Weather: पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ पर बर्फबारी; दिल्ली समेत मैदानों में बारिश बढ़ाएगी कंपकंपी

जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 जनवरी की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं, शीतलहर और घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। एक फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जबकि दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा समेत मैदानी इलाकों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। दक्षिण भारत में समुद्री इलाकों में भी तूफानी हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के अनुसार इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जो ऊपरी वायुमंडल में तेज पश्चिमी हवाओं के साथ बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में एक फरवरी को व्यापक बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी भी दी है। इससे पहाड़ी इलाकों में जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में एक फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में 31 जनवरी और एक फरवरी को गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने के आसार जताए गए हैं।आईएमडी ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। 30 और 31 जनवरी को इन राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है, जिससे सुबह और र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: दिल्ली समेत मैदानों में बारिश से बढ़ेगी ठंड, UGC के नए नियमों पर 'सुप्रीम' रोक; चांदी चार लाख के पार

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि दिल्ली समेत मैदानों में बारिश की वजह से ठंड और कंपकंपी बढ़ सकती है। उत्तराखंड में अब धार्मिक स्थलों पर गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लागू कर दी गई है; यमुनोत्री धाम, बदरी-केदार और गंगोत्री में आम प्रवेश फिलहाल बंद रहेगा। वहीं, आर्थिक मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जारी इकोनॉमिक सर्वे को ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस की झलक’ बताते हुए कहा कि मुश्किल दौर में भी भारत की आर्थिक गति तेज बनी हुई है। इधर 14 साल बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीधी फ्लाइटें बहाल हुई हैं और ढाका-कराची हवाई कनेक्टिविटी फिर से शुरू हो गई है। ऐसे समय में कीमती धातुओं की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला; चांदी ₹19,500 उछलकर ₹4.04 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि सोना ₹1.83 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 गंगोत्री यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ पर बर्फबारी जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 जनवरी की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं, शीतलहर और घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। एक फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जबकि दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा समेत मैदानी इलाकों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

Pakistan-Bangladesh: 14 साल बाद बांग्लादेश से पाकिस्तान सीधी फ्लाइट बहाल, ढाका-कराची हवाई कनेक्टिविटी फिर शुरू

बांग्लादेश की राजधानी ढाका से पाकिस्तान के कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 14 साल बाद पहली सीधी फ्लाइट पहुंची, जिससे दोनों देशों के बीच हवाई कनेक्टिविटी फिर से बहाल हो गई। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, बिमान बांग्लादेश एयरलाइन की फ्लाइट BG-341 गुरुवार शाम ढाका से कराची पहुंची। एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट का स्वागत पारंपरिक वॉटर साल्यूट के साथ किया गया। बयान में कहा यह ढाका से कराची आने वाली पहली फ्लाइट है जो 14 साल बाद जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई।इस अवसर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ते दोस्ताना संबंधों का प्रतीक बताया गया। एयरलाइन द्वारा जारी बयान के अनुसार, फ्लाइट अब सप्ताह में दो बार गुरुवार और शनिवार को चलेगी। ढाका से उड़ान रात 8 बजे रवाना होगी और कराची में रात 11 बजे पहुंचेगी। वापस में फ्लाइट कराची से मध्यरात्रि 12 बजे रवाना होकर ढाका में सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी। बांग्लादेश और पाकिस्तान की सरकारें पिछले साल से ढाका और कराची के बीच सीधी फ्लाइट्स बहाल करने पर चर्चा कर रही थीं। इसका उद्देश्य दोनों देशों के व्यापार और अन्य संबंधों को मजबूत करना है।यह कदम 1971 में बांग्लादेश की पाकिस्तान से स्वतंत्रता के बाद एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना भी है। अगस्त 2025 में पाकिस्तानी उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक दार की ढाका यात्रा के दौरान इस फ्लाइट बहाली की योजना पहली बार सार्वजनिक रूप से घोषित की गई थी। पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बिमान बांग्लादेश एयरलाइन को इस मार्ग पर उड़ान संचालन और पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के निर्धारित एयर कॉरिडोर का उपयोग करने की अनुमति दे दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका में शटडाउन की आहट: सीनेट में डेमोक्रेट्स ने सरकारी फंडिंग बिल अटकाया, आव्रजन नीति पर अड़े; बातचीत जारी

अमेरिका में एक बार फिर सरकारी शटडाउन का खतरा मंडराने लगा है। सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी ने गुरुवार को होमलैंड सिक्योरिटी और अन्य एजेंसियों के लिए फंडिंग बिल को आगे बढ़ने से रोक दिया। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन कार्रवाई को लेकर राजनीतिक टकराव चरम पर है। जहां कुछ रिपब्लिकन सीनेटर अस्थायी समाधान के पक्ष में हैं, वहीं डेमोक्रेट्स अपनी मांगों पर अडिग हैं। वर्मांट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने तो यहां तक कह दिया कि जब तक आईसीई में सुधार नहीं होता, एक भी डॉलर नहीं दिया जाना चाहिए। इमिग्रेशन एजेंट मास्क हटाकर पहचान उजागर करें गिरफ्तारी से पहले वारंट अनिवार्य हो और एजेंट्स पर सख्त जवाबदेही नियम लागू किए जाएं। सीनेट में हुए परीक्षण मतदान में बिल के पक्ष में 45 और विरोध में 55 वोट पड़े, जिससे यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। डेमोक्रेट्स ने साफ कर दिया है कि जब तक आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) की कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं होता, वे बिल का समर्थन नहीं करेंगे। सीनेट में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कहा अमेरिकी जनता कानून व्यवस्था और सीमा सुरक्षा का समर्थन करती है, लेकिन आईसीई की मनमानी और नागरिकों की मौत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।मिनियापोलिस में फेडरल एजेंट्स की कार्रवाई में दो प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद डेमोक्रेट्स का गुस्सा और बढ़ गया है। पार्टी की मांग है कि हम शटडाउन नहीं चाहते- ट्रंप वोटिंग से ठीक पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रशासन और डेमोक्रेट्स के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने संकेत दिया कि होमलैंड सिक्योरिटी फंडिंग को अलग कर अल्पकालिक रूप से पास किया जा सकता है, ताकि बातचीत के लिए समय मिल सके। हाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: रेणु और शिवमंगल सिंह 'सुमन' की कविता- व्याकुल वसुंधरा की काया

आज का शब्द: रेणु और शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कविता- व्याकुल वसुंधरा की काया ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- रेणु, जिसका अर्थ है- धूल, बालू,कण। प्रस्तुत है शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कविता- व्याकुल वसुंधरा की काया लौह-पदाघातों से मर्दित हय-गज-तोप-टैंक से खौंदी रक्तधार से सिंचित पंकिल युगों-युगों से कुचली रौंदी। व्याकुल वसुंधरा की काया नव-निर्माण नयन में छाया। कण-कण सिहर उठे अणु-अणु ने सहस्राक्ष अंबर को ताका शेषनाग फूत्कार उठे साँसों से निःसृत अग्नि-शलाका। धुआँधार नभी का वक्षस्थल उठे बवंडर, आँधी आई, पदमर्दिता रेणु अकुलाकर छाती पर, मस्तक पर छाई। हिले चरण, मतिहरण आततायी का अंतर थर-थर काँपा भूसुत जगे तीन डग में । बावन ने तीन लोक फिर नापा। धरा गर्विता हुई सिंधु की छाती डोल उठी है। आज देश की मिट्टी बोल उठी है। आज विदेशी बहेलिए को उपवन ने ललकारा कातर-कंठ क्रौंचिनी चीख़ी कहाँ गया हत्यारा? कण-कण में विद्रोह जग पड़ा शांति क्रांति बन बैठी, अंकुर-अंकुर शीश उठाए डाल-डाल तन बैठी। कोकिल कुहुक उठी चातक की चाह आग सुलगाए शांति-स्नेह-सुख-हंता दंभी पामर भाग न जाए। संध्या-स्नेह-सँयोग-सुनहला चिर वियोग सा छूटा युग-तमसा-तट खड़े मूक कवि का पहला स्वर फूटा। ठहर आततायी, हिंसक पशु रक्त पिपासु प्रवंचक हरे भरे वन के दावानल क्रूर कुटिल विध्वंसक। देख न सका सृष्टि शोभा वर सुख-समतामय जीवन ठट्ठा मार हँस रहा बर्बर सुन जगती का क्रंदन। घृणित लुटेरे, शोषक समझा पर धन-हरण बपौती तिनका-तिनका खड़ा दे रहा तुझको खुली चुनौती। जर्जर-कंकालों पर वैभव का प्रासाद बसाया भूखे मुख से कौर छीनते तू न तनिक शरमाया। तेरे कारण मिटी मनुजता माँग-मा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: चुनाव से पहले ममता सरकार ने EC की सूची पर उठाए सवाल, नौ IAS अफसरों के नाम बदलने का भेजा प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल सरकार ने चुनाव आयोग की ओर से जारी केंद्रीय पर्यवेक्षकों की सूची पर आपत्ति जताते हुए इसमें बदलाव की मांग की है। राज्य सरकार ने आयोग को पत्र लिखकर 15 में से 9 आईएएस अधिकारियों के नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा है, जिनमें राज्य के गृह सचिव भी शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रस्ताव प्रशासनिक और आधिकारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भेजा गया है। सरकार का कहना है कि जिन अधिकारियों के नाम सुझाए गए हैं, वे राज्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर कार्यरत हैं, ऐसे में चुनावी ड्यूटी से उनकी अनुपस्थिति प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है। चुनाव आयोग करेगा अंतिम फैसला राज्य सरकार के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव की समीक्षा की जा रही है और अंतिम फैसला आयोग द्वारा लिया जाएगा। इससे पहले आयोग ने पश्चिम बंगाल से 25 वरिष्ठ अधिकारियों की सूची जारी की थी, जिन्हें पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया जाना है। इस सूची में 15 आईएएस और 10 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इनमें हावड़ा और आसनसोल के पुलिस आयुक्तों के नाम भी हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया था कि उसने कई बार राज्य सरकार से नाम मांगे थे। लेकिन समय पर जवाब न मिलने के कारण सूची खुद तैयार कर जारी करनी पड़ी। अनिवार्य ब्रीफिंग सत्रों के निर्देश सूची जारी करने के साथ ही आयोग ने सभी चयनित अधिकारियों के लिए अनिवार्य ब्रीफिंग सत्रों के निर्देश भी दिए हैं, ताकि चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारु ढंग से संपन्न कराई जा सके। इस घटनाक्रम को चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price: चांदी 19500 रुपये उछलकर ₹4.04 लाख प्रति किलो पर पहुंची, सोना 1.83 लाख प्रति 10 ग्राम पर

चांदी और सोने की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी गुरुवार को चांदी चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार कर गई। सोना भी 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में तेज उछाल और निवेशकों की ओर से सुरक्षित माने जाने वाले चांदी-सोने की मजबूत मांग के चलते कीमतों में यह इजाफा हुआ है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी ने लगातार चौथे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी और 19,500 रुपये या 5.06 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। बुधवार को सफेद धातु का भाव 3,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 12,000 रुपये या 7.02 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के पिछले बंद भाव से बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।व्यापारियों ने कहा कि सोने की कीमतों में आई तेज उछाल काफी हद तक वैश्विक रुझान के कारण है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर होते अमेरिकी डॉलर के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे थे। इससे सोने और चांदी ने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू लिया।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में 177.14 अमेरिकी डॉलर या 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 5,595.02 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट सिल्वर में 3.59 अमेरिकी डॉलर या 3.07 प्रतिशत की वृद्धि हुई और विदेशी कारोबार में यह 120.45 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

Economic Survey: पीएम मोदी ने सर्वे को रिफॉर्म एक्सप्रेस की झलक बताया, कहा- मुश्किल दौर में भारत की रफ्तार तेज

नई दिल्ली: संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश की गई आर्थिक समीक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री ने इस दस्तावेज को भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस की एक व्यापक तस्वीर बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने जो स्थिरता और प्रगति दिखाई है, यह सर्वे उसी का प्रमाण है। बजट से ठीक पहले आए इस सर्वे पर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के बयानों के जरिए आसान भाषा में समझिए कि सरकार इसे किस नजरिए से देख रही है और इसके बड़े मायने क्या हैं। The Economic Survey tabled today presents a comprehensive picture of India’s Reform Express, reflecting steady progress in a challenging global environment. It highlights strong macroeconomic fundamentals, sustained growth momentum and the expanding role of innovation,… https://t.co/ih9ArrtZcU — Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 2026 प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज पेश किया गया आर्थिक सर्वेक्षण एक चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल में भारत की निरंतर प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने जोड़ देकर कहा कि यह आंकड़ों का खेल नहीं बल्कि समावेशी विकास के महत्व के बारे में बताता है। पीएम ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण में किसानों, एमएसएमई, युवाओं के रोजगार और समाज कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है।पीएम मोदी ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण 2026 भारत को विकसित बनाने की दिशा में हमारी यात्रा को तेज करने का खाका पेश करता है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने और उत्पादकता बढ़ाने के रोडमैप पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि सर्वे में दिए गए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand: अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार व गंगोत्री में भी एंट्री नहीं

हरकी पैड़ी पर जगह-जगह लगा दिए गए बोर्ड तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने के लिए श्रीगंगा सभा ने हर की पैड़ी समेत कई घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को निषेध कर दिया। इस बारे में विभिन्न जगहों पर बैनर व बोर्ड लगा दिए गए हैं। श्रीगंगा सभा ने ब्रिटिश हुकूमत में लागू म्यूनिसपल एक्ट के तहत यह कदम उठाया है। बोर्ड में स्पष्ट रूप से चेतावनी लिखी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। हरकी पैड़ी समेत मालवीय द्वीप व अन्य घाटों पर लगे इन बैनरों की शुक्रवार को लोगों को चर्चा रही। इसमें श्रीगंगा सभा ने स्पष्ट तौर पर लिख दिया कि घाटों पर किसी तरह से फिल्मी गीत पर वीडियो या रील्स बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस तरह के वीडियो प्रसारित होते दिखे तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। मामले को लेकर प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। वहीं व्यापारी से लेकर आमजन इसे सनातन की रक्षा में उठाया गया कदम बता रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 1 min · National Desk

RCB vs UP Highlights: यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल में पहुंची आरसीबी, ग्रेस-मंधाना की शानदार साझेदारी

RCB vs UP Highlights: यूपी वॉरियर्स को हराकर फाइनल में पहुंची आरसीबी, ग्रेस-मंधाना की शानदार साझेदारी विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस की शानदार साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है, जबकि यूपी का सफर लगभग समाप्त हो गया है। हालांकि, यूपी का ग्रुप चरण का एक मैच शेष है। यूपी ने दीप्ति शर्मा के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 41 गेंदें शेष रहते हुए दो विकेट पर 147 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। हैरिस-मंधाना की शतकीय साझेदारी आरसीबी के लिए ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर की। इन दोनों बल्लेबाजों ने यूपी वॉरियर्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस दौरान हैरिस ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया और वह तेजी से शतक की ओर बढ़ रही थीं। हालांकि, शिखा पांडे ने हैरिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हैरिस 37 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुईं। हैरिस और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 108 रन जोड़े। हैरिस के आउट होने के बाद मंधाना ने मोर्चा संभाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 29, 2026 · 2 min · National Desk