बेलोन में सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली की शनिवार की रात में डिबाई नरोरा मार्ग पर ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार 29 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों, राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात में थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के प्यारली निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर बेलोन स्थित सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे थे। रात करीब 10.30 बजे डिबाई, नरोरा मार्ग पर बेलोन से कुछ ही पहले सामने से आ रहे ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्राली में सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों व आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अलीगढ़ मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि हादसे में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि ट्रक में एलपीजी के खाली सिलेंडर भरे हुए थे।हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली ,ट्रक के डिबाई ,नरोरा मार्ग पर खड़े होने से यातायात बाधित हो गया। करीब दो घंटे तक डिबाई, नरोरा मार्ग पर जाम लगा रहा। जाम से निपटने के लिए पुलिस ने डिबाई से नरोरा की ओर जाने वाले और नरोरा से डिबाई की ओर आने वाले वाहनों को रामघाट के रास्ते से निकला गय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
बुलंदशहर: बेला भवानी मंदिर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 29 श्रद्धालु घायल, चार की हालत गंभीर
बेलोन में सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली की शनिवार की रात में डिबाई नरोरा मार्ग पर ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार 29 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों, राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात में थाना अहमदग