1 of 6 बदरी-केदार में बर्फबारी के बाद का अद्भुत नजारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पिछले कुछ दिनों से मौसम की मेहरबानी बनी हुई है। जिससे अब चोटियां हिमाच्छादित हो गई हैं। बदरीनाथ धाम में भी कई बार बर्फबारी हो चुकी है, धाम में इस समय करीब तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। रविवार से क्षेत्र में मौसम बदला हुआ है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। देर रात को बदरीनाथ धाम में बर्फबारी होने से धाम का नजारा मनमोहक बना हुआ है। चारों तरफ की पहाड़ियां भी बर्फ की सफेद चादर ओढे हुए है। बदरीनाथ मंदिर परिसर में भी बर्फ की मोटी परत जमीं हुई है। वहीं गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी भारी बर्फबारी के बाद जब बीते दिन सोमवार को सूरज निकला तो केदारनाथ धाम चांदी सा चमकने लगा। पांच फुट ऊंची बर्फ गिरने के कारण धाम का नजारा बेहद मनमोहक लग रहा है। वहीं जनपद में सोमवार सुबह हल्की बारिश के बाद, दिन भर हल्की धूप के साथ बादल छाए रहे। 3 of 6 गंगोत्री धाम और बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। 4 of 6 बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी वहीं, देहरादून समेत पौड़ी और नैनीताल में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें