मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की एक नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राएं समय से पहले शारीरिक रूप से परिपक्व हो रही हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, असंतुलित खान-पान, जंक फूड और बढ़ता मोटापा लड़कियों के शरीर में हार्मोनल बदलाव जल्दी ला रहा है। यह शोध माता-पिता और समाज दोनों के लिए चेतावनी है कि बच्चों की जीवनशैली पर अब गंभीर ध्यान देने की जरूरत है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अध्ययन में स्कूली लड़कियों पर विस्तृत अध्ययन किया गया। इसमें सामने आया कि बच्चों के बढ़ने और प्यूबर्टी शुरू होने के पैटर्न में पिछले कुछ वर्षों में साफ बदलाव देखने को मिल रहा है। शोध के मुताबिक, मौजूदा समय की लड़कियों में किशोरावस्था पहले शुरू हो रही है और इस दौरान उनकी लंबाई बढ़ने की गति भी ज्यादा देखी जा रही है। विशेषज्ञ इसे पोषण, जीवनशैली और शरीर के वजन में बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें