PM Modi: स्टार्ट अप इंडिया से भजन क्लबिंग तक, 'मन की बात' में पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

PM Modi: स्टार्ट अप इंडिया से भजन क्लबिंग तक, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पीएम मोदी ने कहा, ‘आज 25 जनवरी का दिन भी अहम है। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है।’ ‘इन दिनों मैं सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्रेंड देख रहा हूं। लोग 2016 की अपनी यादों को ताजा कर रहे हैं। मैं भी आज आपसे अपनी एक याद को साझा करना चाहता हूं। आज से 10 साल पहले हमने एक शुरुआत की। मैं जिस जर्नी की बात कर रहा हूं, वह स्टार्ट अप इंडिया की जर्नी है।’ ‘मैं युवाओं से एक आग्रह करना चाहता हूं कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में हम सभी पर एक बड़ी जिम्मेदारी है, वह है गुणवत्ता पर जोर देने की।’ ‘यूपी के आजमगढ़ में दिखाई दिया, जहां स्थानीय लोगों ने तमसा नदी को नया जीवन दिया है। अयोध्या से निकल गंगा में समाहित होने वाली ये नदी कभी इस क्षेत्र के लोगों के जीवन की धुरी होती थी, लेकिन प्रदूषण से इन नदी के प्रवाह को रोक दिया। इसके बाद लोगों ने नदी की सफाई की, किनारों पर छायादार पेड़ लगाए और सभी के प्रयास से नदी का पुनर्उद्धार हो गया।’ ‘अच्छी बात ये है कि इन भजन क्लबिंग में भक्ति भाव को हल्केपन में नहीं लिया जाता और न ही शब्दों की मर्यादा टूटती है।’ ‘कुछ दिन पहले संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद भार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

T20 World Cup: बहिष्कार की धमकी देकर पलटा पाकिस्तान, विश्व कप के लिए किया टीम का एलान; बाबर और शाहीन शामिल

T20 World Cup: बहिष्कार की धमकी देकर पलटा पाकिस्तान, विश्व कप के लिए किया टीम का एलान; बाबर और शाहीन शामिल विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान ने रविवार को टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बयान दिया था कि टीम का इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निर्णय पर निर्भर है। इतना ही नहीं उसने तो विश्व कप का बहिष्कार करने तक की धमकी दी थी। हालांकि, अब पीसीबी ने टीम का एलान कर दिया। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने उतरेगा। बांग्लादेश प्रकरण पर बीच में कूदा था पाकिस्तान पाकिस्तान ने बांग्लादेश मामले को लेकर टांग अड़ाई थी और आईसीसी के फैसले की आलोचना की थी। आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया था। नकवी ने इस मामले को लेकर आईसीसी को घेरा था और पक्षपात का आरोप लगाया था। नकवी ने यह भी कहा था कि टी20 विश्व कप में खेलने पर अंतिम निर्णय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से चर्चा के बाद लिया जाएगा। हालांकि, इसके अगले ही दिन पाकिस्तान ने टीम घोषित कर दी जो इस बात का संकेत है कि टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। पाकिस्तान के लिए क्यों अहम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar News : राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी, लालू परिवार के साथ संजय भी हुए थे शामिल

राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक पटना के मौर्या होटल में चल रही है। इस बैठक में तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती के साथ संजय यादव भी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किया। स्वास्थ्य कारणों और भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए लालू यादव अपनी विरासत को औपचारिक रूप से तेजस्वी के हाथों में सौंपने की तैयारी में हैं और इसी वजह से यह निर्णय लिया गया है। बैठक में लालू प्रसाद यादव के अलावा देशभर से आए लगभग 200 डेलिगेट्स और कार्यकारिणी के सदस्य शिरकत कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव और संगठन की मजबूती को देखते हुए एक ऊर्जावान नेतृत्व की जरूरत महसूस की जा रही है। तेजस्वी यादव पहले ही बिहार में विपक्ष का चेहरा बनकर उभरे हैं, लेकिन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके पास संगठन के अखिल भारतीय स्तर पर फैसले लेने की आधिकारिक शक्ति होगी। दरअसल तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर युवाओं को बड़ा संदेश देने की कोशिश की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

UP: 'विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा यूपी', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- 2027 में फिर से बनाएंगे सरकार

बाजना कट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जिस तरह से हम उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम लिख रहे हैं, हम उत्तर प्रदेश में सरकार को फिर से सत्ता में लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके आशीर्वाद से हम एक बार फिर ऐसी सरकार बनाएंगे, जिसमें विकास होगा और लोगों का विश्ववास भी बढ़ेगा। #WATCH | Mathura, Uttar Pradesh: BJP National President Nitin Nabin says, “I would say that the way we are writing new chapters of development in Uttar Pradesh, we will strive to bring the government back to power in Uttar Pradesh, and with your blessings, we will once again form… https://t.co/4WFnw2METg pic.twitter.com/yjOmjEsBJK #WATCH | Mathura, Uttar Pradesh: BJP National President Nitin Nabin says, “I would say that the way we are writing new chapters of development in Uttar Pradesh, we will strive to bring the government back to power in Uttar Pradesh, and with your blessings, we will once again form… https://t.co/4WFnw2METg pic.twitter.com/yjOmjEsBJK — ANI (@ANI) January 25, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मदुरै में भीषण सड़क हादसा, दो बसों के बीच टक्कर; तीन की मौत, 15 से अधिक घायल

पुलिस के अनुसार चेन्नई से मदुरै जा रही एक निजी बस रविवार तड़के पलापट्टी इलाके में सड़क किनारे एक चाय की दुकान के पास रुकी हुई थी। बताया गया कि बस का चालक कुछ देर के लिए बस से नीचे उतरा हुआ था। इसी दौरान चेन्नई से मार्तंडम जा रही एक अन्य निजी बस अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में खड़ी बस के पिछले हिस्से से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पीछे बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मौके पर ही तीन यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कनागरंजीथम (65), सुदर्शन (23) और एक अज्ञात महिला यात्री के रूप में हुई है। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।इस दुर्घटना में दोनों बसों में सवार 15 से अधिक यात्रियों को अलग-अलग स्तर की चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को बसों से बाहर निकालने में मदद की और पुलिस तथा एंबुलेंस सेवाओं को सूचना दी।घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से मेलूर और मदुरै के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मेलूर के उप पुलिस अधीक्षक शिवकुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम और कोट्टमपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत कार्यों की निगरानी की और दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाधित यातायात को बहाल कराया।पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना चालक की थकान या तेज रफ्तार के कारण हुई हो सकती है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

Mann Ki Baat Live: 'मतदाता बनना जीवन का अहम पड़ाव, इसका जश्न मनाएं', मन की बात में बोले पीएम मोदी

11:24 AM, 25-Jan-2026 हमारी संस्कृति और त्योहार दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं मेरे प्यारे देशवासियो, आज हमारी संस्कृति और त्योहार दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं | दुनिया के हर कोने में भारत के त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं | हर तरह की सांस्कृतिक तरंगता को बनाए रखने में हमारे भारतवंशी भाई-बहनों का अहम योगदान है | वो जहां भी है वहाँ अपनी संस्कृति की मूल भावना को संरक्षित कर और उसे आगे बढ़ा रहे हैं। आपको यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि मलेशिया में 500 से ज्यादा तमिल स्कूल हैं | इनमें तमिल भाषा की पढ़ाई के साथ ही अन्य विषयों को भी तमिल में पढ़ाया जाता है | इसके अलावा यहां तेलुगु और पंजाबी सहित अन्य भारतीय भाषाओं पर भी बहुत फोकस रहता है। मेरे प्यारे देशवासियो, आज हमारी संस्कृति और त्योहार दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं | दुनिया के हर कोने में भारत के त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं | हर तरह की सांस्कृतिक तरंगता को बनाए रखने में हमारे भारतवंशी भाई-बहनों का अहम योगदान है | वो जहां भी है वहाँ अपनी संस्कृति की मूल भावना को संरक्षित कर और उसे आगे बढ़ा रहे हैं। आपको यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि मलेशिया में 500 से ज्यादा तमिल स्कूल हैं | इनमें तमिल भाषा की पढ़ाई के साथ ही अन्य विषयों को भी तमिल में पढ़ाया जाता है | इसके अलावा यहां तेलुगु और पंजाबी सहित अन्य भारतीय भाषाओं पर भी बहुत फोकस रहता है। 11:18 AM, 25-Jan-2026 भजन क्लबिंग जेन जी के बीच हो रहा लोकप्रिय हमने मंदिरों में भजन सुने हैं और हर दौर में भक्ति को अपने समय के हिसाब से जिया है। आज के युवाओं ने भक्ति को अपने अनुभव और जीवनशैली में ढाल लिया है। जिससे नया सांस्कृतिक चलन स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

ICC-PCB: पाकिस्तान को भारी पड़ेगा आईसीसी से पंगा लेना! T20 विश्वकप में नहीं खेलने पर क्या हो सकती है कार्रवाई?

बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर किए जाने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने खुलकर विरोध जताया था। अब बताया जा रहा है कि आईसीसी ‘ट्रॉफी चोर’ नकवी के बयान से खफा है। बांग्लादेश ने विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करने से इनकार कर दिया था और बार-बार आईसीसी के समझाने के बावजूद वह अपनी जिद पर कायम था। आखिरी में आईसीसी ने बांग्लादेश को बाहर कर स्कॉटलैंड को इस वैश्विक टूर्नामेंट में शामिल कर लिया था। नकवी ने जोश में होश गंवाते हुए बड़बोलापन दिखाया, लेकिन वह यह भूल गया कि क्रिकेट का संचालन आईसीसी करती है। नकवी ने एक तरह से सीधे आईसीसी को निशाने पर लिया था और अब क्रिकेट की वैश्विक संस्था इस बयान से काफी नाराज बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी ना सिर्फ पीसीबी प्रमुख नकवी के बयान से नाखुश है, बल्कि अगर पाकिस्तान टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई करने की भी तैयारी में है। श्रीलंका में पाकिस्तान को खेलने हैं सभी मैच दिलचस्प बात तो यह है कि पाकिस्तान को विश्व कप में अपने सभी मैच भारत के बजाय श्रीलंका में खेलने हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनी हुई जिसके अनुसार दोनों ही टीमें आईसीसी या बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक दूसरे के देश के बजाए तटस्थ स्थल पर अपने मुकाबले खेलती हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान का बांग्लादेश के विवाद में कूदना महज ओछी हरकत और सुर्खियों में बने रहने की आदत मात्र है। मोहसिन जिस तरह से पिछले कुछ समय से बयान दे रहे हैं उसे आईसीसी नजरअंदाज करने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

US: पांच सेकंड में मारी 10 गोलियां, संघीय एजेंट्स ने एक और व्यक्ति की जान ली; मामले से जुड़ी 10 बड़ी बातें

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं क्यों हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अप्रवासन विभाग के एजेंट्स द्वारा कार्रवाई की जा रही है। डेमोक्रेट्स शासित मिनियापोलिस और मिनेसोटा में इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया जा रहा है, जिसे लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों जगहों पर संघीय एजेंट्स का स्थानीय लोगों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बीते दिनों भी मिनेसोटा में एक महिला की संघीय एजेंट्स द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त-क्या हुआ घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कुछ लोग संघीय एजेंट्स का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान संघीय एजेंट्स ने एक महिला और एक व्यक्ति 37 वर्षीय एलेक्स जेफ्री प्रेटी को पकड़ने की कोशिश की। पहले दोनों को काबू करने के लिए संघीय एजेंट्स ने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। इस दौरान जेफ्री ने संघीय एजेंट्स से बचने का प्रयास किया और इस दौरान थोड़ी धक्कामुक्की हुई। इसी दौरान संघीय एजेंट्स ने जेफ्री पर गोली चला दी। इस दौरान पांच सेकंड्स के दौरान ही करीब 10 गोलियां चलाई गईं। संघीय एजेंट्स की गोलीबारी में मारा गया एलेक्स जेफ्री एक अमेरिकी नागरिक था और इलियोनिस में पैदा हुआ था। एलेक्स की पढ़ाई विस्कोंसिन में हुई और यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा से उसने स्नातक की पढ़ाई की थी एलेक्स जेफ्री एक रिसर्च साइंटिस्ट के तौर पर काम कर चुका था और फिलहाल एक पंजीकृत नर्स था। एलेक्स के पिता ने बताया कि संघीय एजेंट्स द्वारा जिस तरह से लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है, उससे वह बेहद परेशान था और संघीय एजेंट्स के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों में शामिल था। एल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, गैराज में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश के वरिष्ठ पत्रकार ने दी पूरी जानकारी सलाहउद्दीन शोएब चौधरी ने लिखा कि बांग्लादेश में एक बार फिर हिंदू युवक को जलाकर मार डाला गया है। पहले दीपू चंद्र दास को मेमनसिंह में जलाकर मारा गया। उसके बाद शरियातपुर में खोकन चंद्र दास को मारा गया और अब नरसिंहदी में चंचल चंद्र भौमिक को एक दुकान में जिंदा जलाकर मार डाला गया। यह घटना शुक्रवार रात घटित हुई। सलाहउद्दीन ने लिखा, चंचल चंद्र भौमिक कोमिला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का निवासी था और अपने पिता की मौत के बाद घर चलाने की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। चंचल की मां बीमार रहती है और उसका एक भाई दिव्यांग है। वह बीते छह साल से नरसिंहदी में रूबल मियां नामक व्यक्ति के गैराज में काम करता था और नरसिंहदी में ही रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार को चंचल काम खत्म करने के बाद गैराज में ही सो गया। पास लगे एक सीसीटीवी में दिखा कि देर रात एक व्यक्ति ने चंचल को मारने के इरादे से पेट्रोल डालकर गैराज में आग लगा दी। आग लगाने के काफी देर बाद तक आरोपी वहां खड़ा रहा और जब उसे विश्वास हो गया कि चंचल की मौत हो गई है, तब वहां से गया। चंचल के परिवार ने भी हत्या का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर आशंका जताई कि धार्मिक कारण से ही चंचल की हत्या की गई है। बांग्लादेश के हिंदू संगठनों और आम लोगों में इस घटना को लेकर घबराहट और डर का माहौल है। हिंदू संगठनों ने घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। ये भी पढ़ें- उस्मान हादी की हत्या के बाद से हिंदू अल्पसंख्यकों को बनाया जा रहा निशाना पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

Minnesota: मिनियापोलिस में संघीय अधिकारियों की कार्रवाई पर गंभीर सवाल, नर्स एलेक्स प्रेट्टी की दर्दनाक कहानी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में शनिवार को एक संघीय अधिकारी की गोली से मारे गए व्यक्ति की पहचान एलेक्स जेफ्री प्रेट्टी के रूप में हुई है। उनके परिवार के अनुसार, एलेक्स वेटरन्स अफेयर्स (वीए) अस्पताल में आईसीयू नर्स थे। वे लोगों की बहुत परवाह करते थे और अपने काम के जरिए मरीजों की जान बचाने और उनकी मदद करने में गर्व महसूस करते थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk