T20 WC: विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव, ICC ने जताया भारत में सुरक्षा का भरोसा; बीसीबी की मांग खारिज विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 को लेकर चल रहे विवाद के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपना रुख साफ कर दिया है। आईसीसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि टूर्नामेंट का कार्यक्रम पूरी तरह से अंतिम रूप ले चुका है और सभी भाग लेने वाली टीमों से उम्मीद की जाती है कि वे ‘टर्म्स ऑफ पार्टिसिपेशन’ के तहत अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें। वैकल्पिक योजनाओं को गलत तरीके से पेश करने पर भड़का आईसीसी आईसीसी ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सुरक्षा आकलन और वैकल्पिक योजना को गलत तरीके से पेश किया गया है। आईसीसी के अनुसार, भारत में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किया गया जोखिम आकलन ‘लो से मॉडरेट’ श्रेणी में है, जो किसी भी बड़े वैश्विक खेल आयोजन के लिए सामान्य माना जाता है। इन आकलनों में बांग्लादेश टीम, अधिकारियों या कोलकाता और मुंबई के मैच स्थलों के लिए किसी भी तरह के प्रत्यक्ष या विशेष खतरे की पहचान नहीं की गई है। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार आईसीसी ने खास तौर पर यह भी साफ किया कि कार्यक्रम को बदलने का कोई सवाल नहीं है। बयान में कहा गया, ‘आईसीसी की स्थिति में कोई बदलाव नहीं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें