अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी, कहा- इसे अंतिम रूप देने की दिशा में करेंगे काम

दोनों देशों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘अमेरिका और भारत इस ढांचे को तुरंत लागू करेंगे और अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे। जिससे संदर्भ की शर्तों में सहमत रोडमैप के अनुरूप पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को पूरा किया जा सके।‘यह अंतरिम व्यापार समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सोमवार को भारत के साथ एक समझौते की घोषणा के बाद आया है। इसके तहत भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद रोकने और व्यापार बाधाओं को कम करने के बदले में भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया जाएगा।भारतीय व्यापार मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा था कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच मार्च में एक औपचारिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिसके बाद भारत अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ कम करेगा। उन्होंने बताया था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पहला चरण लगभग तैयार है। उन्होंने यह भी कहा था कि संयुक्त बयान के बाद इस समझौते को औपचारिक रूप दिया जाएगा और मार्च के मध्य तक फॉर्मल एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।मंत्री ने यह भी साफ किया था कि संयुक्त बयान के जारी होने के बाद ट्रंप सरकार अमेरिकी टैरिफ को 18 फीसदी तक घटाने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी करेगी। वहीं, दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी होने के बाद इस मामले में तेजी आने की संभावना बढ़ गई है। कहा जा सकता है कि मार्च के महीने में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते का कानूनी मसौदा सामने आ जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

Cab Strike: आज देशभर में ओला-उबर-रैपिडो की हड़ताल, लोगों की बढ़ेगी मुसीबत; जानें क्यों लिया ये फैसला

यूनियन ने सरकार से मांग की है कि ऑटो, टैक्सी और बाइक टैक्सी के लिए तुरंत एक न्यूनतम किराया तय किया जाए और यह फैसला ड्राइवरों के साथ बातचीत के बाद ही लिया जाना चाहिए। उन्होंने निजी (सफेद नंबर प्लेट) गाड़ियों के कमर्शियल इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने या उन्हें कमर्शियल श्रेणी में बदलने की बात कही है। इसके अलावा, यूनियन चाहती है कि सरकार इन कंपनियों पर कड़ी नजर रखे ताकि उनकी मनमानी पर लगाम लग सके और ड्राइवरों का शोषण बंद हो। इस हड़ताल का आह्वान तेलंगाना गिग वर्कर्स यूनियन और दूसरे संगठनों ने मिलकर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एलान किया कि 7 फरवरी को पूरे देश में ड्राइवर काम बंद रखेंगे। उनका कहना है कि न तो उनका कोई किराया तय है और न ही कोई नियम, बस उनका शोषण हो रहा है।यूनियन ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखकर अपनी शिकायतें बताई हैं। ड्राइवरों का कहना है कि सरकार की तरफ से कोई किराया तय नहीं है, इसलिए कंपनियां अपनी मर्जी से पैसे काटती हैं। इस वजह से ड्राइवरों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है और उनकी कमाई का कोई भरोसा नहीं रह गया है।शनिवार को हड़ताल की वजह से आपको आने-जाने में काफी दिक्कत हो सकती है। हो सकता है कि कुछ शहरों में इसका असर कम हो और कुछ में ज्यादा, इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहली बात तो यह है कि ओला, उबर और रैपिडो जैसे ऐप्स पर गाड़ियां मिलना बहुत मुश्किल होगा। अगर कोई गाड़ी मिल भी गई तो मांग ज्यादा होने की वजह से उसका किराया बहुत बढ़ा हुआ हो सकता है। ऐसे में अच्छा यही रहेगा कि आप घर से निकलने के लिए मेट्रो, बस या अपनी निजी गाड़ी जैसे दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें, खासकर सुबह और शाम के समय जब भीड़ ज्यादा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

SIR: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत सुनवाई का आज आखिरी दिन, बढ़ सकती है समय सीमा

पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों की सुनवाई में अब भी बड़ी संख्या में मतदाता पेश नहीं हुए हैं। राज्य में 50 हजार से अधिक ‘अनमैप्ड’ मतदाता और 3.5 लाख से ज्यादा ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ वाले मतदाता सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुए हैं। ऐसे मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), पश्चिम बंगाल कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ‘अनमैप्ड’ श्रेणी में कुल 31,68,426 मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया गया था। इनमें से 50 हजार से कुछ अधिक, यानी करीब 1.57 प्रतिशत मतदाता बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद पेश नहीं हुए। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) ने इन्हें अंतिम सूची से हटाए जाने योग्य माना है।इसी तरह ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ मामलों में कुल 94,49,132 मतदाताओं को चिन्हित कर सुनवाई के लिए बुलाया गया। इस श्रेणी में अब तक 3.5 लाख से अधिक मतदाता, यानी लगभग 3.70 प्रतिशत, सुनवाई में नहीं पहुंचे हैं। चुनाव आयोग ने भरोसा जताया है कि अधिकांश मामलों की सुनवाई तय समय-सीमा में पूरी कर ली जाएगी।सूत्रों ने बताया कि किसी भी मतदाता का नाम अंतिम रूप से हटाने से पहले उन्हें व्यक्तिगत रूप से सूचना भेजी जाएगी, जिसमें नाम हटाने के प्रस्ताव के कारण बताए जाएंगे। ‘अनमैप्ड’ मतदाता वे हैं, जिनका 2002 की मतदाता सूची से नाम नहीं है और न ही वे अपने परिजनों के जरिए अपना संबंध स्थापित कर सके। वहीं ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ वे मामले हैं, जिनमें परिजनों की जानकारी जुटाने के दौरान पारिवारिक विवरण में असामान्यताएं पाई गईं।सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 7 फरवरी तय की गई है, जबकि अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

Team India: विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता

1 of 6 भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI/IANS आइए जानते हैं 2024 से अब तक भारत ने किन टूर्नामेंट्स में अपनी धाक जमाई… भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो वर्षों में चार विश्व खिताब और एक चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत ने अलग-अलग वर्ग में अपने इस प्रदर्शन को जारी रखा है और अब युवा खिलाड़ियों ने भी दिखा दिया है कि भारत का क्रिकेट में भविष्य कितना उज्जवल है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 टी20 विश्व कप - फोटो : BCCI पुरुष टी20 विश्व कप का जीता खिताब (2024) भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के सूखे को समाप्त किया था और करोड़ों देशवासियों को खुश होने का मौका दिया था। भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी थी। 3 of 6 भारतीय टीम, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता - फोटो : X / @GautamGambhir रोहित की अगुआई में जीती चैंपियंस ट्रॉफी (2025) भारत ने 2025 की शुरुआत में रोहित शर्मा की अगुआई में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम ने चार विकेट शेष रहते जीता था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

MEA: 'दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को भ्रमित कर रहा', इस्लामाबाद आत्मघाती हमले पर भारत ने PAK को दिखाया आईना

भारत ने इस्लामाबाद की मस्जिद में बम धमाके को निंदनीय बताते हुए इसमें हुई जानमाल की हानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ताने-बाने में व्याप्त समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने के बजाय अपने घरेलू संकटों के लिए दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को भ्रमित करने का विकल्प चुन रहा है।‘विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस तरह के हर आरोप को पूरी तरह से खारिज करता है, जो निराधार और निरर्थक है। बता दें कि जुमे की नमाज के दौरान तरलाई इलाके की इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में अब तक 31 लोगों की मौत और 169 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आत्मघाती हमले के बाद चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तहरीक ए तालिबान (टीटीपी) से जुड़े हमलावर ने गेट पर रोके जाने के बाद खुद को उड़ा लिया था। जहां यह धमाका हुआ है वो पाकिस्तान के अल्पसंख्यक शिया मुस्लिमों की मस्जिद है।घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया और इमरजेंसी घोषित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक यह धमाका एक आत्मघाती यानी फिदायीन हमला था। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar : पप्पू यादव गिरफ्तार, 31 साल पुराने प्रॉपर्टी मामले में पुलिस की कार्रवाई; बोले- हो रही हत्या की साजिश

नीट छात्रा की हत्या के मामले में लगातार पुलिस सिस्टम और सरकार पर हमला करने वाले पूर्णिया सांसद के आवास पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने देर रात पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पप्पू यादव को 31 साल पुराने प्रॉपर्टी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव ने एक घर को किराये पर लेने के बाद उसमें कार्यालय बना लिया था। पप्पू यादव पर धोखे से आवास को किराये पर लेने का आरोप है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वे लोग पप्पू यादव की गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एक पुराने मामले में कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद की जा रही है। तीन दिन पहले कोर्ट ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरुद्ध कुर्की-जब्ती का आदेश निर्गत किया था, जिसमें पप्पू यादव कोर्ट नहीं पहुंचे। अब पुलिस पप्पू यादव की गिरफ्तारी का वारंट लेकर आई है। वहीं उनके घर के बहार पप्पू यादव के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। यह कार्रवाई पटना के मंदिरी स्थित आवास पर की जा रही है।इस संबंध में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि मैं चूंकि नीट छात्रा की हत्या के मामले में लगातार पुलिस प्रशासन और सरकार के सिस्टम के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं, जो सरकार और पटना पुलिस को अच्छा नहीं लग रहा है। इसलिए पटना पुलिस मुझे मरवाना चाहती है। देर रात गर्दनीबाग़ थाने की पुलिस अचानक आकर मुझे जबरन ले जाने लगी। मैंने पूछा कि क्या मामला है तो पुलिस ने कहा मेरे साथ चलिए, कोर्ट का आदेश है।पप्पू यादव ने पुलिसकर्मी पर बदतमीजी करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक सिविल ड्रेस में दीपक नाम के एक दारोगा ने मेरे साथ बदतमीजी की है। उन्होंन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

U19 World Cup Final: भारतीय टीम की 'वैभवशाली' जीत से गौरवान्वित हुआ देश, खिलाड़ियों से राजनेताओं तक ने दी बधाई

U19 World Cup Final: भारतीय टीम की ‘वैभवशाली’ जीत से गौरवान्वित हुआ देश, खिलाड़ियों से राजनेताओं तक ने दी बधाई और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय टीम ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में भारतीय अंडर-19 टीम ने रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी जीती। इससे पहले टीम इंडिया 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में विजेता बनी थी। बता दें कि, भारत पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहा और ग्रुप चरण से लेकर फाइनल मुकाबले तक कोई टीम आयुष की अगुवाई वाली टीम को हरा नहीं सकी। भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से रौंदा हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए। फाल्कनर ने 67 गेंद पर 115 रन की पारी खेली। हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

बढ़ता जा रहा खतरा: दिल्ली में हार्ट अटैक के बाद इस बीमार से मर रहे सबसे अधिक लोग, बच्चे होते हैं ज्यादा शिकार

2024 में 34,539 मौतें दर्ज की गईं 2024 में निमोनिया से लगभग 5,000 लोगों की मौत हुई। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में यह बीमारी गंभीर खतरा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अधिकतर मरीज गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे। मौतों में से 81.76 फीसदी यानी 2,69,703 मरीज अस्पतालों में ही दम तोड़ गए। 2024 में कुल 34,539 मौतें दर्ज की गईं, जो पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा हैं। वहीं, 2010 में सबसे कम 8,236 मौतें हुई थीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk

IndiGo News: मुंबई में 210 यात्रियों की सांसें अटकीं, लैंडिंग गियर में खराबी के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग

शुक्रवार की सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर उस वक्त एक तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के एक विमान को लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पायलटों की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2157 के साथ हुई, जिसमें 210 से अधिक यात्री सवार थे। यह विमान A321 नियो (A321 neo) श्रेणी का था। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk

U19 World Cup: खिताबी जीत के बाद जश्न में डूबे भारतीय खिलाड़ी, साथियों ने वैभव को सराहा; जानें किसने क्या कहा

U19 World Cup: खिताबी जीत के बाद जश्न में डूबे भारतीय खिलाड़ी, साथियों ने वैभव को सराहा; जानें किसने क्या कहा और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय अंडर-19 टीम ने इतिहास रचते हुए छठी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया है। भारत इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीम है। भारत ने हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी जश्न में डूब गए और तिरंगा लेकर इस जीत का जश्न मनाया। भारत की जीत के नायक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे जिन्होंने 175 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के सामने रखा था विशाल लक्ष्य भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 100 रनों से हराया। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए। फाल्कनर ने 67 गेंद पर 115 रन की पारी खेली। आइए जानते हैं जीत के बाद खिलाड़ियों ने किस तरह प्रतिक्रिया दी… टीम के लिए योगदान देते रहना चाहते हैं कनिष्क कनिष्क चौहान ने कहा, मैं अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk