तेहरान, मशहद और कई बड़े शहरों में विरोध और जवाबी रैलियां जारी हैं। सरकारी आंकड़ों से इतर मानवाधिकार एजेंसियों ने 544 मौतों का दावा किया है। 10681 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सरकारी समर्थक रैलियों में अमेरिका मुर्दाबाद और इस्राइल मुर्दाबाद के नारे लगे। इंटरनेट और संचार सेवाओं में रुकावट से हालात और तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब देते हुए बगाई ने कहा कि ईरान हालात पर करीबी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने बार-बार साबित किया है कि वह अपनी संप्रभुता और अखंडता की रक्षा पूरे साहस और ताकत से करता है। उनके मुताबिक, अगर किसी ने ईरान पर हमला करने की कोशिश की, तो सशस्त्र बल पहले की तरह इस बार भी मुंहतोड़ जवाब देंगे।ईरान का आरोप है कि हालिया हिंसा और अव्यवस्था के पीछे विदेशी दखल है। बगाई ने दावा किया कि शुरू में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन बाद में अमेरिका और इस्राइल के अधिकारियों के हस्तक्षेप वाले बयानों के बाद हालात बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि गर्म और ठंडे हथियारों के इस्तेमाल के साथ देश को अराजकता की ओर धकेलने की कोशिश की गई। ईरान का दावा है कि वह इस विदेशी साजिश से जुड़े दस्तावेज जल्द सामने रखेगा।मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना ईरान को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रही है। उन्होंने साइबर हमलों से लेकर सीधे सैन्य कार्रवाई तक की संभावना का जिक्र किया, हालांकि किसी अंतिम फैसले से इनकार किया। इस्राइल ने भी ईरान की स्थिति पर करीबी नजर रखने की बात कही है। वहीं, यूरोपीय संसद की अध्यक्ष मेटसोला ने ईरानी राजनयिकों के संसद परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने का ऐलान किया।ईरानी राष् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Iran: क्या जंग के मुहाने पर ईरान? विदेश मंत्री ने अमेरिका-इस्राइल को दी खुली चेतावनी, कहा- देंगे करारा जवाब
तेहरान, मशहद और कई बड़े शहरों में विरोध और जवाबी रैलियां जारी हैं। सरकारी आंकड़ों से इतर मानवाधिकार एजेंसियों ने 544 मौतों का दावा किया है। 10681 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सरकारी समर्थक रैलियों में अमेरिका मुर्दाबाद और इस्राइल मुर्दाबाद के नारे लगे। इंटरनेट और संचार सेवाओं में रुकावट से हालात और तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब देते हुए बगाई ने कहा कि ईरान हालात पर करीबी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने बार-बार साबित किया है कि वह अ