर राम मंदिर पर हमले की धमकियां आती रही हैं। हालांकि राम मंदिर की सुरक्षा अभेद्य है और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के तीन हजार से अधिक जवान तैनात हैं। जल्द ही एनएसजी हब बनाने की भी तैयारी है। पकड़ा गया मकसूद राम मंदिर निर्माण से गुस्सा था अभी राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसएफ के हाथों में हैं। आरएएफ व पीएसी भी तैनात है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार मंदिर पर हमले की धमकियां आती रही हैं। पहली घटना में 22 अगस्त 2024 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हेल्प डेस्क मोबाइल नंबर पर सोशल मीडिया माध्यम से धमकी दी गई थी। धमकी भरे संदेश में लिखा गया, बहुत जल्द वह मंदिर को नष्ट कर देंगे और मस्जिद बनाएंगे। मंदिर को 4000 किलो आरडीएक्स से नष्ट कर दिया जाएगा। इस मामले में यूपी एटीएस ने 14 सितंबर को बिहार के भागलपुर से मोहम्मद मकसूद नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में मालूम हुआ कि मकसूद राम मंदिर निर्माण से गुस्सा था। राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली दूसरी घटना 28 मई 2024 की है। पहले एक आईडी से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई। फिर 112 पर कॉल आई। राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिलते ही पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट और सर्विलांस टीम को तुरंत एक्टिव किया। दहशत न फैले, इसलिए पुलिस ने अंदरखाने जांच की। जांच में धमकी देने वाले की लोकेशन कुशीनगर की निकली। बम से उड़ाने की धमकी दी गई पुलिस ने धमकी देने वाले बलुआ तकिया क्षेत्र के रहने वाले एक 16 साल के किशोर को हिरासत में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk