पुलिस के मुताबिक बंगलूरू की व्यस्त मैसूरु रोड पर केंगेरी मेट्रो स्टेशन के पास एक हरी लैम्बॉर्गिनी कार तेज गति से सड़क पर दौड़ती दिखी। घटना का वीडियो ऑनलाइन वायरल होने पर बंगलूरू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें सार्वजनिक सड़कों पर लापरवाही से वाहन चलाना/सवारी करना शामिल है जिससे मानव जीवन को खतरा हो सकता है, साथ ही भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। वाहन को भी अधिकारियों ने जब्त कर लिया है।पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक, पश्चिम) अनूप ए शेट्टी ने बताया, ‘हमने वायरल फुटेज के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। वाहन को जिस तरह से चलाया जा रहा था, उससे जन सुरक्षा को गंभीर खतरा था।’ उन्होंने आगे कहा कि टीमें फिलहाल चालक की पहचान और वाहन के पंजीकरण विवरण का पता लगाने में लगी हैं।व्यस्त सड़क पर गाड़ियों के बीच स्पोर्ट्स कार को लापरवाही से चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर गुस्सा जताया है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह सड़क है, रेसिंग ट्रैक नहीं।’ एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, ‘उसकी आरसी को छह महीने के लिए निलंबित कर दो।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें