Civic Polls: 'कोई मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता', महायुति रैली में ठाकरे परिवार पर जमकर बरसे फडणवीस

महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले निगर निकाय चुनावों से पहले राज्यभर की सियासत में गर्माहट तेज है। दूसरी ओर राज्य के चनावी रण में राजनीतिक पार्टियों की तैयारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर है। इसी क्रम में सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महायुति के समर्थन में रैली में अपने विपक्षी दलों पर खूब निशाना साधा। फडणवीस ने जोर देते हुए कहा कि कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की हिम्मत नहीं कर सकता। उन्होंने साफ किया कि मुंबई हमेशा महाराष्ट्र का हिस्सा रहेगा और इसका कोई विकल्प नहीं है। सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर भी अहम बातें की। सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र में केवल मराठी भाषा ही अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल मराठी लोग ही बीएमसी के अहम पदों पर होंगे। इस दौरान फडणवीस ने सीधे ठाकरे परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मराठी लोगों का अस्तित्व खतरे में नहीं है। जो खतरे में हैं, वह आप (ठाकरे परिवार) हैं। सीएम ने कहा कि अगर आप कहते हैं कि मराठी मनुष की सुरक्षा खतरे में है, तो पिछले 30 साल आप इसके लिए क्या कर रहे थे? फडणवीस ने ठाकरे परिवार पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ वोट के लिए मराठी लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।इसके साथ ही फडणवीस ने स्कूलों में भाषा को लेकर भी ठाकरे सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि ठाकरे सरकार में एक रिपोर्ट थी जिसमें हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाने की सिफारिश थी। यह रिपोर्ट सितंबर 2021 में तैयार हुई थी और जनवरी 2022 में मंजूर की गई। इसके बाद फडणवीस सरकार ने सिर्फ इसकी क्रियान्वयन जांच करने के लिए समिति बनाई, जिस पर उनके मुताब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: क्या जंग के मुहाने पर ईरान? विदेश मंत्री ने अमेरिका-इस्राइल को दी खुली चेतावनी, कहा- देंगे करारा जवाब

तेहरान, मशहद और कई बड़े शहरों में विरोध और जवाबी रैलियां जारी हैं। सरकारी आंकड़ों से इतर मानवाधिकार एजेंसियों ने 544 मौतों का दावा किया है। 10681 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सरकारी समर्थक रैलियों में अमेरिका मुर्दाबाद और इस्राइल मुर्दाबाद के नारे लगे। इंटरनेट और संचार सेवाओं में रुकावट से हालात और तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब देते हुए बगाई ने कहा कि ईरान हालात पर करीबी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने बार-बार साबित किया है कि वह अपनी संप्रभुता और अखंडता की रक्षा पूरे साहस और ताकत से करता है। उनके मुताबिक, अगर किसी ने ईरान पर हमला करने की कोशिश की, तो सशस्त्र बल पहले की तरह इस बार भी मुंहतोड़ जवाब देंगे।ईरान का आरोप है कि हालिया हिंसा और अव्यवस्था के पीछे विदेशी दखल है। बगाई ने दावा किया कि शुरू में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन बाद में अमेरिका और इस्राइल के अधिकारियों के हस्तक्षेप वाले बयानों के बाद हालात बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि गर्म और ठंडे हथियारों के इस्तेमाल के साथ देश को अराजकता की ओर धकेलने की कोशिश की गई। ईरान का दावा है कि वह इस विदेशी साजिश से जुड़े दस्तावेज जल्द सामने रखेगा।मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना ईरान को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रही है। उन्होंने साइबर हमलों से लेकर सीधे सैन्य कार्रवाई तक की संभावना का जिक्र किया, हालांकि किसी अंतिम फैसले से इनकार किया। इस्राइल ने भी ईरान की स्थिति पर करीबी नजर रखने की बात कही है। वहीं, यूरोपीय संसद की अध्यक्ष मेटसोला ने ईरानी राजनयिकों के संसद परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने का ऐलान किया।ईरानी राष् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 13, 2026 · 2 min · National Desk

सोना-चांदी में ऐतिहासिक उछाल: चांदी ₹2.65 लाख और सोना ₹1.44 लाख के पार; वैश्विक तनाव के कारण भाव परवान पर

सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार में इतिहास रच दिया गया। वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के बीच सोने और चांदी की कीमतों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में एक ही दिन में भारी उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोना भी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर (All-time high) पर पहुंच गया है। ‘ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन’ द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को चांदी की कीमतों में 15,000 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी बढ़ोतरी हुई। इस उछाल के साथ चांदी 6 प्रतिशत बढ़कर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,50,000 रुपये पर बंद हुई थी। सोने की चमक भी और तीखी हो गई है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,900 रुपये (2.05%) की तेजी के साथ 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह 1,41,700 रुपये पर बंद हुआ था। उल्लेखनीय है कि ये कीमतें सभी करों को मिलाकर हैं।घरेलू बाजार में आई यह तेजी वैश्विक रुझानों का सीधा परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड ने पहली बार 4,600 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार किया। यह 2 प्रतिशत बढ़कर 4,601.69 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, स्पॉट सिल्वर लगभग 6 प्रतिशत बढ़कर 84.61 डॉलर प्रति औंस हो गई। लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा, “सोने ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और 4,600 डॉलर के स्तर को पार कर लिया है, जबकि चांदी में और भी तेज उछाल देखा गया है, जो जोखिम-संवेदनशील वातावरण में इसके ‘हायर बीटा’ को दर्शाता है”।बाजार विश्लेषकों के अनुसार, इस अभूतपूर्व तेजी के पीछे मुख्य रूप से दो कारक हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC: विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव, ICC ने जताया भारत में सुरक्षा का भरोसा; बांग्लादेश को झटका

T20 WC: विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव, ICC ने जताया भारत में सुरक्षा का भरोसा; बांग्लादेश को झटका विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 को लेकर चल रहे विवाद के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को तगड़ा झटका लगा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हवाले से कहा कि टूर्नामेंट का कार्यक्रम पूरी तरह से अंतिम रूप ले चुका है और सभी भाग लेने वाली टीमों से उम्मीद की जाती है कि वे ‘टर्म्स ऑफ पार्टिसिपेशन’ के तहत अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें। वैकल्पिक योजनाओं को गलत तरीके से पेश करने पर भड़का आईसीसी आईसीसी सूत्र ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सुरक्षा आकलन और वैकल्पिक योजना को गलत तरीके से पेश किया गया है। आईसीसी के अनुसार, भारत में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किया गया जोखिम आकलन ‘लो से मॉडरेट’ श्रेणी में है, जो किसी भी बड़े वैश्विक खेल आयोजन के लिए सामान्य माना जाता है। इन आकलनों में बांग्लादेश टीम, अधिकारियों या कोलकाता और मुंबई के मैच स्थलों के लिए किसी भी तरह के प्रत्यक्ष या विशेष खतरे की पहचान नहीं की गई है। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार आईसीसी ने खास तौर पर यह भी साफ किया कि कार्यक्रम को बदलने का कोई सवाल नहीं है। बयान में कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: एम्स-कल्याणी में संदिग्ध निपाह वायरस के दो मामले सामने आए, केंद्र ने तैनात किया प्रतिक्रिया दल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं suspected Nipah cases at AIIMS Kalyani west bengal Centre deployed National Joint Outbreak Response Team पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की एम्स कल्याणी स्थित प्रयोगशाला में दो संदिग्ध निपाह मामलों की पुष्टि हुई। इसके तुरंत बाद केंद्र सरकार ने एक संयुक्त टीम को रवाना कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 12, 2026 · 1 min · National Desk

T20 WC: विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव, ICC ने जताया भारत में सुरक्षा का भरोसा; बीसीबी की मांग खारिज

T20 WC: विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव, ICC ने जताया भारत में सुरक्षा का भरोसा; बीसीबी की मांग खारिज विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 को लेकर चल रहे विवाद के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपना रुख साफ कर दिया है। आईसीसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि टूर्नामेंट का कार्यक्रम पूरी तरह से अंतिम रूप ले चुका है और सभी भाग लेने वाली टीमों से उम्मीद की जाती है कि वे ‘टर्म्स ऑफ पार्टिसिपेशन’ के तहत अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें। वैकल्पिक योजनाओं को गलत तरीके से पेश करने पर भड़का आईसीसी आईसीसी ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सुरक्षा आकलन और वैकल्पिक योजना को गलत तरीके से पेश किया गया है। आईसीसी के अनुसार, भारत में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किया गया जोखिम आकलन ‘लो से मॉडरेट’ श्रेणी में है, जो किसी भी बड़े वैश्विक खेल आयोजन के लिए सामान्य माना जाता है। इन आकलनों में बांग्लादेश टीम, अधिकारियों या कोलकाता और मुंबई के मैच स्थलों के लिए किसी भी तरह के प्रत्यक्ष या विशेष खतरे की पहचान नहीं की गई है। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार आईसीसी ने खास तौर पर यह भी साफ किया कि कार्यक्रम को बदलने का कोई सवाल नहीं है। बयान में कहा गया, ‘आईसीसी की स्थिति में कोई बदलाव नहीं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

करूर भगदड़ मामले में विजय से 6 घंटे हुई पूछताछ, कल फिर सीबीआई के सामने पेश होंगे एक्टर

साउथ के एक्टर विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच करूर भगदड़ मामले में उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज इसी मामले में पूछताछ के लिए वह सुबह लगभग 11:30 बजे सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे। 6 घंटे पूछताछ के बाद वह लगभग 06:15 बजे हेडक्वाटर से बाहर निकले। अधिकारियों के मुताबिक उन्हें पूछताछ के लिए फिर से बुलाया जाएगा। #WATCH | Delhi: TVK Chief and actor Vijay leaves from Central Bureau of Investigation (CBI) office where he appeared for a probe into the Karur stampede. pic.twitter.com/0G7zmLQl6Q January 12, 2026 पीटीआई की खबर के अनुसार 12 जनवरी को थलापति विजय दिल्ली स्थिति सीबीआई मुख्यालय में पेश हुए। उन्हें जांच टीम के पास ले जाया गया। विजय से करूर भगदड़ मामले को लेकर पूछताछ की गई। यह मामला 27 सितंबर 2025 का है, जब तमिलनाडु के करूर में विजय की पार्टी टीवीके की एक जनसभा में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में कई लोग मारे गए, कई लोग घायल हुए। भगदड़ में कम से कम 41 लोगों की जान गई और 110 से अधिक लोग घायल हो गए थे।सीबीआई से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि करूर भगदड़ मामले में विजय की पार्टी टीवीके (TVK) के कई पदाधिकारियों से भी पूछताछ की है। आज हुई पूछताछ के बाद एजेंसी इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने एक एआईटी बनाकर यह मामला अपने हाथ में लिया था। अभी जांच एजेंसी इस मामले में सबूत इकट्ठा कर रही है। VIDEO | Delhi: TVK chief Vijay arrives at the CBI Headquarters in connection with the Karur stampede case. (n/2) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitte …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद: 'स्वामी विवेकानंद हर युवा के लिए प्रेरणा..', समापन सत्र में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ‘स्वामी विवेकानंद आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा’ उन्होंने आगे कहा, मैं आप सभी को विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद में सहभागिता के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, आप सभी जानते हैं कि आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, हमारे जीवन का लक्ष्य क्या है, कैसे हम राष्ट्र प्रथम की भावना से जीवन जिएं, हमारे हर प्रयास में समाज और देश का हित हो, इस दिशा में स्वामी विवेकानंद का जीवन हम सब के लिए बहुत बड़ा मार्गदर्शक है, प्रेरक है। ये भी पढ़ें: ‘मुझे अपने युवाओं पर भरोसा…’ पीएम मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि बहुत कम समय में विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद इतना बड़ा मंच बन गया है। एक ऐसा मंच, जहां देश की विकास की दिशा तय करने में युवाओं की सीधी भागीदारी होती है। करोड़ों नौजवानों का इससे जुड़ना, देश के विकास के लिए अपने विचार साझा करना… ये अपनेआप में अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा, मुझे अपने देश के युवाओं पर भरोसा है, आपके सामर्थ्य पर भरोसा है, इसलिए हमने एक अलग राह चुनी। हमने युवाओं को ध्यान में रखते हुए एक के बाद एक नई योजनाएं बनाईं.. यहीं से स्टार्टअप क्रांति ने भारत में असली गति पकड़ी। (अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है…) उन्होंने आगे कहा, मैं आप सभी को विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद में सहभागिता के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, आप सभी जानते हैं कि आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, हमारे जीवन का लक्ष्य क्या है, क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

यूनियन बजट 2026-27: पहली बार रविवार के दिन पेश होगा बजट, जानिए वित्त मंत्री सीतारमण के नौंवे बजट का शिड्यूल

वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय आम बजट इस बार रविवार को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को औपचारिक घोषणा में बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी 2026 के दिन संसद में बजट पेश करेंगी। यह पहली बार होगा जब देश का आम बजट रविवार के दिन सदन पटल पर रखा जाएगा। आइए जानते हैं बजट 2026-27 का पूरा कार्यक्रम। मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं सीतारमण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए बजट 2026-27 व्यक्तिगत तौर भी पर खास होगा। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। इस बार का बजट पेश करते ही वित्त मंत्री सीतारमण पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई द्वारा स्थापित सर्वाधिक बजट पेश करने के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। मोरारजी देसाई ने अपने कार्यकाल में कुल 10 बजट पेश किए थे। निर्मला सीतारमण अब उस ऐतिहासिक आंकड़े से महज एक कदम दूर हैं। 28 जनवरी से होगी बजट सत्र की शुरुआत संसद के बजट सत्र का पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को होगी और यह 2 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति का अभिभाषण: सत्र का आगाज 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगा। वह लोकसभा कक्ष में दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। सत्र का आगाज 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगा। वह लोकसभा कक्ष में दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। आर्थिक सर्वेक्षण: राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद, वित्त मंत्री द्वारा संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की संभावना है। 13 फरवरी से 9 मार्च तक रहेगा अवकाश संसदीय प्रक्रियाओं और बजट प्रस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

अंबरनाथ नगर परिषद: उपाध्यक्ष चुनाव कैसे बना सियासी अखाड़ा? आमने-सामने भाजपा और शिंदे गुट; बदला चुनावी समीकरण

महाराष्ट्र के अंबरनाथ नगर परिषद की सामान्य सभा बैठक में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब परिषद के उपाध्यक्ष को लेकर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। बैठक के दौरान भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के पार्षदों के बीच जोरदार बहस और नारेबाजी देखने को मिली। दरअसल, अंबरनाथ नगर परिषद में लंबे समय से भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच सत्ता को लेकर खींचतान चल रही है। ऐसे में पिछले महीने हुए चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार तेजश्री करंजुले पाटील को नगर परिषद अध्यक्ष चुना गया था। लेकिन अब उपाध्यक्ष पद का चुनाव नया विवाद बन गया है।बता दें कि 60 सदस्यीय नगर परिषद में फिलहाल शिवसेना (शिंदे गुट) के 27 पार्षद, भाजपा के 14, कांग्रेस के 12, एनसीपी के चार और दो निर्दलीय पार्षद हैं। शुरुआत में भाजपा ने कांग्रेस के 12 और एनसीपी के चार पार्षदों के समर्थन से ‘अंबरनाथ विकास आघाड़ी (एवीए)’ बनाई थी, जिससे उसके पास 32 का बहुमत हो गया था।लेकिन बाद में कांग्रेस ने अपने 12 पार्षदों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित कर दिया, जिन्होंने भाजपा का साथ दिया था। इसके बाद एनसीपी के चारों पार्षदों ने भाजपा से समर्थन वापस ले लिया और शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए। इससे शिवसेना की संख्या बढ़कर 32 हो गई और उन्हें सदन में बहुमत मिल गया।बात अगर अब बैठक में हुए हंगामा की करें तो सोमवार की बैठक में भाजपा ने एवीए के सभी सदस्यों को अपने उम्मीदवार प्रदीप पाटील के पक्ष में वोट देने का व्हिप जारी किया। लेकिन एनसीपी ने इस व्हिप को मानने से इनकार कर दिया। इस फैसले का समर्थन स्थानीय शिवसेना विधायक डॉ. बालाजी किणीकर ने किया और कहा कि अब एवीए का कोई अस्तित्व नहीं है। वहीं, शिवसेना ने उपाध्यक्ष पद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk