कनाडा का 300 सदस्यीय व्यापार दल आज भारत आएगा: 30 साल में सबसे बड़ा मिशन; कारोबार बढ़ाने की क्या है योजना?

कनाडा का 300 सदस्यीय व्यापार दल आज भारत आएगा: 30 साल में सबसे बड़ा मिशन; कारोबार बढ़ाने की क्या है योजना? कनाडा का 300 सदस्यीय व्यापार दल आज भारत आएगा: 30 साल में सबसे बड़ा मिशन; कारोबार बढ़ाने की क्या है योजना? एजेंसी, ओटावा। Published by: Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 11 Oct 2026 05:01 AM IST सार कनाडा का 300 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल आज भारत पहुंचेगा। तीन दशक से अधिक समय में यह कनाडा का सबसे बड़ा व्यापार मिशन है। दोनों देश विमानन, कृषि और स्वच्छ तकनीक जैसे क्षेत्रों में कारोबार व निवेश बढ़ाना चाहते हैं। साथ ही, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुने से ज्यादा करने का लक्ष्य है। ऐसे में क्या इस दौरे से आर्थिक साझेदारी समझौते की बातचीत को भी रफ्तार मिलेगी? पढ़िए इस रिपोर्ट में। Link Copied …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 11, 2026 · 1 min · National Desk

'भारतीय युवाओं के साथ खड़े हैं': बांग्लादेश के नाहिद इस्लाम ने सीजेपी के प्रदर्शन को दिया समर्थन; क्या बोले?

उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों, आंदोलन के आयोजकों और पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई। साथ ही, इंटरनेट सेवाओं पर रोक और जंतर-मंतर पर लगाई गई पाबंदियों को बुनियादी स्वतंत्रता के लिए खतरा बताया। अपने बयान में उन्होंने भारतीय अधिकारियों से हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करने की अपील की। नाहिद इस्लाम ने भारतीय युवाओं के समर्थन में क्या कहा? नाहिद इस्लाम ने कहा, हम चुनावी जवाबदेही की मांग करने और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने वाले भारत के युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों, आयोजकों और पत्रकारों को हाल ही में हिरासत में लिया जाना, इंटरनेट सेवाओं पर रोक और जंतर-मंतर पर लगाई गई पाबंदियां सीधे तौर पर बुनियादी स्वतंत्रताओं के लिए खतरा हैं। चुनाव की निष्पक्षता और संस्थानों की स्वतंत्रता से जुड़े सवालों के पारदर्शी जवाब दिए जाने चाहिए, न कि बैरिकेड लगाकर और सेंसरशिप के जरिए उन्हें दबाया जाना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, यह संघर्ष केवल आपका नहीं है। ढाका से हम आपके साथ दोस्तों की तरह खड़े हैं। हम जवाबदेह सत्ता, लोकतांत्रिक संस्थाओं और मानवीय गरिमा की साझा मांग से जुड़े हैं। नाहिद ने आगे कहा, हम इस संघर्ष को अच्छी तरह समझते हैं, क्योंकि हम खुद इससे गुजर चुके हैं। जुलाई 2024 में सरकारी नौकरियों में भर्ती के कोटे के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व में शुरू हुआ हमारा आंदोलन 15 साल के सत्तावादी शासन के खिलाफ देशव्यापी विद्रोह में बदल गया’। ये भी पढ़ें: ‘सरकार ने जवाब में असली गोलियों का इस्तेमाल किया। बाद में संयुक्त राष्ट्र न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 11, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली प्रदर्शन: सीजेपी का सरकार पर हमला, नेताओं की गुमशुदगी पर उठाए गंभीर सवाल, तुरंत रिहाई की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पार्टी के तीन प्रमुख नेताओं-अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी या कथित रूप से गायब किए जाने पर सरकार और प्रशासन से कड़ा जवाब मांगा है। पार्टी ने घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई आधिकारिक जानकारी या जवाबदेही न मिलने पर गहरी चिंता जताई है। It’s been 12 hours. No information. No accountability. We demand: •Immediate release of @abhijeet_dipke , @SauravDassss & @AshutoshRanka. •Immediate disclosure of their whereabouts. •Immediate access to their lawyers. You cannot make people disappear and call it democracy. October 10, 2026 सीजेपी ने कहा कि तीनों नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को बिना किसी देरी के तुरंत रिहा किया जाए। नेताओं को कहां रखा गया है, उनके वर्तमान ठिकाने का तुरंत सार्वजनिक रूप से खुलासा किया जाए। साथ ही कहा कि उनके कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए वकीलों को तुरंत उनसे मिलने की अनुमति दी जाए।पार्टी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा है कि 12 घंटे हो गए हैं। कोई जानकारी नहीं। कोई जवाबदेही नहीं। आगे सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पार्टी ने लिखा, आप लोगों को गायब नहीं कर सकते और इसे लोकतंत्र नहीं कह सकते। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 11, 2026 · 1 min · National Desk

बुलंदशहर: बेला भवानी मंदिर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 29 श्रद्धालु घायल, चार की हालत गंभीर

बेलोन में सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली की शनिवार की रात में डिबाई नरोरा मार्ग पर ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार 29 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों, राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात में थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के प्यारली निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर बेलोन स्थित सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे थे। रात करीब 10.30 बजे डिबाई, नरोरा मार्ग पर बेलोन से कुछ ही पहले सामने से आ रहे ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्राली में सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों व आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अलीगढ़ मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि हादसे में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि ट्रक में एलपीजी के खाली सिलेंडर भरे हुए थे।हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली ,ट्रक के डिबाई ,नरोरा मार्ग पर खड़े होने से यातायात बाधित हो गया। करीब दो घंटे तक डिबाई, नरोरा मार्ग पर जाम लगा रहा। जाम से निपटने के लिए पुलिस ने डिबाई से नरोरा की ओर जाने वाले और नरोरा से डिबाई की ओर आने वाले वाहनों को रामघाट के रास्ते से निकला गय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 11, 2026 · 2 min · National Desk

नोबेल शांति पुरस्कार पर ट्रंप नाराज: बोले- ये मुझे क्यों नहीं मिला, समिति और नवी पिल्लई पर क्या सवाल उठाए?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने आठ युद्ध खत्म किए और दो अन्य संघर्षों को समाप्त करने या सुलझाने के करीब हैं। उन्होंने इस्राइल के सभी बंधकों की रिहाई का दावा किया। उनके अनुसार, अंतिम 28 बंधक भी वापस लाए गए, जिनमें जीवित और मृत दोनों शामिल थे। उन्होंने दुनिया के अलग-अलग देशों के सैकड़ों बंधकों को रिहा कराकर घर भेजने की बात भी कही। ट्रंप ने वेनेजुएला में युद्ध जीतने और वहां के शासक को पकड़ने का दावा किया। साथ ही कहा कि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका। इन्हीं उपलब्धियों का हवाला देकर उन्होंने सवाल किया कि उन्हें या अमेरिका को नोबेल शांति पुरस्कार क्यों नहीं मिला।नॉर्वे की नोबेल समिति ने शुक्रवार को नवी पिल्लई को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की थी। इसके बाद ट्रंप ने पुरस्कार के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वह पिल्लै को नहीं जानते और उनके अनुसार, दूसरे लोग भी उनके बारे में नहीं जानते। ट्रंप ने यह आरोप भी लगाया कि पिल्लै स्पष्ट रूप से इस्राइल से नफरत करती हैं। ये ट्रंप के अपने आरोप हैं। नोबेल समिति ने पुरस्कार की घोषणा में पिल्लै के काम को आधार बनाया और कहा कि उन्होंने वैश्विक कानूनी व्यवस्था को मजबूत करने में साहस और ईमानदारी के साथ योगदान दिया है।नोबेल समिति के अनुसार, पिल्लै ने युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों और नरसंहार के मामलों में दोषियों पर मुकदमा चलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका जन्म दक्षिण अफ्रीका के डरबन में भारतीय तमिल मूल के परिवार में रंगभेद के दौर में हुआ था। वह वकील बनीं और भेदभाव, अलगाव तथा लोगों को अधिकारों से वंचित रखने वाली व्यवस्था के खिलाफ क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 10, 2026 · 2 min · National Desk

प्रदर्शन से दिल्ली बेहाल: 45 मेट्रो स्टेशन रहे बंद, किसी की ट्रेन छूटी; किसी की फ्लाइट, घंटों जाम ने रुलाया

1 of 7 सीजेपी के प्रदर्शन के कारण दिल्ली में लगा जाम - फोटो : भूपिंदर सिंह Link Copied कॉकरोच पार्टी के आह्वान पर प्रदर्शन और पुलिस की सख्ती ने वीकेंड पर दिल्ली की रफ्तार रोक दी। लुटियन जोन और संवेदनशील क्षेत्रों से जुड़े 45 मेट्रो स्टेशन बंद होने से जहां लाखों लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। लुटियन जोन में बेरिकेटिंग ने डीटीसी बसों से यात्रियों का सफर रोक दिया। सबसे अधिक मुश्किलें तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने और एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की ट्रेन छूटी तो कई अपनी शेड्यूल फ्लाइट भी नहीं पकड़ पाए। 2 of 7 जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : भूपिंदर सिंह घंटों जाम में फंसे रहे आम लोग सामान्य दिनों में लाखों लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने वाली दिल्ली मेट्रो की रफ्तार पर शुक्रवार रात से ही ब्रेक लग गया। मेट्रो और बसों के रूट न मिलने के कारण यात्री अपने घरों से निकलने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाए और अपने यात्रा या कार्यालय जाने की इच्छा ही छोड़ दी। जिन लोगों को बेहद जरूरी काम से स्टेशन, एयरपोर्ट या अपने कार्यालय जाना था वह निकले लेकिन घंटों बेरिकेटिंग, जाम और रास्तों के भ्रम में फसे रहे। 3 of 7 भटकते यात्री - फोटो : भूपिंदर सिंह बसें न मिलने से भटके यात्री, कार्यालय पहुंचने में लगा एड़ी चोटी का जोर वीकेंड होने के बावजूद बड़ी संख्या में चावड़ी बाजार, कनाट प्लेस, बाराखंबा, सेंट्रल सेकेट्रिएट, इंद्रप्रस्थ, हौज खास, शाहदरा, खजूरी खास, करोल बाग समेत दिल्ली भर के अन्य क्षेत्रों में मौजूद निजी कार्यालय, दुकानें, शोरूम खुले रहे। मेट्रो बंद होने के चलते नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले यात्रियों को मंड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 10, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन: हिरासत से रिहा होने के बाद क्या बोलीं ममता बनर्जी? केजरीवाल भी छूटे

ममता बनर्जी ने कहा कि अभी हम कुछ नहीं कहेंगे, क्योंकि कल इंडिया गठबंधन ने एकजुट होकर अपनी बात रखने का फैसला किया है। हम सब साथ हैं। मैं व्यवस्था का उल्लंघन नहीं कर सकती। इस मामले में मैं बहुत अनुशासित हूं। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ने कहा है कि उनके पास कोई सबूत नहीं है और जांच के लिए प्रमाण की जरूरत होगी। ममता ने बताया कि इस पर उन्होंने कहा कि ठीक है, वे सबूत उपलब्ध कराएंगे। उनके इस बयान में सबूत देने की बात किस मामले से जुड़ी है, इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जाफरपुर पुलिस थाने से रिहा कर दिया गया। उन्हें भी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ बुलाया गया था। ममता बनर्जी की टिप्पणी से संकेत मिला कि विपक्षी गठबंधन इस मुद्दे पर संयुक्त रूप से अपनी बात रखने की तैयारी में है। हालांकि, उनके बयान के मुताबिक, उन्होंने गठबंधन की तय रणनीति से पहले कोई विस्तृत प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 10, 2026 · 1 min · National Desk

कब होगा आईओए का चुनाव?: भारतीय ओलंपिक संघ के मतदान की तारीख सामने आई, क्या पीटी उषा फिर उतरेंगी मैदान में

आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने 2026 के चुनावों को संगठन में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है। उषा ने कहा कि भारतीय ओलंपिक आंदोलन का उद्देश्य मजबूत, विश्वसनीय और खिलाड़ियों को केंद्र में रखने वाली संस्थाओं का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया ओलंपिक चार्टर और देश के राष्ट्रीय खेल शासन ढांचे के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के रूप में अनुभवी पूर्व चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को स्वतंत्र, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव प्रक्रिया के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। उषा के अनुसार, आईओए चुनाव प्रक्रिया की स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए इसके संचालन के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा।आईओए ने एथलीट आयोग के वर्ष 2026 से 2030 तक के कार्यकाल के लिए भी चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत मतदान, मतगणना और परिणामों की घोषणा 3 नवंबर को होगी। आयोग में कुल 10 निर्वाचित खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें पांच पुरुष और पांच महिलाएं होंगी। नियमों के अनुसार, इसमें ओलंपिक श्रेणी के खिलाड़ियों और प्रमुख प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों का निर्धारित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल महासंघों के पात्र सदस्यों को अपने विधिवत गठित एथलीट आयोगों के माध्यम से दो खिलाड़ी प्रतिनिधियों के नामांकन करने होंगे। इसके लिए 11 अक्तूबर 2026 को दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।आईओए ने विशिष्ट उपलब्धियों वाले खिलाड़ियों (एसओएम) की श्रेणी में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन पत्र 18 सितंबर को जारी किए गए थे। पात्र खिलाड़ी अपने आवेदन और आवश्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 10, 2026 · 2 min · National Desk

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु, तस्वीरें

1 of 5 हेमकुंड साहिब में अंतिम अरदास - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक Link Copied सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। कपाट बंद होने के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए करीब चार हजार श्रद्धालु मौजूद रहे। पाकिस्तान से आए 40 सदस्यीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बर्फबारी के बाद सफेद चादर में लिपटे धाम तक श्रद्धालु बर्फीले रास्तों से पहुंचे और अंतिम अरदास में शामिल हुए। आज कपाट बंद होने से एक दिन पहले शुक्रवार को हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई जिससे पूरा धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। सीजन की अंतिम अरदास के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया पूरी हुई। श्रद्धालुओं को बर्फ से ढके हेमकुंड साहिब के मनमोहक नजारे का दीदार करने का मौका भी मिला। 2 of 5 बर्फ की चादर में लिपटा हेमकुंड साहिब, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सुबह दस बजे सुखमनी साहिब के पाठ के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद शब्द कीर्तन हुआ। दोपहर 12:30 बजे अंतिम अरदास और एक बजे हुक्मनामा लिया गया। 3 of 5 हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब को दरबार साहिब से सचखंड में सुशोभित किया गया। इसके बाद हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से ठीक पहले हुई बर्फबारी ने धाम की खूबसूरती और बढ़ा दी है। 4 of 5 बर्फ की चादर में लिपटा हेमकुंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी 5 of …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 10, 2026 · 2 min · National Desk

पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

प्रमुख परियोजना में चेन्नई मेट्रो के फेज दो का 4,900 करोड़ रुपए का पूनामल्ली-वडापलानी रूट शामिल है। 3.7 किलोमीटर लंबे डबल-डेकर स्ट्रक्चर और ड्राइवरलेस ऑपरेशन के लिए डिजाइन किए गए सिग्नलिंग सिस्टम वाले इस कॉरिडोर से पश्चिमी उपनगरों और शहर के केंद्र के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। पीएम मोदी सुबह 11.30 बजे पोरुर बाईपास से पूनामल्ली बाईपास तक और वापस मेट्रो की सवारी करेंगे। दोपहर 12.15 बजे वे जलकंडेश्वर मंदिर जाएंगे और उसके बाद आईआईटी मद्रास में ब्रेन सेंटर का दौरा करेंगे। करीब 3,700 करोड़ रुपए के हाईवे प्रोजेक्ट्स में एनएच-744 का 36 किलोमीटर लंबा, चार-लेन वाला वडुगापट्टी-थेरकुवेंगनल्लूर सेक्शन और एनएच-744ए पर 30 किलोमीटर लंबा मदुरै रिंग रोड शामिल है।वे एनएच-83 पर चार-लेन वाले तिरुवरुर बाईपास की आधारशिला भी रखेंगे। 750 करोड़ रुपए से ज्यादा के रेलवे कामों में कराईकल-पेरालम लाइन और कोयंबटूर व उसके आसपास तीन रेल फ्लाईओवर शामिल हैं। पलानी, वेल्लोर छावनी, अंबासमुद्रम, परमाकुडी और नमक्कल में फिर से विकसित किए गए स्टेशनों का भी उद्घाटन किया जाएगा। पोर्ट परियोजना में चेन्नई पोर्ट पर अपग्रेडेड स्टोरेज, वेयरहाउस, क्रूज यात्रियों के लिए सुविधाएं और सीफेयरर्स क्लब शामिल हैं। इसमें आठ परियोजना वी ओ चिदंबरनार पोर्ट के लिए हैं। ये पोर्ट की कार्गो क्षमता, साफ समुद्री ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देंगे।कामराजार पोर्ट पर, पीएम मोदी कोल बर्थ-ती का उद्घाटन करेंगे और ड्रेजिंग का काम शुरू करेंगे। वह मनाली रिफाइनरी में सीपीसीएल के 1,620 करोड़ रुपए के लुब्रिकेंट बेस स्टॉक परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जिसकी सालाना क्षमता 270,000 टन होगी। आईआईटी-मद्रास में, पीएम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 10, 2026 · 2 min · National Desk