फैंस का इंतजार खत्म हुआ और रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। फैंस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कल रणवीर सिंह ने टीजर को लेकर हिंट दी थी और आज सुबह उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर सामने आ गया है, यहां देखिए कैसा है टीजर? 1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत में रणवीर सिंह छोटे बालों वाले लुक में नजर आते हैं। भूरी आंखें, छोटे बाल और हाथ में बंदूक लिए रणवीर सिंह काफी खतरनाक लगते हैं। इसके बाद रणवीर फिर हमजा अली मजारी के किरदार में लंबे बालों वाले लुक में दिखते हैं। टीजर में रणवीर ‘धुरंधर’ से भी ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। एक्शन और वायलेंस से भरपूर इस टीजर में दिखता है कि अब हमजा का पावर बढ़ गया है। वहीं वो पहले से भी ज्यादा आक्रामक भी हो गया है। टीजर देखकर पता चलता है कि इस बार कहानी दो हिस्सों में चलेगी, जिसमें रणवीर सिंह के खुफिया जासूस बनने से लेकर पाकिस्तान पहुंचने तक का सफर दिखाया जाएगा। टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की भी झलक देखने को मिलती है। टीजर के अंत में रणवीर सिंह का किरदार कहता है, ‘ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।’ रणवीर ने जारी किया था पहला पोस्टर इससे पहले रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जो पहला पोस्टर जारी किया था, उसमें रणवीर हमजा अली मजारी के दमदार किरदार में दिख रहे हैं। लाल रंग के बैकग्राउंड में जबरदस्त बारिश हो रही है और बीच में रणवीर सिंह इंटेंस लुक देते हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में रणवीर ने लिखा, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को ही सिन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Dhurandhar 2 Teaser: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज; खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर
फैंस का इंतजार खत्म हुआ और रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। फैंस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कल रणवीर सिंह ने टीजर को लेकर हिंट दी थी और आज सुबह उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर सामने आ गया है, यहां देखिए कैसा है टीजर? 1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत में रणवीर सिंह छोटे बालों वाले लुक में नजर आते हैं। भूरी आंखें, छोटे बाल और हाथ में बंदूक लिए रणवीर सिंह काफी खतरनाक लगते हैं। इसके बाद रणवीर फिर हमज