Helicopter Manufacturing: भारत में हेलीकॉप्टर उत्पादन से जुड़ा बड़ा समझौता, अदाणी और इटली की कंपनी के बीच करार

अदाणी ग्रुप और इटली की प्रमुख एयरोस्पेस व रक्षा कंपनी लियोनार्डो ने मंगलवार को भारत में एक इंटीग्रेटेड हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम स्थापित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। यह कदम मेक इन इंडिया पहल को मजबूती देने के साथ-साथ हेलीकॉप्टर निर्माण में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का फोकस क्या है? इस साझेदारी के तहत अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और लियोनार्डो के बीच राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। प्रस्तावित मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का फोकस भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने पर होगा, खासतौर पर लियोनार्डो के उन्नत AW169M और AW109 ट्रेकरएम सैन्य हेलीकॉप्टरों के लिए। भारत में हेलीकॉप्टरों की उपलब्धता की क्या स्थिति है? कंपनियों की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह सहयोग चरणबद्ध स्वदेशीकरण चरणबद्ध स्वदेशीकरण, मजबूत रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) क्षमताओं के विकास के साथ-साथ व्यापक पायलट ट्रेनिंग को भी शामिल करेगा। इससे रक्षा क्षेत्र के साथ-साथ सिविल एविएशन में भी घरेलू क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा। भारत में हेलीकॉप्टरों की उपलब्धता अभी काफी कम है। देश में प्रति आबादी हेलीकॉप्टर घनत्व 250 से भी कम है, जबकि अगले 10 वर्षों में भारत को हर साल लगभग 100 नए हेलीकॉप्टरों की आवश्यकता होने का अनुमान है। यह साझेदारी सिविल और डिफेंस दोनों जरूरतों को पूरा करेगा- जीत अदाणी अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक जीत अदाणी ने कहा कि यह साझेदारी ऐसे एविएशन इकोसिस्टम की नींव रख रही है, जो सिविल और डिफेंस दोनों जरूरतों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि लियोनार्डो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Trade Deal: संसद में ब्योरा देगी सरकार, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल टैरिफ-ट्रेड डील पर दे सकते हैं बयान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि मेड इन इंडिया उत्पादों पर अब 18 प्रतिशत का कम शुल्क लगेगा। उन्होंने कहा कि इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 140 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि मेड इन इंडिया उत्पादों पर अब 18 प्रतिशत का कम शुल्क लगेगा। उन्होंने कहा कि इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 140 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से टैरिफ को लेकर लिए गए एलान पर संसद में जानकारी दे सकते हैं। मुंबई से दिल्ली लौट रहे गोयल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वह मंगलवार को संसद में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बयान दे सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

कर्नाटक में पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी: विधानसभा में बवाल, स्पीकर ने कहा- बिना शर्त माफी मांगे कांग्रेस MLC

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं मंगलवार को भी हंगामा जारी रहा, भाजपा के सदस्य सदन के वेल में घुस गए और अहमद के खिलाफ नारे लगाने लगे। अध्यक्ष बसवराज होरट्टी ने भी फैसला सुनाया कि अहमद को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस एमएलसी ने अपने बचाव में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि जब महात्मा गांधी को विश्व गुरु के रूप में पूजा जाता है, तो मोदी को विश्व गुरु कहना उन्हें आपत्तिजनक लगा। कर्नाटक विधान परिषद में मंगलवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस एमएलसी नजीर अहमद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अपमानजनक टिप्पणियों के बाद ये हंगामा हुआ। आरोप है कि सोमवार को परिषद में चर्चा के दौरान, अहमद ने अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिससे हंगामा मच गया और विपक्षी भाजपा ने बिना शर्त माफी की मांग की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 1 min · National Desk

Dhurandhar 2 Teaser: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज; खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर

फैंस का इंतजार खत्म हुआ और रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। फैंस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कल रणवीर सिंह ने टीजर को लेकर हिंट दी थी और आज सुबह उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर सामने आ गया है, यहां देखिए कैसा है टीजर? 1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत में रणवीर सिंह छोटे बालों वाले लुक में नजर आते हैं। भूरी आंखें, छोटे बाल और हाथ में बंदूक लिए रणवीर सिंह काफी खतरनाक लगते हैं। इसके बाद रणवीर फिर हमजा अली मजारी के किरदार में लंबे बालों वाले लुक में दिखते हैं। टीजर में रणवीर ‘धुरंधर’ से भी ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। एक्शन और वायलेंस से भरपूर इस टीजर में दिखता है कि अब हमजा का पावर बढ़ गया है। वहीं वो पहले से भी ज्यादा आक्रामक भी हो गया है। टीजर देखकर पता चलता है कि इस बार कहानी दो हिस्सों में चलेगी, जिसमें रणवीर सिंह के खुफिया जासूस बनने से लेकर पाकिस्तान पहुंचने तक का सफर दिखाया जाएगा। टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की भी झलक देखने को मिलती है। टीजर के अंत में रणवीर सिंह का किरदार कहता है, ‘ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।’ रणवीर ने जारी किया था पहला पोस्टर इससे पहले रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जो पहला पोस्टर जारी किया था, उसमें रणवीर हमजा अली मजारी के दमदार किरदार में दिख रहे हैं। लाल रंग के बैकग्राउंड में जबरदस्त बारिश हो रही है और बीच में रणवीर सिंह इंटेंस लुक देते हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में रणवीर ने लिखा, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को ही सिन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

इंसानियत शर्मसार: सड़क पर गिरे शख्स के तड़प-तड़पकर निकले प्राण, मदद के बजाय युवक मोबाइल चुराकर भागे; Video

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिर गया, लेकिन मदद करने के बजाय, दो युवक स्कूटी पर सवार होकर आए और पहले उसका मोबाइल चुरा लिया। कुछ देर बाद वे वापस लौटे, जेबें टटोलीं, और जब उन्हें कुछ नहीं मिला और सीसीटीवी कैमरे का ध्यान आया, तो वे फरार हो गए। समय पर इलाज न मिलने के कारण उस व्यक्ति की मौत हो गई। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 1 min · National Desk

Air India Fuel Switch Glitch: फ्यूल स्विच में गड़बड़ी पर एअर इंडिया सतर्क, बोइंग 787 विमानों की जांच शुरू

विमान लंदन से बंगलूरू के लिए उड़ान एआई-132 का संचालन कर रहा था और सोमवार सुबह बंगलूरू उतारा था। विमान में करीब 200 लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार ईंधन नियंत्रण स्विच रन स्थिति में नहीं था और कट ऑफ स्थिति की ओर बढ़ गया था। दरअसल, रन और कट ऑफ का इस्तेमाल क्रमश: इंजन को चालू या बंद करने की स्थिति में किया जाता है।न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि करीब आधे विमान बेड़े की जांच पूरी हो गई है और कोई गड़बड़ी नहीं मिली है, लेकिन एअर इंडिया के बाकी विमानों की जांच अभी भी जारी है। एयरलाइन कंपनी के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने लंदन-बंगलूरू फ्लाइट में सामने आई खराबी के बाद इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर जांच के लिए बोइंग को भेजा है।मालूम हो कि एअर इंडिया के पास 33 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हैं। सूत्रों के मुताबिक एअर इंडिया के फ्लाइट ऑपरेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनीष उप्पल ने बोइंग 787 के पायलटों को बताया कि एयरलाइन ने विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की पूरे बेड़े में दोबारा जांच शुरू कर दी है। उप्पल ने कहा कि एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने प्राथमिकता के आधार पर जांच के लिए इस मामले को बोइंग को भेज दिया है।उन्होंने मंगलवार को एक ईमेल में कहा, ‘इस बीच जब तक हम बोइंग के जवाब का इंतजार कर रहे हैं, हमारे इंजीनियरों ने एहतियात के तौर पर सामान्य संचालन को पुष्ट करने के लिए फ्यूल कंट्रोल स्विच लैच की पूरे फ्लीट (बेड़े) में दोबारा जांच शुरू कर दी है।’ उप्पल ने यह भी कहा कि जिन विमानों की यह दोबारा जांच पूरी हो गई है, उनमें कोई विपरीत बात सामने नहीं आई है।इसके अलावा एअर इंडिया ने क्रू से ऑपरेशन के दौरान देखी गई किसी भी खराबी की तुरंत रिपोर्ट करने और यह सु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

Jaishankar US Visit: तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर EAM जयशंकर; रुबियो से मुलाकात और अहम बैठकों में करेंगे शिरकत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को वॉशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के बीच एक नए व्यापार समझौते की घोषणा की है। जयशंकर 2 से 4 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वह बुधवार को होने वाली पहली क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसकी मेजबानी मार्को रुबियो कर रहे हैं। इस बैठक का मकसद अहम खनिजों (जैसे लिथियम, कोबाल्ट आदि) की सप्लाई चेन को मजबूत और सुरक्षित बनाना है, जो नई तकनीक, आर्थिक मजबूती और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 1 min · National Desk

T20 WC: क्या पाकिस्तान से 2,288 करोड़ रुपये वसूलेगा आईसीसी? भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलना पीसीबी को पड़ेगा भारी

T20 WC: क्या पाकिस्तान से 2,288 करोड़ रुपये वसूलेगा आईसीसी? भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलना पीसीबी को पड़ेगा भारी विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में आगामी टी20 विश्व कप में अगर यह मुकाबला नहीं होता है, तो इसका असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आईसीसी, प्रसारकों और क्रिकेट बोर्डों की जेब पर सीधा पड़ेगा। हालांकि, आईसीसी पहले ही कह चुका है कि पीसीबी अगर नहीं खेलता है तो उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। आईसीसी इस मैच के नहीं होने से होने वाले नुकसान की भरपाई पीसीबी से कर सकता है। ऐसे में पीसीबी पर बड़ा आर्थिक खतरा मंडरा रहा है। आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं होता, बल्कि यह वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक, किसी भी आईसीसी इवेंट में भारत-पाकिस्तान मैच से करीब 25 करोड़ डॉलर (2288 करोड़ रुपये से अधिक) का राजस्व पैदा होता है। तनावपूर्ण रिश्ते, लेकिन ग्रुप में साथ क्यों? भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट लंबे समय से बंद है। दोनों टीमें केवल आईसीसी या एशिया कप जैसे बहु-टीम टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होती हैं। बावजूद इसके, इस मुकाबले का रोमांच इतना जबरदस्त होता है कि आईसीसी लगभग हर वैश्विक टूर्नामेंट में दोनों देशों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Trade Deal: पीएम मोदी ने पत्रकारों को कहा- धन्यवाद; भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली बार मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, जब पीएम मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग पहुंचे तो इस दौरान वहां मौजूद तमाम पत्रकारों ने उन्हें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए शुभकामनाएं दी, जिस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी को धन्यवाद कहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 1 min · National Desk

Snowfall: मौसम मेहरबान; चांदी जैसी चमकी बदरी-केदार और गंगोत्री की पहाड़ियां, तस्वीरों में देखें मनमोहक नजारा

1 of 6 बदरी-केदार में बर्फबारी के बाद का अद्भुत नजारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पिछले कुछ दिनों से मौसम की मेहरबानी बनी हुई है। जिससे अब चोटियां हिमाच्छादित हो गई हैं। बदरीनाथ धाम में भी कई बार बर्फबारी हो चुकी है, धाम में इस समय करीब तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। रविवार से क्षेत्र में मौसम बदला हुआ है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। देर रात को बदरीनाथ धाम में बर्फबारी होने से धाम का नजारा मनमोहक बना हुआ है। चारों तरफ की पहाड़ियां भी बर्फ की सफेद चादर ओढे हुए है। बदरीनाथ मंदिर परिसर में भी बर्फ की मोटी परत जमीं हुई है। वहीं गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी भारी बर्फबारी के बाद जब बीते दिन सोमवार को सूरज निकला तो केदारनाथ धाम चांदी सा चमकने लगा। पांच फुट ऊंची बर्फ गिरने के कारण धाम का नजारा बेहद मनमोहक लग रहा है। वहीं जनपद में सोमवार सुबह हल्की बारिश के बाद, दिन भर हल्की धूप के साथ बादल छाए रहे। 3 of 6 गंगोत्री धाम और बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। 4 of 6 बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी वहीं, देहरादून समेत पौड़ी और नैनीताल में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk