बिहार में शौचालय की टंकी बनी मौत का कुआं: दम घुटने से चार मजदूरों की मौत; बचाने वाला युवक भी गंभीर

जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित सवनही पट्टी गांव में शनिवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से चार कामगारों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में चारों को बचाने की कोशिश कर रहा एक स्थानीय युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया है। एक साथ चार मौतों से पूरे गांव और आसपास के इलाकों में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सवनही पट्टी गांव निवासी गयासुद्दीन के मकान में करीब 15 दिन पहले शौचालय की टंकी की ढलाई का काम पूरा हुआ था। शनिवार दोपहर टंकी के अंदर लगी लकड़ी और प्लाई की सेंट्रिंग हटाने के लिए कामगार एक-एक करके नीचे उतरे थे। टंकी काफी दिनों से बंद थी, जिसके कारण उसके अंदर जहरीली गैस जमा हो गई थी। सभी मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े थे जैसे ही पहला मजदूर नीचे उतरा, उसका दम घुटने लगा। उसे छटपटाता देख और बचाने के प्रयास में बाकी कामगार भी एक-एक कर टंकी के अंदर उतर गए। जहरीली गैस की चपेट में आने से सभी की हालत बिगड़ गई और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। मृतकों की पहचान सवनही पट्टी गांव निवासी रमाशंकर बैठा के पुत्र बंटी बैठा, मकान मालिक गयासुद्दीन मियां के पुत्र टीपू, सवनही वृत्त गांव निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र उमेश यादव और श्रीपुर थाना क्षेत्र के गिदहा गांव निवासी एक अन्य युवक के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने चारों कामगारों को मृत घोषित कर दिया घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग राहत और बचाव के लिए दौड़े। बचाव कार्य के दौरान मंजूर खान का पुत्र सिराज खान भी जहरीली ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 29, 2026 · 2 min · National Desk

खबरों के खिलाड़ी: जनगणना की प्रश्नावली पर क्यों मचा बवाल? विश्लेषकों ने बताया जाति पर किसकी कैसी सियासत

खबरों के खिलाड़ी: जनगणना की प्रश्नावली पर क्यों मचा बवाल? विश्लेषकों ने बताया जाति पर किसकी कैसी सियासत अनुराग वर्मा: मेरा मानना है कि जब हम जातिविहीन व्यवस्था की बात कर रहे हैं, उस वक्त क्या आप देश को 200 साल पीछे ले जाना चाहते हैं। हम मित्रता करते समय जाति के बारे में नहीं सोचते, आज कल इंटरकास्ट शादियां भी बढ़ रही हैं। इन सबके बीच इस तरह की बातें करना मंशा पर सवाल खड़ा करता है। मेरा मानना है कि जब हम जातिविहीन व्यवस्था की बात कर रहे हैं, उस वक्त क्या आप देश को 200 साल पीछे ले जाना चाहते हैं। हम मित्रता करते समय जाति के बारे में नहीं सोचते, आज कल इंटरकास्ट शादियां भी बढ़ रही हैं। इन सबके बीच इस तरह की बातें करना मंशा पर सवाल खड़ा करता है। कांग्रेस ने जातिगत जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पार्टी ने सरकार से मौजूदा प्रश्नावली को रद्द कर राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और आम जनता से परामर्श के बाद नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग की है। इसके साथ ही जातिगत जनगणना के तौर-तरीकों को लेकर सियासत शुरू हो गई है। ओबीसी की वास्तविक संख्या सामने नहीं आने की आशंका जताते हुए विपक्षी दल इसे तूल देने में लगे हैं। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, राकेश शुक्ल, बिलाल सब्जवारी, अनुराग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 29, 2026 · 2 min · National Desk

भारतीय पेशेवरों पर संकट: अमेरिका में नौकरी गई तो 60 दिन की राहत हो सकती है खत्म, प्रस्ताव की समीक्षा पूरी

आधिकारिक नियामक रिकॉर्ड के अनुसार, प्रस्ताव की समीक्षा 27 अगस्त को पूरी हुई। इसमें कार्रवाई की स्थिति ‘बदलाव के साथ अनुरूप’ दर्ज की गई है। इसका मतलब है कि प्रस्ताव कुछ बदलावों के साथ व्हाइट हाउस की समीक्षा प्रक्रिया से आगे बढ़ गया है। हालांकि, प्रस्ताव अभी प्रकाशित नहीं हुआ है और इसके पूरे प्रावधान उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए मौजूदा 60 दिन की राहत अवधि फिलहाल लागू है।अगले चरण में प्रस्तावित नियम को आम तौर पर संघीय रजिस्टर में प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद लोगों और संगठनों से इस पर सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी जाएंगी। गृह सुरक्षा विभाग को इन टिप्पणियों पर विचार करने के बाद अंतिम नियम जारी करना होगा। इसके बाद ही कोई बदलाव प्रभावी हो सकेगा।इस प्रस्ताव का नियामक सूचना नंबर 1615-एडी22 है और इसे अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा द्वारा तैयार किया जा रहा है। नियामक रिकॉर्ड में इसे ऐसा प्रस्तावित नियम बताया गया है, जिसका आर्थिक प्रभाव महत्वपूर्ण नहीं है और इसे लागू करने की कोई कानूनी समयसीमा नहीं है। मौजूदा नियम के तहत पात्र कर्मचारियों को नौकरी खत्म होने के बाद लगातार 60 दिनों तक या उनके अधिकृत प्रवास की अवधि खत्म होने तक, इनमें से जो अवधि कम हो, उतनी राहत मिल सकती है।इस अवधि में प्रभावित कर्मचारी ऐसे नए नियोक्ता की तलाश कर सकते हैं, जो उन्हें प्रायोजित करने के लिए तैयार हो। वे अपनी आव्रजन स्थिति में बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं या अमेरिका छोड़ने की तैयारी कर सकते हैं। यह प्रावधान एच-1बी, एल-1, ओ-1 और कई अन्य अस्थायी रोजगार वीजा धारकों पर लागू होता है।एच-1बी लाभार्थियों में भारतीय नागरिकों की संख्या सबसे अधिक है। ऐसे में अगर प्रशासन इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 29, 2026 · 2 min · National Desk

ब्रेकअप से खुला था पेपर लीक का राज: अब कपड़े के बैग से खुला महाराष्ट्र में फर्जी मार्कशीट रैकेट, तीन गिरफ्तार

यह मामला महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बिना परीक्षा दिए लोगों को नामी विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री और अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्र उपलब्ध कराता था। इसके लिए पांच लाख से दस लाख रुपये तक वसूले जाते थे। पुलिस ने इस मामले में कुछ दिन पहले तुकुम इलाके के रहने वाले परिमल बाबूराव गौरकर और वैभव भोलाराम सोनुले के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया था। सोनुले को पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी परिमल गौरकर और उसके साथी अक्षय खोब्रागड़े को शुक्रवार को नागपुर से पकड़ा गया।पुलिस जांच के मुताबिक, इस पूरे रैकेट का राज उस समय खुला, जब तुकुम स्थित चिंतामणि अपार्टमेंट में रहने वाले वैभव मशिरकर के घर रखा एक कपड़े का बैग संदिग्ध लगा। बताया गया है कि आरोपी परिमल गौरकर ने इसी साल जनवरी में यह बैग अपने पड़ोसी मशिरकर के घर सुरक्षित रखने के लिए दिया था। गौरकर बीच-बीच में बैग से कुछ कागजात निकालने के लिए उनके घर आता था। लेकिन कई महीनों तक जब वह बैग लेने नहीं पहुंचा, तो मशिरकर को शक हुआ। उन्होंने बैग खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। उसमें देश के कई चर्चित विश्वविद्यालयों के नाम से तैयार की गई संदिग्ध मार्कशीट और दूसरे शैक्षणिक दस्तावेज रखे हुए थे।मशिरकर तुरंत इन दस्तावेजों को लेकर दुर्गापुर पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। मशिरकर ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि गौरकर पहले भी उनसे दावा कर चुका था कि वह देश के बड़े विश्वविद्यालयों के फर्जी सर्टिफिकेट 5 से 10 लाख रुपये में बनवा सकता है। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 29, 2026 · 2 min · National Desk

अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी; सामने आए दो वीडियो

1 of 15 Ankit Baliyan Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें वहीं, दूसरी करीब पांच मिनट चार सेकंड की फुटेज में वारदात के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़, लोगों की बातचीत और मौके का माहौल दिखाई दे रहा है। पहली फुटेज में सबसे खौफनाक बात यह सामने आती है कि हमलावरों ने महज 22 सेकंड के भीतर अंकित को गोलियों से छलनी कर दिया। वहीं, दूसरी करीब पांच मिनट चार सेकंड की फुटेज में वारदात के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़, लोगों की बातचीत और मौके का माहौल दिखाई दे रहा है। पहली फुटेज में सबसे खौफनाक बात यह सामने आती है कि हमलावरों ने महज 22 सेकंड के भीतर अंकित को गोलियों से छलनी कर दिया। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह सेकंड की फुटेज में जिम से बाहर निकलने से लेकर हमलावरों की फायरिंग और उनके फरार होने तक का घटनाक्रम कैद है। 2 of 15 सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी कार के पास पहुंचते ही चार युवकों ने घेरा सीसीटीवी में अंकित बालियान जिम से बाहर निकलकर अपनी कार के पास पहुंचता दिखाई देता है। वह कार में बैग रखता है और दूसरी तरफ से बैठने की कोशिश करता है। इसी दौरान चार युवक पैदल उसकी ओर आते हैं। अंकित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही चारों उसे घेर लेते हैं और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं। सीसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 29, 2026 · 2 min · National Desk

आज का राशिफल: कन्या-मीन राशि वालों को संभलकर करना होगा खर्च, करियर और कारोबार में मिलेंगे नए अवसर

1 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Aaj Ka Rashifal 29 August 2026: 29 अगस्त, शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता, धन लाभ और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं कुछ लोगों को पारिवारिक मामलों और आर्थिक फैसलों में संयम बरतने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है, जबकि व्यापार करने वालों को अपने फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह है। रिश्तों के लिहाज से भी आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए 29 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, किन क्षेत्रों में मिलेगा लाभ और कहां बरतनी होगी सावधानी। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala मेष राशि आज माहौल आपके पक्ष में रहेगा और आपके अच्छे कामों की खुलकर तारीफ हो सकती है। संभव है कि मेहनत के लिए कोई सम्मान या पुरस्कार भी मिले। ऑफिस में आपकी लगन देखकर बॉस खुश रहेंगे। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह अच्छी तरह निभाएगी और सेहत में भी सुधार महसूस होगा। हां, आपकी मदद करने की आदत को कुछ लोग गलत समझ सकते हैं। परिवार की छोटी-मोटी उलझनें प्यार और समझदारी से सुलझ जाएंगी। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala वृषभ राशि आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन खुशियां लेकर आ सकता है। प्रमोशन या तरक्की की खबर आपका उत्साह बढ़ाएगी और आर्थिक स्थिति भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 29, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्लीवासियों को लगा महंगाई का झटका: फिर से महंगी हुई सीएनजी, आज से बढ़े हुए रेट पर मिलेगी गैस, जानें नए दाम

राजधानी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। शनिवार 29 अगस्त सुबह 6 बजे से सीएनजी के दाम 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ जाएंगे। अब तक दिल्ली में सीएनजी का रेट 83.09 रुपये प्रति किलो था। अब दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 86.98 रुपये प्रति किलो हो जाएगी। CNG rates have been hiked by Rs 3.89 per kg in Delhi with effect from 6 AM today, 29th August. — ANI (@ANI) August 28, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 29, 2026 · 1 min · National Desk

एक और संकट के भंवर में फंस रहा नेपाल: बाढ़ के बाद अब कौन सी चुनौतियां आएंगी सामने, सरकार की क्या तैयारी?

पृथ्वी हाईवे बंद होने से काठमांडो पर कितना असर पड़ा? क्या दूसरे रास्तों से काठमांडो की सप्लाई संभाली जा रही है? कालिमाटी बाजार में सब्जियों की आवक कितनी घटी? क्या काठमांडो में ईंधन संकट भी आ सकता है? सरकार कालाबाजारी और महंगाई रोकने के लिए क्या कर रही है? आपदा से प्रभावित इलाकों में कितनी बड़ी तबाही हुई? उपभोक्ता संगठन सरकार से क्या मांग रहे हैं? पृथ्वी हाईवे का नागढुंगा से भरतपुर तक करीब 180 किलोमीटर लंबा हिस्सा काठमांडो के लिए बेहद अहम है। इसी रास्ते से राजधानी में बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थ, ईंधन और जरूरी सामान पहुंचता है। बुधवार की बाढ़ में कम से कम 19 पुल क्षतिग्रस्त हुए और त्रिशूली गलियारे तथा आसपास के राजमार्गों की करीब 40 किलोमीटर सड़क बह गई। काठमांडो घाटी ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता पुलिस अधीक्षक नरेश राज सुबेदी ने कहा कि अधिकारी पूरी ताकत से काम कर रहे हैं, लेकिन शुक्रवार तक हाईवे खुलने की गारंटी नहीं दी जा सकती।सड़क विभाग के इंजीनियर राजीव मानंधर के अनुसार, शुक्रवार शाम तक गल्छी वाले हिस्से को एक-तरफा बारी-बारी से यातायात के लिए खोल दिया गया था। गलौंडी-घाटबेसी-जारेखेत हिस्से में दोनों तरफ से यातायात शुरू कर दिया गया। हालांकि बारिश होने पर इन रास्तों को फिर बंद करना पड़ सकता है। भूस्खलन से आई मिट्टी हटाने के लिए पूरे दिन काम चल रहा है और अर्थमूवर शाम पांच बजे तक लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा दूसरे रास्तों से भी सामान काठमांडो पहुंच रहा है।पृथ्वी हाईवे बंद होने का सीधा असर काठमांडो के कालिमाटी फल एवं सब्जी बाजार में दिखाई दिया है। मंगलवार को बाजार में 775 टन सब्जियां, फल और मछली पहुंची थी। बुधवार को यह मात्रा 771 टन रही, ले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 29, 2026 · 2 min · National Desk

सीएम धामी की बड़ी घोषणा: हाईटेक टॉयलेट और पिंक ई-बस; 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक टॉयलेट विकसित किए जाने की घोषणा की है। इन टॉयलेट्स में स्वच्छता के साथ-साथ महिलाओं की निजता, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की गरिमा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और अन्य आवश्यक स्थानों पर आधुनिक एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराकर महिलाओं के लिए अधिक सुविधाजनक और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी। सीएम घोषणा की कि प्रदेश में वर्तमान में 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों में मिलने वाली मुफ्त सफर की सुविधा अब महिलाओं के लिए 60 वर्ष की आयु से लागू की जाएगी। इससे प्रदेश की अधिकाधिक बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को होंगी समर्पित मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के अंतर्गत उत्तराखंड को मिलने वाली 137 इलेक्ट्रिक बसों में से देहरादून में संचालित होने वाली 100 बसों में 10 बसें महिलाओं के लिए पिंक ई-बस के रूप में समर्पित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों तक भी विस्तारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 28, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय अब भी लापता: चीन से 96 लोग पहुंचे काठमांडो, विदेश मंत्रालय ने और क्या-क्या बताया?

नेपाल बाढ़ के बाद कितने भारतीय सुरक्षित लौटे? चीन की तरफ फंसे भारतीयों की क्या स्थिति? चीन से कितने भारतीय नेपाल पहुंच चुके हैं? करीब 100 भारतीय मूल के लोगों की चिंता क्यों बढ़ी? नेपाल कैसे संकटमोचक बन रहा भारत? नेपाल में बाढ़ की त्रासदी के बीच भारत ने राहत और बचाव के लिए अपनी मदद तेज कर दी है। इसके अनुसार 26 अगस्त की शाम पहला राहत विमान भेजा गया था। उसमें 10 टन राहत सामग्री थी। इसमें अस्थायी आश्रय, कंबल, स्वच्छता किट, सौर लैंप और दवाएं शामिल थीं। इसके बाद 27 अगस्त को दूसरा विमान करीब 37.5 टन राहत सामग्री लेकर रवाना हुआ। दूसरे विमान में टेंट, कंबल, स्वच्छता किट, सौर लैंप, पानी निकालने वाले पंप, रसोई के सामान, जनरेटर, दवाएं और खाद्य सामग्री भेजी गई। इसके अनुसार भारत तीसरे राहत विमान को भी भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए करीब 12 से 13 टन सामान भेजे जाने की बात कही गई है। इसमें पोर्टेबल जनरेटर, महिलाओं के लिए जरूरी किट, भोजन, पानी साफ करने वाली गोलियां और दवाएं शामिल होंगी। राहत की सबसे बड़ी खबर यह है कि बाढ़ प्रभावित इलाके से काठमांडू पहुंचे 21 भारतीय नागरिक अब दिल्ली पहुंच गए हैं। ये सभी तमिलनाडु के रहने वाले हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, भारतीय राजदूत ने काठमांडू में इन लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। इसके अलावा त्रिशूली वन जलविद्युत परियोजना में काम करने वाले 63 भारतीय नागरिकों को भी बचा लिया गया है।विदेश मंत्रायल के अनुसार चीन की तरफ करीब 400 भारतीय नागरिक मौजूद हैं और वे सुरक्षित हैं। इनमें से कई लोग अपने परिवार के संपर्क में हैं। भारतीय दूतावास भी उनसे लगातार संपर्क कर रहा है। परिवारों ने बीजिंग स्थित भारतीय द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 28, 2026 · 2 min · National Desk