अमेरिका में एक बार फिर सरकारी शटडाउन का खतरा मंडराने लगा है। सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी ने गुरुवार को होमलैंड सिक्योरिटी और अन्य एजेंसियों के लिए फंडिंग बिल को आगे बढ़ने से रोक दिया। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन कार्रवाई को लेकर राजनीतिक टकराव चरम पर है। जहां कुछ रिपब्लिकन सीनेटर अस्थायी समाधान के पक्ष में हैं, वहीं डेमोक्रेट्स अपनी मांगों पर अडिग हैं। वर्मांट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने तो यहां तक कह दिया कि जब तक आईसीई में सुधार नहीं होता, एक भी डॉलर नहीं दिया जाना चाहिए। इमिग्रेशन एजेंट मास्क हटाकर पहचान उजागर करें गिरफ्तारी से पहले वारंट अनिवार्य हो और एजेंट्स पर सख्त जवाबदेही नियम लागू किए जाएं। सीनेट में हुए परीक्षण मतदान में बिल के पक्ष में 45 और विरोध में 55 वोट पड़े, जिससे यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। डेमोक्रेट्स ने साफ कर दिया है कि जब तक आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) की कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं होता, वे बिल का समर्थन नहीं करेंगे। सीनेट में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कहा अमेरिकी जनता कानून व्यवस्था और सीमा सुरक्षा का समर्थन करती है, लेकिन आईसीई की मनमानी और नागरिकों की मौत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।मिनियापोलिस में फेडरल एजेंट्स की कार्रवाई में दो प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद डेमोक्रेट्स का गुस्सा और बढ़ गया है। पार्टी की मांग है कि हम शटडाउन नहीं चाहते- ट्रंप वोटिंग से ठीक पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रशासन और डेमोक्रेट्स के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने संकेत दिया कि होमलैंड सिक्योरिटी फंडिंग को अलग कर अल्पकालिक रूप से पास किया जा सकता है, ताकि बातचीत के लिए समय मिल सके। हाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें