Bengaluru: शख्स ने तूफान की रफ्तार से सड़क पर दौड़ाई लैम्बॉर्गिनी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; जब्त हुई कार

पुलिस के मुताबिक बंगलूरू की व्यस्त मैसूरु रोड पर केंगेरी मेट्रो स्टेशन के पास एक हरी लैम्बॉर्गिनी कार तेज गति से सड़क पर दौड़ती दिखी। घटना का वीडियो ऑनलाइन वायरल होने पर बंगलूरू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें सार्वजनिक सड़कों पर लापरवाही से वाहन चलाना/सवारी करना शामिल है जिससे मानव जीवन को खतरा हो सकता है, साथ ही भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। वाहन को भी अधिकारियों ने जब्त कर लिया है।पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक, पश्चिम) अनूप ए शेट्टी ने बताया, ‘हमने वायरल फुटेज के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। वाहन को जिस तरह से चलाया जा रहा था, उससे जन सुरक्षा को गंभीर खतरा था।’ उन्होंने आगे कहा कि टीमें फिलहाल चालक की पहचान और वाहन के पंजीकरण विवरण का पता लगाने में लगी हैं।व्यस्त सड़क पर गाड़ियों के बीच स्पोर्ट्स कार को लापरवाही से चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर गुस्सा जताया है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह सड़क है, रेसिंग ट्रैक नहीं।’ एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, ‘उसकी आरसी को छह महीने के लिए निलंबित कर दो।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

Carney: अमेरिकी वर्चस्व खत्म हो रहा, टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा, कनाडा के पीएम का बड़ा बयान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक धमाकेदार बयान दिया है। उन्होंने दावोस में कहा कि दुनिया की मौजूदा व्यवस्था संकट में है और अमेरिकी वर्चस्व खत्म हो रहा है। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच से दिए अपने बयान में कनाडा के प्रधानमंत्री ने अमेरिका के वर्चस्व को चुनौती देते हुए ग्रीनलैंड मुद्दे पर डेनमार्क का समर्थन किया। हालांकि कनाडा के पीएम ने डोनाल्ड ट्रंप के नाम का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने अपनी टिप्पणियों में अमेरिका पर जमकर निशाना साधा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

Trump Davos Plane Glitch: US से दावोस जा रहे ट्रंप के विमान में तकनीकी खराबी, बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान एयर फोर्स वन मंगलवार शाम स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होने के करीब एक घंटे बाद जॉइंट बेस एंड्रयूज लौट आया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया कि उड़ान भरने के बाद विमान में मामूली विद्युत तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके बाद एहतियातन वापस लौटने का फैसला लिया गया। दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद WEF में ट्रंप की पहली प्रत्यक्ष उपस्थिति विमान में मौजूद एक पत्रकार के अनुसार, टेकऑफ के कुछ देर बाद प्रेस केबिन की लाइट्स कुछ समय के लिए बंद हो गई थीं। हालांकि, उस वक्त कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया। उड़ान के लगभग आधे घंटे बाद पत्रकारों को सूचित किया गया कि विमान वापस लौट रहा है। एयर फोर्स वन विमान सुरक्षित रूप से वॉशिंगटन डीसी क्षेत्र में उतार लिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति के दल ने बैकअप विमान से स्विट्जरलैंड के दावोस के लिए उड़ान भरी। यह राष्ट्रपति ट्रंप की दोबारा पद संभालने के बाद वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पहली प्रत्यक्ष उपस्थिति है। ट्रंप आज को अमेरिकी नीतियों पर बोलने वाले हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कम गैस कीमतों और मजबूत अर्थव्यवस्था का जिक्र किया। फिलहाल एयर फोर्स वन के रूप में इस्तेमाल हो रहे दोनों विमान करीब चार दशक पुराने हैं। बोइंग इनके नए संस्करण तैयार कर रहा है, लेकिन यह परियोजना लगातार देरी का सामना कर रही है। ये विमान विशेष सुरक्षा तकनीक से लैस होते हैं, जिनमें रेडिएशन शील्डिंग, एंटी-मिसाइल सिस्टम और अत्याधुनिक संचार सुविधाएं शामिल हैं, ताकि राष्ट्रपति दुनिया के किसी भी कोने से सैन्य संपर्क बनाए रख सकें।गौरतलब है कि पिछले साल कतर के शाही परिवार ने ट्रंप को एक लग्जरी बो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: हाईकोर्ट के आदेश से खुला सीज मदरसा, नेपाल सीमा से सटे गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के खुलने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से प्रदेश में करीब 16460 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। मदरसा बोर्ड ने साल 2017 से नए मदरसों को मान्यता पर अघोषित रोक लगा रखी है। इस पर बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन इफि्तखार अहमद जावेद ने शासन को वर्ष 2022 में मानक पूरे करने वाले मदरसों को मान्यता देने के लिए सर्वे कराने का प्रस्ताव भेजा था।शासन के सर्वे में प्रदेश में 8449 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे और मकतब सामने आए। साल 2024 में तत्कालीन मुख्य सचिव ने सर्वे रिपोर्ट से 4204 गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को चिह्नित कर जिलास्तर पर तीन सदस्यीय कमेटी बनाने का पत्र जिलाधिकारियों को भेजा। इसके बाद जिलों में बनी कमेटियों ने मदरसों का संचालन बंद करने और गैर मुस्लिम बच्चों की सूची उपलब्ध कराने की नोटिस देकर कार्रवाई शुरू कर दी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के श्रावस्ती में एक गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे की सील हटाने के आदेश के बाद प्रदेश के ऐसे अन्य मदरसों को राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि, अब भी यह सवाल बरकरार है कि क्या नेपाल सीमा के नजदीकी जिलों समेत प्रदेशभर में इसी आधार पर बंद किए गए सैकड़ों मदरसों से सील हट पाएगी। नेपाल सीमा पर हुई थी ज्यादा बंदी नेपाल के सीमावर्ती जिलों के मदरसों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई की गई थी। एक निजी सर्वे के मुताबिक श्रावस्ती, बहराइच और सिद्धार्थनगर में ही 500 से ज्यादा मदरसे बंद कर दिए गए थे। कई जिलों में मदरसे ध्वस्त भी किए गए थे। मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य हाजी दीवान साहेब जमां खां के मुताबिक, मानक पूरे करने वाले मदरसों को मान्यता देने के बजाय बंद करना न्यायसंगत नहीं था। शिक्षण संस्थानों को संचालन के बाद मान्यता दी जाती है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद मानक पूरे करने वाले सील किए ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC: क्या आज तय होगी बांग्लादेश की किस्मत? ICC ने दिया था 21 जनवरी तक का समय; 3 संभावित फैसले जो आ सकते हैं

T20 WC: क्या आज तय होगी बांग्लादेश की किस्मत? ICC ने दिया था 21 जनवरी तक का समय; 3 संभावित फैसले जो आ सकते हैं विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 को लेकर बांग्लादेश की भागीदारी पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। स्थिति इतनी उलझ चुकी है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC), बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, किसी की ओर से भी समझौते के आसार नहीं दिख रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने बीसीबी को अपना अंतिम फैसला 21 जनवरी तक बताने को कहा था। ऐसे में आज यह तय होना महत्वपूर्ण हो गया है कि बांग्लादेश भारत में विश्व कप खेलेगा या नहीं। मुद्दे की जड़: मुस्तफिजुर-IPL विवाद से उपजा तनाव इस विवाद की शुरुआत मुंबई इंडियंस द्वारा बांग्लादेश के स्टार पेसर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज करने के बाद हुई। इसके बाद सुरक्षा और टीम माहौल को लेकर बांग्लादेश में नए स्वर उभरे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत यात्रा पर सुरक्षा आशंका जताते हुए कहा कि टीम को श्रीलंका में खेलना चाहिए। उनकी मांग यह थी कि बांग्लादेश को ग्रुप सी से हटाकर ग्रुप बी में भेजा जाए, क्योंकि ग्रुप बी के मैच श्रीलंका में खेले जा रहे हैं। मौजूदा शेड्यूल में बांग्लादेश अपने लीग मुकाबले कोलकाता और मुंबई में खेलेगा। बांग्लादेश टीम का पहला मुक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

Owaisi: क्या इस देश में सपने देखना भी गुनाह है? जानिए ओवैसी ने पाकिस्तान का जिक्र कर क्यों कही ये बात

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने कहा कि ये मेरा सपना है और क्या सपने देखना भी इस देश में गुनाह है? ओवैसी ने कहा कि जो लोग उनकी इस बात का विरोध कर रहे हैं, वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

Weather Report: कल से पहाड़ों पर फिर बारिश-बर्फबारी, मैदानों में शुरू होगा कोहरा; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम एक बार फिर बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालयी राज्यों में 22 जनवरी से बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और कोहरे का असर बना रह सकता है। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे मैदानी राज्यों में पारा कुछ चढ़ा और सर्दी से राहत महसूस की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले सात दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की संभावना है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 21 और 22 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में 22 और 23 जनवरी को भारी बर्फबारी हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में 23 जनवरी को बर्फबारी का असर दिखने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 जनवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में बारिश और बर्फबारी के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की आशंका भी है। इसी तरह 22 और 23 जनवरी को हिमाचल तथा 23 जनवरी को उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश और वज्रपात के हालात बन सकते हैं।घाटी में मंगलवार को पारे ने फिर तीन डिग्री तक का गोता लगाया। घाटी में 6.2 डिग्री के साथ सोनमर्ग सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं श्रीनगर में तापमान म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: ट्रंप के बयान से दुनिया में फिर हलचल; पद संभालते ही चुनावी मोड में नवीन; कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के प्रति अपनी नीति में नरमी दिखाई और सकारात्मक सहयोग का संकेत दिया। उनके दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। उधर, उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम बदल रहा है, हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और बारिश का अलर्ट जारी है। भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को चुनावी मोड में डाल दिया और कई राज्यों के चुनाव प्रभारियों को नियुक्त किया। ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर की मौत की घटना में प्रशासनिक लापरवाही सामने आई। संभल में पुलिस कर्मियों पर एफआईआर के आदेश देने वाले न्यायाधीश का अचानक तबादला हुआ। वहीं, ईरान ने ट्रंप को चेतावनी दी कि यदि खामेनेई के खिलाफ कदम उठाया गया तो सख्त जवाब दिया जाएगा। मुंबई में महापौर पद को लेकर भाजपा और शिवसेना में विवाद जारी है और इसका समाधान दिल्ली में होने की संभावना है। महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 1 min · National Desk

Protest Against Trump: ट्रंप के 'फैसलों' के खिलाफ सड़क पर जनता, सरकार के एक साल पूरा होने पर देशभर में विरोध

#WATCH | Washington, D.C | As US President Donald Trump begins his second year in office, activists across the country are protesting. Visuals from Washington DC. Similar protests are planned across the country. pic.twitter.com/LVuqQ1Czl4 — ANI (@ANI) January 20, 2026 #WATCH | Washington, D.C | As US President Donald Trump begins his second year in office, activists across the country are protesting. Visuals from Washington DC. Similar protests are planned across the country. pic.twitter.com/wJHWlCGNFo — ANI (@ANI) January 20, 2026 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर घेरा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दूसरे कार्यकाल अपने अगले साल में प्रवेश कर चुका है। हालांकि ट्रंप के अपने एक साल के दौरान अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और घरेलू राजनीति के हर नियम को चुनौती दी है। उनके फैसलों ने पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा दी। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। ताजा तस्वीरें वाशिंगटन डीसी से सामने आई है। जहां लोगों ने ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी की।वाशिंगटन डीसी में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि मौजूदा ट्रंप सरकार ने अमेरिका की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाया है और वर्षों में बनाई गई सद्भावना को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने खुद को एक अलग-थलग देश की स्थिति में ला खड़ा किया है। हमने जो सद्भावना बनाई थी, उसे खुद ही नष्ट कर दिया है।एक अन्य प्रदर्शनकारी ने ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीति और सहयोगी देशों से रिश्तों पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘टैरिफ एक बेहद खराब नीति है। इस सरकार ने पिछले लगभग आधी सदी से हम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

US: वेनेजुएला पर नरमी, ग्रीनलैंड-नाटो पर सख्ती; ट्रंप सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने पर नए संकेत, बताया अद्भुत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर अपनी नीति में बदलाव का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि अब उनका इस दक्षिण अमेरिकी देश के साथ सहयोग को लेकर सकारात्मक रुख है। ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला ने अमेरिका के लिए अपनी जेलें खोल दी थीं, यही कारण था कि पहले वह वेनेजुएला के प्रति सख्त थे। उन्होंने कहा, अब मैं वेनेजुएला को पसंद कर रहा हूं। वे हमारे साथ बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। कुछ दिन पहले एक महिला ने भी एक अविश्वसनीय काम किया, शायद हम उन्हें इसमें शामिल कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 1 min · National Desk