बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर किए जाने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने खुलकर विरोध जताया था। अब बताया जा रहा है कि आईसीसी ‘ट्रॉफी चोर’ नकवी के बयान से खफा है। बांग्लादेश ने विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करने से इनकार कर दिया था और बार-बार आईसीसी के समझाने के बावजूद वह अपनी जिद पर कायम था। आखिरी में आईसीसी ने बांग्लादेश को बाहर कर स्कॉटलैंड को इस वैश्विक टूर्नामेंट में शामिल कर लिया था। नकवी ने जोश में होश गंवाते हुए बड़बोलापन दिखाया, लेकिन वह यह भूल गया कि क्रिकेट का संचालन आईसीसी करती है। नकवी ने एक तरह से सीधे आईसीसी को निशाने पर लिया था और अब क्रिकेट की वैश्विक संस्था इस बयान से काफी नाराज बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी ना सिर्फ पीसीबी प्रमुख नकवी के बयान से नाखुश है, बल्कि अगर पाकिस्तान टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई करने की भी तैयारी में है। श्रीलंका में पाकिस्तान को खेलने हैं सभी मैच दिलचस्प बात तो यह है कि पाकिस्तान को विश्व कप में अपने सभी मैच भारत के बजाय श्रीलंका में खेलने हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनी हुई जिसके अनुसार दोनों ही टीमें आईसीसी या बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक दूसरे के देश के बजाए तटस्थ स्थल पर अपने मुकाबले खेलती हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान का बांग्लादेश के विवाद में कूदना महज ओछी हरकत और सुर्खियों में बने रहने की आदत मात्र है। मोहसिन जिस तरह से पिछले कुछ समय से बयान दे रहे हैं उसे आईसीसी नजरअंदाज करने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
ICC-PCB: पाकिस्तान को भारी पड़ेगा आईसीसी से पंगा लेना! T20 विश्वकप में नहीं खेलने पर क्या हो सकती है कार्रवाई?
बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर किए जाने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने खुलकर विरोध जताया था। अब बताया जा रहा है कि आईसीसी 'ट्रॉफी चोर' नकवी के बयान से खफा है। बांग्लादेश ने विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करने से इनकार कर दिया था और बार-बार आईसीसी के समझाने के बावजूद वह अपनी जिद पर कायम था। आखिरी में आईसीसी ने बांग्लादेश को बाहर कर स्कॉटलैंड को इस वैश्विक टूर्नामेंट में शामिल कर लिया था। नकवी ने जोश में होश गंवाते हुए बड़बोलापन दिखाया, लेकिन वह यह भूल गया कि क्