1 of 6 भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI Link Copied भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और निर्णायक मैच काफी अहम होगा। भारत का वनडे में इंदौर में अब तक रिकॉर्ड शत प्रतिशत रहा है और यहां खेले सभी सात वनडे मैचों में टीम को जीत मिली है। भारत की कोशिश रहेगी कि वह सीरीज अपने नाम करे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 रोहित शर्मा - फोटो : PTI रोहित को करना होगा बेहतर प्रदर्शन इस सीरीज में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले रोहित शर्मा पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। शीर्ष क्रम पर उनका बेहद आक्रामक रवैया हालिया वनडे मैचों में भारत की रणनीति का अहम हिस्सा रहा है, लेकिन बार-बार जल्दी आउट होने से उन पर थोड़ा दबाव बढ़ गया है। दूसरी ओर विराट कोहली भारत की वनडे बल्लेबाजी का मुख्य आधार बने हुए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के लिए 50 ओवर का अगला टूर्नामेंट संभवतः जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान होगा और ऐसे में प्रशंसक एक बार फिर कोहली और रोहित से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। 3 of 6 नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI नीतीश या बदोनी किसे मिलेगा मौका? यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में भारतीय टीम प्रबंधन नीतीश कुमार रेड्डी और आयुष बदोनी में से किस को अंतिम एकादश में रखता है। ऑलराउंडर रेड्डी तेज गेंदबाजी करते हैं लेकिन गेंदबाजी में उनका इस्तेमाल कम ही किया जाता है। नीतीश दूसरे मैच में वाशिंगटन सुंदर की जगह खेले थे, लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजों दोनों में प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। बदोनी मध्यक्रम के अच्छे बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं और यहां की परिस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें