और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं क्यों हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अप्रवासन विभाग के एजेंट्स द्वारा कार्रवाई की जा रही है। डेमोक्रेट्स शासित मिनियापोलिस और मिनेसोटा में इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया जा रहा है, जिसे लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों जगहों पर संघीय एजेंट्स का स्थानीय लोगों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बीते दिनों भी मिनेसोटा में एक महिला की संघीय एजेंट्स द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त-क्या हुआ घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कुछ लोग संघीय एजेंट्स का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान संघीय एजेंट्स ने एक महिला और एक व्यक्ति 37 वर्षीय एलेक्स जेफ्री प्रेटी को पकड़ने की कोशिश की। पहले दोनों को काबू करने के लिए संघीय एजेंट्स ने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। इस दौरान जेफ्री ने संघीय एजेंट्स से बचने का प्रयास किया और इस दौरान थोड़ी धक्कामुक्की हुई। इसी दौरान संघीय एजेंट्स ने जेफ्री पर गोली चला दी। इस दौरान पांच सेकंड्स के दौरान ही करीब 10 गोलियां चलाई गईं। संघीय एजेंट्स की गोलीबारी में मारा गया एलेक्स जेफ्री एक अमेरिकी नागरिक था और इलियोनिस में पैदा हुआ था। एलेक्स की पढ़ाई विस्कोंसिन में हुई और यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा से उसने स्नातक की पढ़ाई की थी एलेक्स जेफ्री एक रिसर्च साइंटिस्ट के तौर पर काम कर चुका था और फिलहाल एक पंजीकृत नर्स था। एलेक्स के पिता ने बताया कि संघीय एजेंट्स द्वारा जिस तरह से लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है, उससे वह बेहद परेशान था और संघीय एजेंट्स के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों में शामिल था। एल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
US: पांच सेकंड में मारी 10 गोलियां, संघीय एजेंट्स ने एक और व्यक्ति की जान ली; मामले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं क्यों हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अप्रवासन विभाग के एजेंट्स द्वारा कार्रवाई की जा रही है। डेमोक्रेट्स शासित मिनियापोलिस और मिनेसोटा में इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया जा रहा है, जिसे लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों जगहों पर संघीय एजेंट्स का स्थानीय लोगों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बीते दिनों भी मिनेसोटा में एक महिला की संघीय एजेंट्स द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त-क्या हुआ