Babri Masjid: 'रोक सको तो रोक लो, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाऊंगा'; हुमायूं कबीर का CM योगी पर पलटवार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण पर दिया गया बयान विवाद का नया रूप ले रहा है। योगी ने कहा था कि बाबरी मस्जिद कयामत तक नहीं बनेगी, इस पर पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता और जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने तीखा पलटवार किया है। #WATCH | Murshidabad, West Bengal: On UP CM Yogi Adityanath’s statement, former TMC leader and Jan Unnayan Party chief Humayun Kabir says, “…Let Yogi Adityanath speak. It is Mamata Banerjee who is the CM of Bengal. Constitution of India provides me the right to build a mosque;… https://t.co/Uc31T5GglP pic.twitter.com/KdOB2mdcYr — ANI (@ANI) February 10, 2026 हुमायूं कबीर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को जो कहना है कहने दीजिए। बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है और भारतीय संविधान मुझे मस्जिद बनाने का पूरा अधिकार देता है। जैसे मंदिर और चर्च बनते हैं, वैसे ही एक मुसलमान होने के नाते मैं मस्जिद बनाऊंगा। यह लखनऊ या उत्तर प्रदेश नहीं, बल्कि बंगाल का मुर्शिदाबाद है। यहां मैं मस्जिद बनाकर रहूंगा, अगर कोई रोकना चाहता है, तो सामने आकर कोशिश करे।उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर 2025 को बाबरी ढांचे गिराए जाने की बरसी पर उन्होंने मस्जिद की नींव रखी थी और 11 फरवरी 2026 से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मैंने किसी को आने से नहीं रोका है, लेकिन किसी को विशेष रूप से आमंत्रित भी नहीं किया। सुबह 10 बजे करीब 1000-1200 मौलवियों और मुफ्तियों को आमंत्रित किया गया है और वे उपस्थित होंगे। बता दें हुमायूं कबीर पहले टीएमसी में थे, लेकिन निलंबन के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई। उनका कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत और संवैधानि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: पैक्ड खाने पर चेतावनी लेबल लगाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- FSSAI इस पर गंभीरता से विचार करे

देश में पैक्ड खाने-पीने की चीजों पर बढ़ती निर्भरता के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा संकेत दिया है। अदालत ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसएआई से कहा है कि पैकेट वाले खाद्य पदार्थों के सामने वाले हिस्से पर साफ चेतावनी लेबल लगाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाए। अदालत ने कहा कि ज्यादा चीनी, फैट और नमक वाले उत्पादों से लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ रहा है, इसलिए उपभोक्ताओं को स्पष्ट जानकारी मिलनी जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ, जिसमें जस्टिस जे बी पारडीवाला और जस्टिस के वी विश्वनाथन शामिल थे, एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में मांग की गई थी कि पैक्ड फूड पर सामने की तरफ बड़े और साफ चेतावनी लेबल अनिवार्य किए जाएं। अदालत ने कहा कि पहली नजर में यह मांग जनस्वास्थ्य के हित में लगती है। कोर्ट ने माना कि अगर किसी खाने में ज्यादा शुगर, सैचुरेटेड फैट और सोडियम है तो इसकी जानकारी पैकेट के सामने दिखनी चाहिए।सुनवाई के दौरान अदालत ने साफ कहा कि खाद्य कंपनियों का विरोध नियामक संस्था के कर्तव्य से बड़ा नहीं हो सकता। उपभोक्ताओं की सेहत की रक्षा करना एफएसएसएआई की जिम्मेदारी है। कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि अगर प्राधिकरण ने इस मुद्दे पर लगातार देरी की तो अदालत को दखल देना पड़ सकता है। अदालत ने एफएसएसएआई को चार हफ्ते के भीतर अपना जवाब रिकॉर्ड पर दाखिल करने का निर्देश दिया है।याचिका में कहा गया कि अभी पोषण से जुड़ी जानकारी ज्यादातर पैकेट के पीछे छोटे अक्षरों में लिखी होती है। आम ग्राहक खरीदते समय इसे पढ़ नहीं पाता या समझ नहीं पाता। पैक्ड फूड का चलन तेजी से बढ़ा है, ऐसे में सामने चेतावनी चिन्ह या रंग आधारित लेबल से ग्राहक तुरंत समझ सकेगा कि उत्पा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

PAK vs USA Highlights: पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रनों से हराया, विश्व कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

10:27 PM, 10-Feb-2026 Live Score PAK vs USA: पाकिस्तान की जीत उस्मान तारिक की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में अमेरिका को 32 रनों से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 158 रन ही बना सकी। अमेरिका के लिए शुभम रंजन ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। अमेरिका की पारी लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की शुरुआत अच्छी रही और आंद्रिस और जहांगीर ने पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। आंद्रिस के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हुआ जो 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान मोनांक पटेल भी तीन बनाकर आउट हुए। जहांगीर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अमेरिका ने नियमित रूप से विकेट गंवाए। शुभम एक छोर पर टिके रहे और उन्होंने अर्धशतक लगाया, लेकिन अंत में वह भी आउट हो गए। शुभम ने 30 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। मिलिंद कुमार 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शुभम, मिलिंद और जहांगीर के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका। पाकिस्तान की ओर से उस्मान ने तीन विकेट लिए, जबकि शादाब खान को दो सफलता मिली। वहीं, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज को एक-एक विकेट मिला। पाकिस्तान के लिए फरहान की शानदार बल्लेबाजी पाकिस्तान के लिए फरहान ने शानदार बल्लेबाजी की और 41 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए फरहान के अलावा बाबर आजम ने 32 गेंदों पर चार चौकों और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

जनकपुरी के बाद रोहिणी में हादसा: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, बिहार का रहने वाला था बिरजू

छह फुट गहरा था नाला करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने नाले से युवक के शव को निकाल लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला करीब छह फुट गहरा है। कुछ माह पहले ही डीडीए ने नाले का निर्माण करवाया है। लोगों ने बताया कि इस नाले पर कई जगहों पर स्लैब रखे हुए हैं तो कई जगहों पर स्लैब गायब हैं। लोगों ने बताया कि नाले पर स्लैब होता तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस ने बिरजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोहिणी जिला के अतरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि बेगमपुर थाना पुलिस को दोपहर 2.36 में युवक के लापता होने की जानकारी मिली। मजदूरों ने बताया कि वह रात में शराब का सेवन किया था। शाम करीब 7.30 बजे बिरजू गायब हो गया। सूरज ने बताया कि उसने रात में किसी को नहीं बताया क्योंकि वह नशे में था और दोपहर में होश में आते ही उसने इसकी जानकारी दी। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 1 min · National Desk

Babri Masjid: 'रोक सको तो रोक लो, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाऊंगा'; हुमायूं कबीर का CM योगी पर पलटवार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण पर दिया गया बयान विवाद का नया रूप ले रहा है। योगी ने कहा था कि बाबरी मस्जिद कयामत तक नहीं बनेगी, इस पर पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता और जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने तीखा पलटवार किया है। #WATCH | Murshidabad, West Bengal: On UP CM Yogi Adityanath’s statement, former TMC leader and Jan Unnayan Party chief Humayun Kabir says, “…Let Yogi Adityanath speak. It is Mamata Banerjee who is the CM of Bengal. Constitution of India provides me the right to build a mosque;… https://t.co/Uc31T5GglP pic.twitter.com/KdOB2mdcYr — ANI (@ANI) February 10, 2026 हुमायूं कबीर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को जो कहना है कहने दीजिए। बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है और भारतीय संविधान मुझे मस्जिद बनाने का पूरा अधिकार देता है। जैसे मंदिर और चर्च बनते हैं, वैसे ही एक मुसलमान होने के नाते मैं मस्जिद बनाऊंगा। यह लखनऊ या उत्तर प्रदेश नहीं, बल्कि बंगाल का मुर्शिदाबाद है। यहां मैं मस्जिद बनाकर रहूंगा, अगर कोई रोकना चाहता है, तो सामने आकर कोशिश करे।उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर 2025 को बाबरी ढांचे गिराए जाने की बरसी पर उन्होंने मस्जिद की नींव रखी थी और 11 फरवरी 2026 से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मैंने किसी को आने से नहीं रोका है, लेकिन किसी को विशेष रूप से आमंत्रित भी नहीं किया। सुबह 10 बजे करीब 1000-1200 मौलवियों और मुफ्तियों को आमंत्रित किया गया है और वे उपस्थित होंगे। बता दें हुमायूं कबीर पहले टीएमसी में थे, लेकिन निलंबन के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई। उनका कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत और संवैधानि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में एक और हादसा: रोहिणी में खुले नाले में गिरा युवक, दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इलाके की घेराबंदी की गई स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र को घेराबंदी कर लोगों को दूर रखा है, ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। फिलहाल युवक की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और जैसे ही कोई ठोस जानकारी सामने आएगी, उसे साझा किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 1 min · National Desk

क्या बैंकों में गुरुवार को लटक जाएगा ताला?: 12 फरवरी को हड़ताल, आम आदमी के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

अगर आप गुरुवार यानी 12 फरवरी 2026 को किसी जरूरी काम से बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बैंक ग्राहकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि क्या उस दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद? देश की प्रमुख बैंक यूनियनों ने 12 फरवरी को ‘देशव्यापी हड़ताल’ का आह्वान किया है। हालांकि, तकनीकी रूप से यह कोई सरकारी छुट्टी नहीं है, लेकिन इसका असर आपकी बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है। नए श्रम कानूनों का विरोध: यूनियनें नवंबर में अधिसूचित उन चार नए लेबर कोड्स का विरोध कर रही हैं, जो मौजूदा 29 श्रम कानूनों की जगह लेंगे। उनका आरोप है कि ये नियम ‘श्रमिक विरोधी’ हैं और ट्रेड यूनियनों के पंजीकरण के लिए कड़ी शर्तें थोपते हैं। यूनियनें नवंबर में अधिसूचित उन चार नए लेबर कोड्स का विरोध कर रही हैं, जो मौजूदा 29 श्रम कानूनों की जगह लेंगे। उनका आरोप है कि ये नियम ‘श्रमिक विरोधी’ हैं और ट्रेड यूनियनों के पंजीकरण के लिए कड़ी शर्तें थोपते हैं। वर्क-लाइफ बैलेंस: इसके अलावा, बैंक एसोसिएशन लंबे समय से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस की मांग के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बड़े सरकारी बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित करते हुए कामकाज में बाधा आने की आशंका जाहिर कर दी है।आइए समझते हैं कि इस हड़ताल का आम आदमी पर क्या असर होगा और बैंककर्मी आखिर क्यों नाराज हैं।भले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 12 फरवरी को आधिकारिक अवकाश घोषित नहीं किया है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और हो सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र के दिग्गज बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भेजे गए एक नोट में साफ किया है कि हड़ताल के कारण उनकी शाखाओं और कार् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 2 min · National Desk

Lok Sabha: अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला होने तक सदन में नहीं आएंगे स्पीकर ओम बिरला, 9 मार्च को चर्चा की संभावना

Lok Sabha: अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला होने तक सदन में नहीं आएंगे स्पीकर ओम बिरला, 9 मार्च को चर्चा की संभावना Lok Sabha: अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला होने तक सदन में नहीं आएंगे स्पीकर ओम बिरला, 9 मार्च को चर्चा की संभावना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Feb 2026 06:18 PM IST सार Lok Sabha: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फैसला लिया है कि वह तब तक सदन में नहीं आएंगे, जब तक उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो जाता। विपक्ष की ओर से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इस पर नौ मार्च को चर्चा की संभावना है। पढ़ें रिपोर्ट- Link Copied …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 1 min · National Desk

UP: योगी बोले- बाबरी मस्जिद अब कभी नहीं बनेगी, अखिलेश यादव का पलटवार- उर्दू शब्द 'कयामत' का इस्तेमाल न करें

सीएम योगी का बयान बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, भाजपा सरकार रुकने वाली नहीं है। ये सरकार जितना बोलती उतना करती है। उतना ही बोलती है जितना करती है। जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे है वह दिन आने वाला नहीं है। बाबरी मस्जिद अब कभी भी नहीं बनने वाली है। हम अपनी विरासत को यूं ही मजबूत करेंगे। याद करिए 500 साल बाद अयोध्या में गौरवपूर्ण क्षण आया। कितनी सरकारें आई कितनी गईं। कितने राजा महाराजा हुए मगर अयोध्या में राम मंदिर क्यों नहीं बनवाया। राम सबके है। कुछ लोग ऐसे हैं जो अवसरवादी रवैया अपनाकर संकट में राम को याद करते हैं। बाकी राम को विस्मित कर देते हैं इसलिए अब भगवान राम उनको भूल चुके हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि कयामत के लिए मत जियो। हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। कानून मानोगे तो फायदे में रहोगे। नहीं तो आगे का रास्ता सीधा जहन्नुम जाता है। कानून तोड़ने वाले जहन्नुम जाएंगे। हर भारत वासी का एक ध्येय एक भारत श्रेष्ठ भारत हो। हमारा देश वैभवशाली हो। विकसित हो। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 1 min · National Desk

रणवीर सिंह को भेजा गया धमकी भरा वॉइस नोट; अनजान शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

बढ़ाई गई रणवीर के घर के बाहर सुरक्षा रणवीर सिंह को धमकीभरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मुंबई पुलिस वॉइस नोट भेजने वाले की तलाश में जुट गई है। इस बीच अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। रणवीर-दीपिका की सोसाइटी के लोगों ने जताई चिंता अभिनेता रणवीर सिंह को एक तरफ वायस नोट के जरिए धमकी दी गई है और करोड़ों की फिरौती मांगी गई है। मुंबई पुलिस ने अभिनेता की सुरक्षा बढ़ाई है। वही दूसरी तरफ रणवीर और दीपिका मुंबई की जिस सोसाइटी में रहते हैं, उस सोसाइटी के लोगो ने बड़ी संख्या में तैनात सशत्र गार्ड को लेकर चिंता जताई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 10, 2026 · 1 min · National Desk