'तेलंगाना में सत्ता में आकर दिखाएं': CM रेड्डी ने शाह को दी चुनावी चुनौती, हेट स्पीच-मुस्लिम आरक्षण पर भी बोले

हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयानों ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अल्पसंख्यकों के समर्थन, हेट स्पीच पर कानून और मुस्लिम आरक्षण जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलते हुए सीएम रेड्डी ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह को सीधी चुनौती दी। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में नफरत फैलाने वाले भाषणों (हेट स्पीच) पर रोक लगाने के लिए एक सख्त कानून लाने जा रही है। उन्होंने बताया कि यह कानून राज्य विधानसभा के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसे भाषणों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। बता दें कि यह बयान रेड्डी ने हैदराबाद में आयोजित जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी।इस दौरान उन्होंने जमीयत उलेमा-ए-हिंद संगठन का धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मलकाजगिरी लोकसभा चुनाव में और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने उनका समर्थन किया था, जिसके लिए वे आभारी हैं।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वे अगला चुनाव लड़कर तेलंगाना में सत्ता में आकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ बातें करती है, लेकिन तेलंगाना की जनता सच जानती है।इस दौरान रेवंत रेड्डी ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यकों के समर्थन से बनी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट को मुस्लिम आबादी का पूरा डेटा देने के लिए तैयार है। यह बयान मुसलमानों को 4 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े मामले को लेकर दिया गया, जो अभी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

रूस-अमेरिका परमाणु संधि टूटी: ट्रंप करना चाहते हैं चीन को शामिल, नए हथियारों की होड़ शुरू होने का खतरा

अमेरिका और रूस के बीच दुनिया के सबसे खतरनाक परमाणु हथियारों की तैनाती को सीमित करने वाला ऐतिहासिक परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता टूट गया। इस पर क्रेमलिन ने गुरुवार को खेद जताया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि वह मौजूदा सीमाओं को बनाए रखने के पक्ष में नहीं हैं और एक नई, बेहतर और आधुनिक संधि चाहते हैं। ट्रंप ने कहा है कि वह परमाणु हथियारों पर सीमाएं चाहते हैं, लेकिन चीन को भी किसी नई संधि का हिस्सा बनाना चाहते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि 21वीं सदी में चीन को शामिल किए बिना वास्तविक हथियार नियंत्रण संभव नहीं है, क्योंकि उसका परमाणु भंडार तेजी से बढ़ रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि अमेरिका और रूस की तुलना में चीन का परमाणु शस्त्रागार काफी छोटा है और मौजूदा दौर में वह परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता में शामिल नहीं होगा। चीन ने न्यू स्टार्ट के टूटने पर खेद जताते हुए अमेरिका से रूस के साथ बातचीत फिर शुरू करने की अपील की। क्रेमलिन के प्रवक्ता पेस्कोव ने कहा कि रूस चीन के रुख का सम्मान करता है और यह भी दोहराया कि अगर व्यापक संधि पर बातचीत होती है तो नाटो देशों फ्रांस और ब्रिटेन के परमाणु शस्त्रागार को भी शामिल किया जाना चाहिए। हथियार नियंत्रण समर्थकों ने न्यू स्टार्ट के खत्म होने पर चिंता जताई और चेतावनी दी कि इससे अमेरिका, रूस और चीन के बीच एक खतरनाक त्रिपक्षीय परमाणु हथियार दौड़ शुरू हो सकती है। इस समझौते के खत्म होने के साथ ही बीती आधी सदी से अधिक समय में पहली बार दुनिया के दो सबसे बड़े परमाणु शस्त्रागारों पर कोई कानूनी सीमा नहीं रह गई है। इससे बिना रोक-टोक परमाणु हथियारों की दौड़ की आशंक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

गृह मंत्री शाह पहुंचे जम्मू: आज सीमा पर सुरक्षा का लेंगे जायजा; जवानों के लिए छह नई योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वीरवार को रात करीब 11 बजे अपने तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे। इस वर्ष उनका जम्मू-कश्मीर में ये पहला दाैरा है। हाल ही में उधमपुर और किश्तवाड़ में तीन आतंकवादियों के खात्मे के बाद शाह का यह दौरा सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने और भविष्य की रणनीति तय करने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। #WATCH | J&K | Union Home Minister Amit Shah was welcomed by CM Omar Abdullah, LG Manoj Sinha, LoP Sunil Sharma and other party leaders upon his arrival in Jammu Amit Shah is on a three-day visit to Jammu and Kashmir pic.twitter.com/aeZMFSmUBm— ANI (@ANI) February 5, 2026 बॉर्डर दौरा: सुबह 11:10 बजे गुरनाम और 11:30 बजे बोबिया बॉर्डर आउटपोस्ट जाएंगे सुरक्षा समीक्षा: दोपहर 2:30 बजे लोक भवन में सुरक्षा बैठक लेंगे शहीद परिवारों से भेंट: दोपहर 3:00 बजे लोक भवन में मुलाकात करेंगे जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद शाह वहां से सीधे लोकभवन के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शाह का स्वागत किया। गृहमंत्री का यह दौरा सुरक्षा और विकास कार्यों को गति देने के लिए बेहद अहम है।गृहमंत्री विशेष रूप से गुरनाम और बोबिया बॉर्डर आउटपोस्ट का दौरा करेंगे। वहां वे सीमा सुरक्षा बल के जवानों से सीधे संवाद करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे। इस अवसर पर वे जवानों और उनके परिवारों के लिए छह नई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। ये योजनाएं सीमा प्रहरियों के जीवन स्तर और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित होंगी। वे बलिदानियों के परिवारों और अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले लोगों से भी विशेष मुलाकात करेंगे।जम्मू के लोकभवन में आय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

गोलपार्क हिंसा: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर BJP का प्रदर्शन, शुभेंदु बोले- अपराधियों को बचा रही TMC सरकार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क इलाके में 1 फरवरी को हुई हिंसा के मामले ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सियासी घमासान खड़ा कर दिया है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी सड़कों पर उतरे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर अपराधियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए। साथ ही मांग की कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। बता दें कि यह रैली गोलपार्क से शुरू होकर रवींद्र सरोवर तक गई। इसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद शुभेंदु अधिकारी ने रवींद्र सरोवर थाने में एक ज्ञापन भी सौंपा। इतना ही नहीं प्रदर्शन के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि गोलपार्क इलाके में एक स्थानीय अपराधी है, जिसे लोग ‘सोना पप्पू’ के नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले यह व्यक्ति दिनदहाड़े गोलियां चला रहा था और बम फेंक रहा था, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। अधिकारी ने आरोप लगाया कि यह अपराधी पूरे इलाके में गुंडाराज चला रहा है। उसे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है। अधिकारी ने यह भी कहा कि पुलिस जानबूझकर सोना पप्पू के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही।शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि गोलपार्क हिंसा के मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए, क्योंकि वे टीएमसी नेताओं के करीबी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ऐसे अपराधियों का इस्तेमाल आगामी विधानसभा चुनावों में वोट लूटने के लिए करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बंगाल के कई इलाकों में ऐस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

Meghalaya: मेघालय में कोयला खदान में विस्फोट से 18 लोगों की मौत; PM ने किया दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का एलान

Pained by the mishap in East Jaintia Hills, Meghalaya. Condolences to those who lost their loved ones. May the injured recover at the earliest. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM… — PMO India (@PMOIndia) February 5, 2026 अधिकारियों ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और दमकल व आपात सेवाओं की टीमें मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, जिस पहाड़ी में अवैध खनन हो रहा था, विस्फोट के बाद उसका एक हिस्सा धंस गया, जिससे और खनिकों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दूरदराज के इलाके में स्थित इस खदान से चार शव बरामद किए गए हैं और एक झुलसे हुए व्यक्ति को उपचार के लिए शिलांग भेजा गया है।यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब जिले में अवैध कोयला खनन को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। इसी थांग्स्को इलाके में पिछले साल 23 दिसंबर को भी ऐसा ही डायनामाइट विस्फोट हुआ था। उस विस्फोट में दो खनिकों की मौत हो गई थी।तब पुलिस शुरू में विस्फोट की खबरों को बेबुनियाद बताया था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद मेघालय हाईकोर्ट ने राज्य में अवध कोयला खनन और उसके परिवहन की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय समिति (सेवानिवृत्त जज बीपी काटेकी समिति) ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। मेघायल के मानवाधिकार आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया था और राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी।इससे पहले 14 जनवरी को असम के होजाई जिले में भी अवैध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

कोरिया के दोस्तों से कैसे होती थी बात?: बिक चुके मोबाइल फोन सुलझाएंगे कोरियन गुत्थी, IMEI नंबर से कर रहे ट्रेस

1 of 8 गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला पुलिस को घटनास्थल पर मिले आठ पेज के सुसाइड नोट में लिखा है कि किशोरियां अपनी सबसे छोटी चौथे नंबर की बहन देबू की कोरियन दोस्तों से बात कराती थीं। ऐसे में इस सवाल का जवाब तलाशना सबसे अहम हो जाता है कि तीनों बहनों ने किस तरह कोरियन दोस्त बनाए। किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से बातचीत करती थीं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला हालांकि, किशोरियों की मां के मोबाइल फोन से साइबर टीम को किसी तरह के कोरियन एप व गेम नहीं मिले हैं। ऑनलाइन कोरियन टास्क गेम की जानकारी भी जांच में सामने नहीं आई है। ऐसे में पुलिस अब निशिका और प्राची से छीनकर बेचे गए मोबाइल फोन रिकवर करने में जुटी है। इन्हीं से कोरियन गुत्थी सुलझ सकती है। 3 of 8 Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी तीनों बहनों ने जिस कमरे की खिड़की से छलांग लगाकर आत्महत्या की थी। वहां फॉरेंसिक टीम को बच्चियों की मां का मोबाइल फोन मिला था। इसकी शुरुआती जांच पुलिस की साइबर टीम ने की। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मोबाइल फोन में कोई भी कोरियन एप या गेम नहीं मिला है। 4 of 8 भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में कमरे की दीवार पर किशोरी ने लिखी लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी एक मोबाइल फोन तीन माह, दूसरा 10 दिन पहले छीनकर बेचा जांच में यह भी सामने आया कि करीब छह माह पहले चेतन ने निशिका और प्राची को एक-एक मोबाइल फोन दिलवाया था। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने घटना से तीन माह पहले एक मोबाइल फोन और 10 दिन पहले दूसरा मोबाइल फोन बेटियों से छीनकर बेच दिया था। 5 of 8 भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

DC vs RCB Final: बतौर कप्तान दो खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बनीं स्मृति मंधाना, दिल्ली लगातार चौथा फाइनल हारी

1 of 8 आरसीबी बनी विजेता - फोटो : WPL-X रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट से जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का समापन हो गया। गुरुवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 आरसीबी ने जीता फाइनल - फोटो : WPL-X दो डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने वाली दूसरी कप्तान बनीं मंधाना आरसीबी ने दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2024 में दिल्ली के ही खिलाफ फाइनल मैच जीतकर चैंपियन बनी थी। इसी के साथ स्मृति मंधाना बतौर कप्तान दो डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में उन्होंने मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2023 औरर 2025 में खिताब जीता था। 3 of 8 आरसीबी बनाम दिल्ली - फोटो : WPL-X मंधाना और जॉर्जिया की रिकॉर्ड 165 रन की साझेदारी खिताबी मुकाबले में 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत झटके के साथ हुई। चिनेल हेनरी ने नौ के स्कोर पर ग्रेस हैरिस को बोल्ड किया। वह सिर्फ नौ रन बना पाईं। इसके बाद मोर्चा स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों में 165 रनों की साझेदारी हुई और यही आरसीबी की जीत की सूत्रधार बनी। मंधाना और जॉर्जिया के बीच हुई यह साझेदारी किसी भी विकेट के लिए डब्ल्यूपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा के बीच 2023 में आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

Meghalaya: मेघालय में कोयला खदान में विस्फोट से 18 लोगों की मौत; PM ने किया दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का एलान

Pained by the mishap in East Jaintia Hills, Meghalaya. Condolences to those who lost their loved ones. May the injured recover at the earliest. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM… — PMO India (@PMOIndia) February 5, 2026 अधिकारियों ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और दमकल व आपात सेवाओं की टीमें मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, जिस पहाड़ी में अवैध खनन हो रहा था, विस्फोट के बाद उसका एक हिस्सा धंस गया, जिससे और खनिकों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दूरदराज के इलाके में स्थित इस खदान से चार शव बरामद किए गए हैं और एक झुलसे हुए व्यक्ति को उपचार के लिए शिलांग भेजा गया है।यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब जिले में अवैध कोयला खनन को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। इसी थांग्स्को इलाके में पिछले साल 23 दिसंबर को भी ऐसा ही डायनामाइट विस्फोट हुआ था। उस विस्फोट में दो खनिकों की मौत हो गई थी।तब पुलिस शुरू में विस्फोट की खबरों को बेबुनियाद बताया था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद मेघालय हाईकोर्ट ने राज्य में अवध कोयला खनन और उसके परिवहन की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय समिति (सेवानिवृत्त जज बीपी काटेकी समिति) ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। मेघायल के मानवाधिकार आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया था और राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी।इससे पहले 14 जनवरी को असम के होजाई जिले में भी अवैध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

RCB vs DC Final Highlights: आरसीबी ने 6 विकेट से जीता फाइनल, 2024 के बाद दूसरी बार जीता खिताब; दिल्ली फिर चूकी

11:11 PM, 05-Feb-2026 आरसीबी ने छह विकेट से जीता फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट से जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का समापन हो गया। गुरुवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दो डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने वाली दूसरी कप्तान बनीं मंधाना आरसीबी ने दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2024 में दिल्ली के ही खिलाफ फाइनल मैच जीतकर चैंपियन बनी थी। इसी के साथ स्मृति मंधाना बतौर कप्तान दो डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में उन्होंने मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2023 औरर 2025 में खिताब जीता था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट से जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का समापन हो गया। गुरुवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।आरसीबी ने दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2024 में दिल्ली के ही खिलाफ फाइनल मैच जीतकर चैंपियन बनी थी। इसी के साथ स्मृति मंधाना बतौर कप्तान दो डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में उन्होंने मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2023 औरर 2025 में खि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

RCB vs DC Final Live: मंधाना और जॉर्जिया के बीच 60+ रन की साझेदारी, आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 70 के पार

09:49 PM, 05-Feb-2026 RCB vs DC Final Live: आरसीबी को पहला झटका आरसीबी को पहला झटका नौ के स्कोर पर चिनेल हेनरी ने दिया। उन्होंने ग्रेस हैरिस को बोल्ड किया। वह सिर्फ नौ रन बना सकीं। अब कप्तान मंधाना का साथ देने जॉर्जिया वॉल आईं हैं। आरसीबी को पहला झटका नौ के स्कोर पर चिनेल हेनरी ने दिया। उन्होंने ग्रेस हैरिस को बोल्ड किया। वह सिर्फ नौ रन बना सकीं। अब कप्तान मंधाना का साथ देने जॉर्जिया वॉल आईं हैं। 09:35 PM, 05-Feb-2026 RCB vs DC Final Live: आरसीबी की पारी शुरू आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस क्रीज पर मौजूद हैं। 09:16 PM, 05-Feb-2026 RCB vs DC Final Live: दिल्ली ने आरसीबी के सामने रखा 204 रन का लक्ष्य जेमिमा रोड्रिग्स की अर्धशतकीय की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स की अर्धशतकीय की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। 08:54 PM, 05-Feb-2026 RCB vs DC Final Live: दिल्ली को तीसरा झटका दिल्ली को तीसरा झटका सायली सतघरे ने दिया। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स को क्लार्क के हाथों कैच कराया। वह 37 गेंदों में 57 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। तीसरे विकेट के लिए रोड्रिग्स ने वोलवार्ड्ट के साथ 51 गेंदों में 76 रन की साझेदारी निभाई। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 148 रन है। दिल्ली को तीसरा झटका सायली सतघरे ने दिया। उन्होंने जेमिमा रोड्रि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk