सिरमौर हादसे में खुलासा: बार-बार बोल रहा था कंडक्टर; बस के पट्टों और टायर में ग्रीस था कम, टक-टक की आ रही आवाज विस्तार Follow Us सिरमौर जिले के हरिपुरधार में हुए बस हादसे में अब घायल हुए लोग कई खुलासे कर रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन घायलों ने दावा किया कि बस के पट्टे और टायर में ग्रीस भी कम थी। शिमला से जब बस चली थी तब से मोड़ पर अधिक टक-टक की आवाजें आ रहीं थी। कंडक्टर ने टकटक की आवाजें आने ग्रीस कम होने की बात दो से तीन बार कही। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं घायल सुनील ने बताया कि वह कुपवी के बागी गांव जा रहे थे। रास्ते में बस में कई जगह टक-टक की जोरदार आवाजें भी आ रहीं थी। जैसे ही बस हरिपुरधार से 200 मीटर पहले स्पॉट पर पहुंची तो भी बस में जोरदार आवाज आई। इसके बाद बस पलटे खाती रही। जैसे ही बस ने दो पलटे खाए, वैसे ही छत भी निकल गई और गई खड़ी हुई सवारियां छत से इधर-उधर गिर गईं। माघी की खुशी बस के पलटते ही चीख-पुकारों में बदल गया। क्षेत्रीय अस्पताल में शनिवार को अपनों का हाल जानने के लिए परिजन सुबह ही पहुंच गए। सुबह 9:00 बजे से ही सर्जरी, ऑर्थो और गायनी वार्ड में भीड़ एकत्र हो गई। कई परिजनों की आंखों में दर्द के आंसू थे तो कई सिर पर हाथ रख मजबूत बनने के लिए घायलों को कह रहे थे। हरिपुरधार, राजगढ़ अस्पताल में मात्र पेनकिलर इंज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें