Bihar News : NEET छात्रा के कपड़ों पर क्या मिला? दो पुलिस अधिकारी निलंबित; 11 जनवरी को हुई थी मौत

बिहार की राजधानी को दहला देने वाले नीट छात्रा की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में छात्रा के अंत:वस्त्र पर स्पर्म (शुक्राणु) पाए जाने की पुष्टि हुई है, जिससे अब इस पूरे मामले में दुष्कर्म की आशंका गहरा गई है। वहीं, इस संवेदनशील मामले में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्रगुप्त थाना अध्यक्ष रौशनी और कदमकुआं थाना के दारोगा हेमंत झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शुरुआती दौर में पुलिस जिस मामले को आत्महत्या या संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मानकर चल रही थी, एफएसएल की रिपोर्ट ने उस थ्योरी को पलट दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के कपड़ों के नमूनों की जांच में स्पर्म मिलने से यह स्पष्ट हो गया है कि उसके साथ यौन शोषण हुआ है। इस खुलासे के बाद अब पुलिस इस मामले को हत्या और दुष्कर्म के एंगल से जोड़कर देख रही है। अब पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी।मामले की गंभीरता को देखते हुए और जांच में ढिलाई बरतने के कारण विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। चित्रगुप्त थाना अध्यक्ष रौशनी कुमारी पर घटनास्थल के अधिकार क्षेत्र और शुरुआती साक्ष्य संकलन में लापरवाही के दोषी पाए गए। वहीं कदमकुआं थाना के दारोगा हेमंत झा को केस की केस डायरी और जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता न रखने के कारण निलंबित किया गया है।नीट की तैयारी कर रही छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। परिजनों ने शुरू से ही हत्या और यौन उत्पीड़न की आशंका जताई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस पर मामले को दबाने और जांच में देरी करने के आरोप लग रहे थे। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों का कहना है कि उनकी आशंका सच साबित हुई है और वे अब दोषियों की जल्द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh: क्या बांग्लादेश पर पाकिस्तानी सेना और ISI ने किया कब्जा? अवामी लीग के पूर्व सांसद का बड़ा दावा

अवामी लीग के पूर्व सांसद बहाउद्दीन नसीम ने बांग्लादेश में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और सेना की कथित मौजूदगी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अंतरिम प्रशासन पर विदेशी प्रभाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पूर्व सांसद ने मौजूदा अंतरिम प्रशासन को ‘अवैध’ बताते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान के कथित सहयोगियों को अब सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में प्रभाव मिल रहा है। नसीम ने यह भी आरोप लगाया कि नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने अपने स्तर पर पाकिस्तान के साथ संपर्क बढ़ाया है। पूर्व सांसद ने हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि कराची और चटगांव बंदरगाह के बीच सीधा व्यावसायिक जहाज संचालन शुरू हुआ है, जो पिछले 54 वर्षों में नहीं हुआ था। उनके अनुसार, यह बदलाव मौजूदा अंतरिम सरकार के कार्यकाल में देखा जा रहा है। नसीम ने यह भी दावा किया कि बांग्लादेश के रणनीतिक और संवेदनशील क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। बहाउद्दीन नसीम ने एएनआई से बातचीत करते हुए दावा किया कि हाल के दिनों में पाकिस्तान की सैन्य खुफिया एजेंसी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी बांग्लादेश आए हैं। उनके अनुसार, आईएसआई के दूसरे नंबर के अधिकारी और पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारी लगातार ढाका का दौरा कर रहे हैं।नसीम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईएसआई पर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में आतंकवादी संगठनों को पनाह, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता देने के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल में ऐसी ताकतों को बांग्लादेश में घुसपैठ का कोई अवसर नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि उस समय देश में आंतरिक सुरक्षा, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: विवाद के बाद बदले ट्रंप के सुर; जज के तबादलों पर सवाल; छत्तीसगढ़ में पुल चोरी; INDvNZ आज तीसरा T20

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अफगानिस्तान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने यू-टर्न लेते हुए ब्रिटिश सैनिकों को दुनिया के महानतम योद्धा बताया, जबकि इससे पहले ब्रिटेन के पीएम कीअर स्टार्मर ने उनकी आलोचना की थी। वहीं भारत में न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर बहस तेज हो गई है, जब सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्जल भुइयां ने सरकार के खिलाफ फैसले देने वाले जजों के तबादले पर बड़ा सवाल खड़ा किया। छत्तीसगढ़ के कोरबा में हैरान करने वाली चोरी का मामला सामने आया है, जहां 40 साल पुराना 10 टन वजनी लोहे का पुल रातोंरात चुरा कर कबाड़ में बेच दिया गया और पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस बीच एक गंभीर स्वास्थ्य चेतावनी भी सामने आई है दिल्ली की करीब 11.23 फीसदी आबादी मानसिक बीमारियों से जूझ रही है, जहां अकेलापन और तनाव राजधानी की बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

अफगानिस्तान पर ट्रंप का यू-टर्न: ब्रिटिश सैनिकों को बताया 'दुनिया के महानतम योद्धा', स्टार्मर ने की थी आलोचना

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अफगानिस्तान युद्ध को लेकर दिए गए अपने बयानों पर ब्रिटेन में भारी नाराजगी झेलने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ब्रिटिश सैनिकों की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ब्रिटेन के सैनिकों को बहादुर और महान योद्धा बताते हुए कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं के बीच का रिश्ता कभी टूट नहीं सकता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

Cong v BJP: खरगे बोले- केंद्र ने राज्यपालों को कठपुतली बनाया; राहुल का आरोप- EC वोट चोरी में सहभागी, गुजरात...

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को मोदी सरकार पर गैर भाजपा शासित राज्यों को परेशान करने के लिए राज्यपालों को कठपुतली की तरह इस्तेमाल करने आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि अगले आम चुनाव में भाजपा को नहीं रोका गया तो देश में तानाशाही का खतरा बढ़ सकता है। हुबली में एक सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय सीधे राज्यपालों को निर्देश देते हैं। राज्यपाल निजी तौर पर यह मानते हैं कि उन्हें ऊपर से निर्देश मिलते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

UP: बांकेबिहारी मंदिर में सेवायतों की दबंगई...महिला श्रद्धालु की अंगुलियां तोड़ीं, सुरक्षा गार्ड को पीटा; FIR

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर, सितारगंज निवासी सुमित्रा शुक्रवार सुबह श्रीबांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। तभी मंदिर प्रांगण में लगी रेलिंग के गेट पर जाने के लिए उन्होंने कदम आगे बढ़ाए। महिला का आरोप है कि तभी वहां मौजूद मोहित गोस्वामी ने उसका हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया। कहा कि पैसे दोगी तो दर्शन कराएंगे अन्यथा दर्शन नहीं करने देंगे।गोस्वामी ने महिला श्रद्धालु को जान से मारने की धमकी दी है। महिला श्रद्धालु का हाथ टूट जाने पर मंदिर में मौजूद चिकित्सा टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया और जिला संयुक्त चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने हाथ की दो अंगुलियों में फ्रैक्चर बताया है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि महिला श्रद्धालु की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

Justice Ujjal Bhuyan: सरकार के खिलाफ फैसलों पर जज का तबादला क्यों? सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश का बड़ा सवाल

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भुइयां ने जजों के तबादले में केंद्र सरकार की कथित भूमिका को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी जज का तबादला केंद्र सरकार के अनुरोध पर किया जाता है, तो यह कोलेजियम प्रणाली की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सीधा आघात है। आईएलएस लॉ कॉलेज, पुणे में संवैधानिक नैतिकता और लोकतांत्रिक शासन विषय पर जी. वी. पंडित मेमोरियल लेक्चर देते हुए जस्टिस भुइयां ने कहा कि जजों की नियुक्ति और तबादला पूरी तरह न्यायपालिका का आंतरिक विषय है, जिसमें कार्यपालिका का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा जब कोलेजियम स्वयं यह दर्ज करे कि किसी जज का तबादला सरकार के अनुरोध पर बदला गया, तो यह संवैधानिक रूप से स्वतंत्र मानी जाने वाली प्रक्रिया में कार्यपालिका के हस्तक्षेप को उजागर करता है।जस्टिस भुइयां की टिप्पणी उस विवाद की पृष्ठभूमि में आई है, जिसमें जस्टिस अतुल श्रीधरन के तबादले से जुड़ा कोलेजियम का फैसला चर्चा में रहा। पहले उन्हें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेजने का प्रस्ताव था, लेकिन बाद में सरकार की पुनर्विचार मांग पर उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव से संबंधित जज की वरिष्ठता और प्रभाव दोनों प्रभावित हुए।जस्टिस भुइयां ने सवाल उठाया कि क्या किसी जज को सिर्फ इसलिए ट्रांसफर किया जाना चाहिए क्योंकि उसने सरकार के खिलाफ असुविधाजनक आदेश दिए? उन्होंने कहा कि तबादलों का उद्देश्य केवल न्याय के बेहतर प्रशासन के लिए होना चाहिए, न कि किसी जज को दंडित करने के लिए। ऐसा कोई भी कदम संविधान के मूल ढांचे न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करता है।उन्होंने याद दिलाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिकी प्रवासन नीति पर सवाल: मिनियापोलिस में ट्रंप के अफसरों ने एक और व्यक्ति को मारी गोली, राज्य में तनाव

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक अप्रवासन नीति फिर विवादों में घिर गई है। कारण है कि मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर में शनिवार सुबह एक और संघीय कानून प्रवर्तन एजेंट द्वारा व्यक्ति पर गोली चलाने की घटना हुई है, जिसमें 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अब इस बात को लेकर अमेरिका में राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। राज्य के गवर्नर टिम वॉल्ज ने इस कार्रवाई को भयानक बताते हुए कहा कि यह ट्रंप प्रशासन के आप्रवासन अभियान का नतीजा है। वॉल्ज ने राष्ट्रपति ट्रंप से अभियान तुरंत बंद करने की मांग की है। बता दें कि यह घटना ट्रंप प्रशासन के बड़े प्रवासन अभियान के दौरान हुई।घटना के तुरंत बाद अधिकारियों ने कहा कि मृतक के पास हथियार और दो मैगजीन थीं। वहीं राज्य के गवर्नर टिम वाल्ज ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने व्हाइट हाउस से बात की और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से राज्य से संघीय अधिकारियों को हटाने की मांग की। वाल्ज ने कहा कि ये अधिकारी हिंसक और अप्रशिक्षित हैं।वहीं दूसरी ओर गोलीबारी के बाद गुस्साए लोगों का एक बड़ा समूह इकट्ठा हो गया और उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन्हें कायर कहा और अपने इलाके से जाने को कहा। गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मिनियापोलिस में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यह विरोध 7 जनवरी को 37 वर्षीय रिनी गुड की मौत के बाद शुरू हुआ था, जिन पर संघिय अधिकारी ने गोली चलाई थी। अन्य वीडियो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

पूर्व कांग्रेस सांसद के गंभीर आरोप: कहा- राहुल वरिष्ठ नेताओं को निकालना चाहते हैं, अब पार्टी में लोकतंत्र नहीं

शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस की लगातार चुनावी हार के पीछे शीर्ष नेतृत्व की अक्षमता बड़ी वजह है। उनके मुताबिक पार्टी के भीतर समस्याओं पर खुलकर चर्चा करने की न तो इच्छा है और न ही आजादी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर राहुल चाहें भी, तो कांग्रेस को दूसरे नंबर से नीचे नहीं ले जा सकते, क्योंकि बाकी क्षेत्रीय पार्टियां केवल एक-एक राज्य तक सीमित हैं।पूर्व सांसद का आरोप है कि राहुल गांधी अनुभवी और लोकप्रिय नेताओं के साथ काम करने में सहज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई ऐसे नेता हैं, जो राहुल के राजनीति में आने से पहले कई चुनाव जीत चुके हैं। शकील अहमद के मुताबिक राहुल उन नेताओं के साथ बैठना पसंद नहीं करते, जो उन्हें अपना “बॉस” नहीं मानते।शकील अहमद ने आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार से होने के कारण राहुल गांधी में एक तरह का श्रेष्ठता भाव है। उन्हें लगता है कि कांग्रेस पार्टी को जो कुछ मिला है, वह उनके परिवार की वजह से मिला है। उन्होंने कहा कि जब वे राहुल को सलाह देते थे, तो राहुल इसे अपने अपमान की तरह लेते थे।शकील अहमद ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी वरिष्ठ और स्थापित नेताओं को किनारे कर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े नेताओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उनका कहना है कि जो नेता राहुल की तारीफ करते हैं, उन्हें ही तरजीह दी जाती है। कई वरिष्ठ नेता सिर्फ इसलिए चुप हैं, क्योंकि वे पार्टी में अपनी अगली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखना चाहते हैं।शकील अहमद के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि इन आरोपों ने राहुल गांधी की तानाशाही शैली को उजागर कर दिया है। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इन बयानों पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

Snowfall Photos: बर्फबारी के बीच NCC की परेड से लेकर पर्यटकों की मस्ती तक, पहाड़ी राज्यों में बिछी सफेद चादर

1 of 12 पहाड़ी राज्यों में बिछी सफेद चादर - फोटो : PTI बर्फबारी की पहली फुहार के साथ ही पहाड़ी राज्यों ने एक बार फिर सर्दी का स्वागत किया है। ऊंची चोटियों से लेकर घाटियों तक हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। शिमला में कड़ाके की ठंड के बीच एनसीसी कैडेट्स अनुशासन और जज्बे के साथ परेड करते नजर आए, तो उत्तराखंड और कश्मीर के पर्यटक स्थलों पर पर्यटक बर्फ में खेलते-कूदते, तस्वीरें खींचते और इस खुशनुमा मौसम का भरपूर आनंद लेते दिखे। मौसम की इस करवट ने पहाड़ों की खूबसूरती को और निखार दिया है, जिससे जनजीवन और पर्यटन-दोनों पर इसका खास असर देखने को मिल रहा है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 12 बर्फबारी में घूमते सैलानी - फोटो : PTI हिमाचल में बर्फबारी के बाद बढ़ीं दुश्वारियां, मनाली में हजारों सैलानी फंसे, चार एनएच समेत 683 सड़कें बंद हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुई बर्फबारी और बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात से जहां यातायात ठप है, वहीं बिजली-पानी की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। मनाली में हजारों सैलानी फंस गए हैं, जबकि कई दुर्गम क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य चुनौती बना हुआ है। मनाली-बंजार क्षेत्र में शिक्षण संस्थान शनिवार को बंद रखने पड़े। कुल्लू जिले के भरमानी मंदिर मार्ग पर दो युवक बीते दो दिनों से फंसे हुए हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। शुक्रवार को बर्फबारी के कारण चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 683 सड़कें प्रदेशभर में बंद हैं। 3 of 12 शिमला में बर्फबारी - फोटो : PTI शिमला से किन्नौर का संपर्क कटा शिमला से किन्नौर का संपर्क पूरी तरह कट गया है। मनाली-लाहौल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk