BMC Polls: हार के बाद ठाकरे बंधुओं की आई प्रतिक्रिया; मनसे प्रमुख बोले- महाराष्ट्र-मराठी पहचान के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के बाद मराठी समाज और मराठी पहचान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि चाहे चुनाव में उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिले, उनका संघर्ष मराठी भाषा, मराठी लोगों और समृद्ध महाराष्ट्र के लिए हमेशा जारी रहेगा। राज ठाकरे ने अपने संदेश में कहा सबसे पहले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना के सभी निर्वाचित पार्षदों को हार्दिक बधाई। यह चुनाव आसान नहीं था। यह पैसों और सत्ता की ताकत के खिलाफ शिवशक्ति की जंग थी। फिर भी, हमारे कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन संघर्ष किया। उनका यह योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने मनसे की कमी को स्वीकार किया, लेकिन जोर देते हुए कहा कि चुनाव हारने का मतलब यह नहीं कि हिम्मत हार जाए। निर्वाचित पार्षद मराठी लोगों के हितों की रक्षा करेंगे और अगर मराठी समाज के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है, तो उन्हें जवाब देंगे। राज ठाकरे ने आगे कहा हमारा संघर्ष मराठी लोगों, मराठी भाषा, मराठी पहचान और समृद्ध महाराष्ट्र के लिए है। यह संघर्ष ही हमारी असल पहचान है। जो भी गलत हुआ, जो अधूरा रह गया, उसे मिलकर हम सुधारेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र में सत्ता में बैठे लोग और उनके समर्थक हमेशा मराठी लोगों को कमजोर करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में MNS और मराठी लोग एकजुट रहेंगे। उन्होंने संगठन और पार्टी को फिर से मजबूत करने का आह्वान किया। राज ठाकरे ने संदेश समाप्त करते हुए कहा चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन हमारा हर सांस मराठी के लिए है। चलिए फिर से काम शुरू करें और पार्टी को नई दिशा में ले जाएं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने बीएमसी चुनावों में हार के बाद अपनी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: ट्रंप ने वेनेजुएला से की डील, US खरीदेगा 5 करोड़ बैरल तेल; पैसे भी अमेरिकी खाते में होंगे जमा

सेमाफोर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार तेल बिक्री से प्राप्त राजस्व फिलहाल अमेरिकी सरकार की ओर से नियंत्रित बैंक खातों में जमा है। शासन के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मुख्य खाता कतर में स्थित है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला के पास 303 अरब बैरल कच्चे तेल का विशाल भंडार है- जो अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) के अनुसार, दुनिया के वैश्विक भंडार का लगभग पांचवां हिस्सा है। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि वह वेनेजुएला के क्षतिग्रस्त तेल बुनियादी ढांचे को ठीक करने के लिए अरबों डॉलर का निवेश करने के लिए प्रमुख अमेरिकी तेल कंपनियों को जुटाने की योजना बना रहे हैं। सदर्न बुलेवार्ड का नाम बदलकर डोनाल्ड जे. ट्रंप बुलेवार्ड रखे जाने के मौके पर उन्होंने कहा, ‘हम नई राष्ट्रपति से बातचीत रहे हैं। हम उन लोगों से बातचीत कर रहे हैं जो देश चला रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास 5 करोड़ बैरल तेल है, और हमें इसे तुरंत संसाधित करना होगा क्योंकि हमारे पास जगह नहीं है। क्या आप इसे लेंगे?’ मैंने कहा, ‘हम इसे लेंगे। यह 5.2 अरब अमेरिकी डॉलर के बराबर है।‘ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य अभियान में पूर्व वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद गठित वेनेजुएला की अंतरिम सरकार के साथ महान रिश्तों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान अंतरिम राष्ट्रपति और बाकी सभी लोगों के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। इससे काफी हद तक दबाव कम हो गया है।‘मादुरो की गिरफ्तारी के बाद, ट्रंप ने यह साफ कर दिया था कि वॉशिंगटन इस दौरान वेनेजुएला का संचालन करेगा और उसे तेल और देश की अन्य चीजों तक पूरी पहुंच की जरूरत है। ट्रंप की टिप्पणियों से न्यूयॉर्क स्थित स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

Singer B Praak: 'दस करोड़ दो वरना मिट्टी में मिला देंगे...', सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी

पंजाबी सिंगर बी प्राक को धमकी मिली है। लॉरेंस गैंग ने सिंगर से दस करोड़ की फिरौती मांगी है। पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई है। इससे पहले सिंगर दिलनूर को ही पांच जनवरी को दो बार फोन भी आया था। लेकिन दिलनूर ने कॉल रिसीव नहीं की थी। छह जनवरी को भी विदेश के नंबर से फोन किया गया था। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एएनआई के अनुसार, पंजाबी गायक दिलनूर ने एसएसपी मोहाली के पास एक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरे कॉल आए हैं। कॉल करने वाले ने खुद को अरजू बिश्नोई बताया और गायक दिलनूर से कहा कि वह अपने दोस्त, बॉलीवुड और पंजाबी गायक बी प्राक के लिए 10 करोड़ रुपये की फिरौती का संदेश दें। कॉल करने वाले ने चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते के अंदर फिरौती की रकम नहीं दी गई तो बी प्राक को गंभीर नुकसान पहुंचाया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 1 min · National Desk

BMC Election: महाराष्ट्र में एकलौते धुरंधर देवेंद्र, निकाय चुनाव के नतीजों ने लगाई मुहर; मुंबई में जीत का जश्न

बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘धुरंधर देवेंद्र’ पोस्टर लगाए गए। भाजपा ने 227 में से 89 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई। मुंबई में बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है। देश की सबसे समृद्ध बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में अपना मेयर बनाने का भाजपा का 45 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। करीब तीन दशक से चल रहा ठाकरे परिवार का राज खत्म हो गया है। #WATCH | Mumbai: “Dhurandhar Devendra” posters featuring CM Devendra Fadnavis put up at various places in Mumbai by Tajinder Singh Tiwana, president of the Mumbai BJP Yuva Morcha, who was also elected as a corporator yesterday. In the BMC elections, out of 227 wards, the BJP… pic.twitter.com/wqQsTZLfVj — ANI (@ANI) January 17, 2026 इसी बीच शहर के कई इलाकों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीरों वाले ‘धुरंधर देवेंद्र’ पोस्टर लगाए गए हैं, जो चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। ये पोस्टर मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना की ओर से लगाए गए हैं, जो हाल ही में नगरसेवक भी चुने गए हैं।पोस्टरों के जरिए भाजपा ने बीएमसी चुनाव में अपनी मजबूत मौजूदगी और नेतृत्व को रेखांकित करने की कोशिश की है। चुनाव नतीजों की बात करें तो 227 वार्डों वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका में भाजपा ने सबसे ज्यादा 89 सीटें जीतकर खुद को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित किया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ‘धुरंधर देवेंद्र’ जैसे पोस्टर भाजपा की जीत का उत्सव मनाने के साथ-साथ यह संदेश भी देते हैं कि मुंबई की राजनीति में पार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

Weather & Pollution: दिल्ली में कोहरा, प्रदूषण और ठंड की मार, बेहद खराब श्रेणी में हवा, जानें एक्यूआई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में शनिवार सुबह कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे की चादर बिछ गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई इलाकों में दृश्यता (विजिबिलिटी) इतनी कम रही कि दैनिक कामकाज भी मुश्किल हो गया। वहीं, इस बीच वायु प्रदूषण के स्तर में भी चिंताजनक वृद्धि देखी गई, जिसने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। #WATCH | Delhi: Visuals from near the Delhi-Noida-Delhi (DND) flyway and surrounding areas as a thick layer of toxic smog blankets the city pic.twitter.com/tjByLf9kZR — ANI (@ANI) January 17, 2026 #WATCH | Delhi | As cold waves grip the national capital, few flights are delayed at IGI Airport due to fog. (Visuals from Indira Gandhi International Airport) pic.twitter.com/E4HiQjMerm— ANI (@ANI) January 17, 2026 सुबह के समय दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली। कोहरे से दृश्यता घटी है और कई जगह शून्य मीटर तक दर्ज की गई है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और चालकों को अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ी। कम दृश्यता के कारण हवाई और रेल यातायात पर भी असर देखने को मिला। कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानों में देरी हुई जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 350, आनंद विहार में 442, अशोक विहार में 385, आया नगर में 316, बव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: सैन्य कार्रवाई की धमकी के बीच नरम पड़े तेवर, ईरान में 800 लोगों की फांसी रद्द, ट्रंप ने जताया आभार

ईरान में 28 दिसंबर के बाद से ही पूरे देश में अशांति फैली है। देश में महंगाई और खराब अर्थव्यवस्था के चलते जनता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। अमेरिका की ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 2797 बताई। इसी के साथ इस आंकड़े के लगातार बढ़ने की आशंका जताई। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो लगातार ईरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी देते नजर आ रहे थे, उनके तेवर में नरमी आई है। #WATCH | On Iran, US President Donald Trump says, “Iran cancelled the hanging of over 800 people. They were going to hang over 800 people yesterday and I greatly respect the fact that they cancelled them” (Video Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/FMV19eim5E— ANI (@ANI) January 16, 2026 डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक असामान्य कदम उठाते हुए ईरानी सरकार को धन्यवाद दिया कि उसने सैकड़ों प्रदर्शकारी कैदियों को फांसी नहीं दी, जैसा कि उन्होंने कहा था कि ऐसा होने वाला था। ट्रंप ने इसे एक महत्वपूर्ण और सम्मानजनक कदम बताया।व्हाइट हाउस से फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट के लिए रवाना होते समय ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि ईरान में 800 से ज्यादा लोगों को फांसी दी जानी थी, लेकिन उन्होंने इसे रद्द कर दिया। मैं इस फैसले का बहुत सम्मान करता हूं। इसके बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लिखा कि 800 से अधिक लोगों को फांसी दी जानी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ट्रंप ने कहा कि मैं इस बात की बहुत इज्जत करता हूं कि ईरान की लीडरशिप ने कल होने वाली सभी फांसी (जो 800 से अधिक थीं) रद्द कर दी। धन्यवाद!ट्रंप का यह बयान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास; बंगाल-असम दौरे पर PM; कोहरे-शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 29 महानगरपालिकाओं में से 23 में जीत दर्ज कर इतिहास रचा और मुंबई में ठाकरे परिवार का दशकों का शासन खत्म हो गया। प्रधानमंत्री मोदी बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे, जहां वह हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन करेंगे। वहीं, उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जबकि पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी जारी है। भारत-कनाडा संबंधों में खटास के बीच कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए नई यात्रा एडवाइजरी जारी की। उधर, ईरान में विरोध प्रदर्शनों के कारण भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे और सरकार ने सहायता प्रदान की। अमेरिका ने दावा किया उसके दबाव के कारण ईरान ने 800 लोगों की फांसी रद्द कर दी, जिससे तनाव कुछ कम हुआ। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की। यूपी में अंगीठी से उत्पन्न धुएं के कारण दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता गंभीर हैं। देश में टाइफाइड बीमारी गंभीर स्वास्थ्य संकट बनकर उभरी, 49 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। खेल जगत की बात करें तो महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी ने गुजरात को 32 रन से हराया और अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

Jammu Kashmir: मेंढर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, लिखा था- पीआईए, कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की पड़ताल

पुलिस ने मेंढर के गांव चोकी सलवा में पाकिस्तानी जहाजनुमा गुब्बारा बरामद किया है। इस पर पीआईए लिखा था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बाद दोपहर चोकी सलवा के कुछ लोगों ने खेतों में पाकिस्तानी जहाज नुमा गुब्बारा देखा। इसका एक हिस्सा फटा था। इसके बाद पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 17, 2026 · 1 min · National Desk

Iran Protests: प्रदर्शनों के बीच स्वदेश लौटे भारतीय, बोले- वहां स्थिति बहुत खराब; केंद्र सरकार का जताया आभार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एक अन्य भारतीय ने कहा, वहां स्थिति सामान्य थी और हम सुरक्षित अपने घर लौट आए। ईरान में नेटवर्क की समस्या थी। मैं वहां काम के लिए गया था। एक और भारतीय ने बताया, हम वहां एक महीने के लिए गए थे। लेकिन पिछले एक-दो हफ्तों में ही हमें समस्याओं का सामना करना पड़ा। जब हम बाहर जाते थे, तो प्रदर्शनकारी कार के सामने आ जाते थे। वे थोड़ी बाधा पैदा करते थे। इंटरनेट बंद था, इसलिए हम अपने परिवार से कुछ नहीं कह पा रहे थे, इसलिए थोड़ा चिंता हुई। हम दूतावास से भी संपर्क नहीं कर पा रहे थे। ये भी पढ़ें: तेहरान से लौटे एक अन्य भारतीय के परिवार के सदस्य ने कहा, मेरी पत्नी की चाची ईरान यात्रा पर गई थीं। ईरान हमेशा से भारत का अच्छा मित्र रहा है और हम मोदी सरकार पर बहुत भरोसा करते हैं, जिसने लगातार समर्थन किया। हम भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं, जिसकी वजह से यह संभव हो पाया। हम बहुत खुश हैं कि हमारे परिवार का सदस्य भारत लौट रहा है। अपनों का इंतजार कर रहे परिवार के एक अन्य सदस्य ने कहा, मेरी भाभी आज ईरान से लौट रही हैं। ईरान में युद्ध जैसी स्थिति थी और इंटरनेट नहीं था। हम उनसे किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं कर पाए। हम चिंतित थे। हम बहुत खुश हैं कि वह सुरक्षित भारत लौट रही हैं। हम भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं कि इस कठिन समय में उनके लौटने की व्यवस्था की। एक अन्य भारतीय ने कहा, वहां स्थिति सामान्य थी और हम सुरक्षित अपने घर लौट आए। ईरान में नेटवर्क की समस्या थी। मैं वहां काम के लिए गया था। एक और भारतीय ने बताया, हम वहां एक महीने के लिए गए थे। लेकिन पिछले एक-दो हफ्तों में ही हमें समस्याओं का सामना करना पड़ा। जब हम बाहर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

सांसों पर और बढ़ा खतरा: बेहद खराब हुई दिल्ली की फिजा, NCR में गाजियाबाद सबसे दूषित; लागू करना पड़ा ग्रैप तीन

कल गंभीर श्रेणी में होगी हवा दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 15.08 फीसदी रहा। इसके अलावा पेरिफेरल उद्योग से 12.29, आवासीय इलाकों से 3.69, निर्माण गतिविधियों से 1.91 और कूड़ा जलाने की 1.32 फीसदी की भागीदारी रही। सीपीसीबी के अनुसार, शुक्रवार को हवा उत्तर पूर्व दिशा से 5 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 700 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 3000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम छह बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 279.9 और पीएम2.5 की मात्रा 170.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शनिवार को हवा के गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 1 min · National Desk