आज से CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा: 43 लाख से ज्यादा छात्र शामिल, 15,649 केंद्रों पर परीक्षा, सख्त इंतजाम

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार यानी आज से शुरू हो रही हैं। इस साल दोनों कक्षाओं में कुल 43 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। 10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से होगी। वहीं 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू होगी। बोर्ड के मुताबिक 10वीं में 25,08,319 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। 12वीं में 18,59,551 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं। परीक्षाओं के लिए देशभर में 15,649 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10वीं के लिए 8,075 और 12वीं के लिए 7,574 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। छात्रों को सुबह 10.00 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।बोर्ड ने परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रहेगी और सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। छात्रों को स्कूल ड्रेस और प्रवेश पत्र के साथ ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। मोबाइल फोन, ईयरफोन समेत किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।विद्यार्थी प्रत्येक प्रश्नपत्र को शांत मन आत्मविश्वास और सुविचारित रणनीति के साथ हल करें। निर्धारित समय में प्रश्न पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ें, समय का संतुलित प्रबंधन करें तथा उत्तर स्पष्ट, सुसंगठित एवं मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करते हुए लिखें। प्रश्न पत्र हल करने के बाद अंत में उत्तर-पुस्तिका का पुनरावलोकन जरूर करें। परीक्षा के बाद अनावश्यक चर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ों पर बर्फबारी; मैदानों में बारिश के आसार, इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इसी बीच दक्षिण के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा, जबकि अंडमान-निकोबार और बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है।मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पूर्वी तुर्कमेनिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान के ऊपर 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। साथ ही पूर्वोत्तर में करीब 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 130 नॉट की रफ्तार से उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम बह रही है। इन दोनों प्रणालियों का असर 17 से 19 फरवरी के बीच उत्तर भारत में दिखाई देगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 17 और 18 फरवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।हिमाचल में इन दिनों साफ मौसम और धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला, मनाली और कांगड़ा सहित कई क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 और 18 फरवरी को यहां भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है।जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में साफ मौसम के चलते दिन के तापमान में वृद्धि हुई है। कश्मीर घाटी में अधिकतम तापमान सामान्य से सात से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है, हालांकि रात के समय ठंड बनी हुई है।पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

Macron India Visit: मुंबई पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी के साथ आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों मंगलवार को भारत यात्रा के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। उनकी यह यात्रा 19 फरवरी तक चलेगी। फ्रांसीसी राष्ट्रपति और प्रथम महिला का मुंबई के हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 17, 2026 · 1 min · National Desk

Agra: आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और ट्रक की जोरदार टक्कर, दोनों चालकों की मौत

आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर मुटावई गांव के पास सोमवार रात कैंटर और ट्रक के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों वाहन चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के कारण सड़क पर यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार रात लगभग 11:45 बजे तब हुई जब आगरा की ओर से नमकीन से भरी एक कैंटर गाड़ी आ रही थी। इसी दौरान फतेहाबाद से आगरा की ओर आ रहा ईंटों से भरा एक ट्रक विपरीत दिशा से आया। मुटावई गांव के पास दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर सड़क पर पलट गई, जिससे दोनों ओर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही फतेहाबाद और डौकी थाना क्षेत्र की पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने का कार्य युद्धस्तर पर चलाया। भारी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू किया जा सका। इस दौरान, दोनों वाहनों के चालकों के शवों को दुर्घटनास्थल से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके।प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और संभवतः गलत दिशा में वाहन चलाना माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी। कैंटर के पलटने से उसमें लदा सामान भी सड़क पर बिखर गया था, जिससे बचाव कार्यों में और अधिक समय लगा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra: अजित पवार के निधन के बाद 75 शिक्षण संस्थानों को दिया गया अल्पसंख्यक का दर्जा? CM ने लगाई रोक

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं वहीं, उप मुख्यमंत्री और अल्पसंख्यक विकास मंत्री सुनेत्रा पवार ने अलग से अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश में कहा कि अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने में कथित अनियमितता की विस्तृत जांच की जाए और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। अधिकारियों के मुताबिक, 28 जनवरी से दो फरवरी के बीच 75 संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा दिया गया। पहला प्रमाणपत्र 28 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 9 मिनट पर जारी किया गया। उसी दिन उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हुई थी। उस दिन सात संस्थानों को यह दर्जा दिया गया और अगले तीन दिनों में यह संख्या बढ़कर 75 हो गई। विमान हादसे में निधन से पहले अजित पवार अल्पसंख्यक विकास विभाग संभाल रहे थे। यह विभाग अब सुनेत्रा पवार के पास है, जिन्होंने हाल ही में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। क्या जांच करेंगे अधिकारी? सरकारी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उस अवधि में जारी सभी मंजूरियों, अनुदानों और प्रमाणपत्रों को व्यापक समीक्षा तक रोकने के निर्देश दिए हैं। यह जांच की जाएगी कि फाइलें कैसे आगे बढ़ीं, क्या सभी नियमों का पालन हुआ और क्या अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र जारी करने पर पहले लगी रोक को औपचारिक रूप से हटाया गया था या नहीं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर किसी तरह की गड़बड़ी या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: रोहित पवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता रोहित पवार ने कहा कि केवल रोक लगाना काफी नहीं है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

Jammu : बाल सुधार गृह में पुलिस पर हमला, दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत तीन फरार, छह पुलिसकर्मी निलंबित

आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह में सोमवार को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस पर कट्टे से फायरिंग व धारदार हथियार से हमला कर दो पाकिस्तानी नागरिक-मोहम्मद सुना-उल, एहसान अली और आरएस पुरा के दबलैड का रहने वाला करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा फरार हो गया। तीनों लंबे समय से यहां बंद थे और गंभीर मामले में उनकी संलिप्तता रही है। इस सुरक्षा चूक पर डीजीपी नलिन प्रभात ने मौके का दौरा कर लापरवाही के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वारदात सोमवार शाम 5:15 बजे की बताई जा रही है। फरार होने से पहले तीनों आरोपियों ने अन्य 27 बंदियों को एक कमरे में बंद कर दिया था। । इस बीच ड्यूटी पर तैनात एसपीओ विनय चौधरी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तीनों ने उनपर हमला कर दिया। हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार बीचबचाव में आए तो तीनों ने उनपर तेजधार हथियार से हमला किया। हमले में दोनों लहूलुहान हो गए और गंभीर चोटें आईं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी कुछ समझते या जवाब दे पाते फायरिंग कर तीनों आरोपी भाग निकले।पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें आरोपी देसी कट्टे से फायरिंग और तेजधार हथियारों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। पाकिस्तानी नागरिकों के शामिल होने और आरोपियों के पास कट्टा पास होने की वजह से जम्मू और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।बाल सुधार गृह से फरार हुए आरोपियों ने आरएस पुरा-अरनिया मुख्य मार्ग पर राइस मिल के पास एक राहगीर को देसी कट्टा दिखाकर उसकी बाइक छीन ली। सूत्रों के अनुसार आरोपी रिंग रोड से विजयपुर- सांबा की ओर जाते दिखे। वारदात के बाद पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते इलाको …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

CM मान की फिर बिगड़ी तबीयत: फोर्टिस में भर्ती, मोगा रैली में गए थे, चिकित्सकों की निगरानी में मुख्यमंत्री

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद ही तबीयत बिगड़ने पर सोमवार शाम दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मोगा में पार्टी की रैली में शामिल होने के बाद मोहाली पहुंचने पर सीएम मान को सांस लेने में तकलीफ होने लगी जिसके बाद ही तकरीबन रात 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले रविवार को भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं संगरूर के धुरी में कार्यक्रम के दौरान उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने की बात सामने आई थी जिसके बाद ही उनको एहतियातन मोहाली अस्पताल लाया गया था। अस्पताल स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया था कि मुख्यमंत्री को नियमित जांच के लिए लाया गया। सभी आवश्यक परीक्षण में उनकी स्थिति स्थिर है। अत्यधिक थकान की शिकायत के चलते उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने सीएम के और टेस्ट करवाने की भी सलाह दी थी और अब यह टेस्ट करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दो दिन पहले वह पारिवारिक समारोह में भी शामिल हुए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: प्रदेश की आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ाया जाएगा मानदेय, सीएम योगी ने सदन में की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने नौ वर्षों में पर्यटन, हॉस्पिटिलिटी और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रदेश अब पारंपरिक उद्योगों तक सीमित न रहकर नई तकनीकों और भविष्य की अर्थव्यवस्था से जुड़े क्षेत्रों में भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश ऑटोमेशन और डाटा आधारित निर्णय प्रणाली को अपनाते हुए एआई रोबोटिक्स, एडवांस्ड कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, ड्रोन, साइबर सुरक्षा और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे क्षेत्रों में एक साथ प्रगति कर रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में भी उत्तर प्रदेश ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। हाल ही में लखनऊ में प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस क्षेत्र से जुड़े कई नए निवेश प्रस्ताव भी लगातार आ रहे हैं। आज देश में जितने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल देश में खरीदे जा रहे हैं, उनमें से 19 फीसदी से अधिक हिस्सा यूपी का है। वहीं, तिपहिया वाहनों में 40 फीसदी से अधिक भागीदारी है। फेम-1 और फेम-2 के प्रमुख लाभार्थी यूपी के हैं। एक्सप्रेस कॉरिडोर पर चार्जिंग स्टेशन की स्थापना और 700 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन यूपी में हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बदलती पहचान का एक महत्वपूर्ण आधार युवा शक्ति है। स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश का युवा तेजी के साथ अपनी एक नई धमक और पहचान बना रहा है। आज प्रदेश में 20,000 से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं। इसके अतिरिक्त 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 8 यूनिकॉर्न हैं, आज प्रदेश के युवा नेतृत्व और इनोवेशन की ताकत को न केवल प्रदेश बल्कि पूरा देश देख रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब युवा स्वावलंबन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

SL vs AUS: क्या खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया का सफर? श्रीलंका की जीत ने बदला सुपर-8 का गणित; निसांका का ऐतिहासिक शतक

टी20 विश्व कप 2021 की खिताब विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने लचर प्रदर्शन के कारण मौजूदा टूर्नामेंट में बाहर होने के मुहाने पर खड़ी है। सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद उसकी सुपर-8 की राहें कठिन हो गई हैं। अब उसे किसी चमत्कार का इंतजार है। बता दें कि, सोमवार को टी20 विश्व कप 2026 का 30वां मुकाबला पल्लेकेले में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श और ट्रेविस हैड की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में 10 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 1 min · National Desk

SL vs AUS: क्या खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया का सफर? श्रीलंका की रिकॉर्ड जीत ने बदला सुपर-8 का गणित; निसांका का शतक

पथुम निसांका की तूफानी शतकीय पारी से श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। सोमवार को टी20 विश्व कप 2026 का 30वां मुकाबला पल्लेकेले में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श और ट्रेविस हैड की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में 10 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया को चमत्कार का इंतजार इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया की राहें कठिन हो गई हैं। अब उनपर टी20 विश्व कप में सुपर-8 की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, मिचेल मार्श की अगुवाई वाली टीम लगातार दो मैचों में हार के साथ ग्रुप बी की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि जिम्बाब्वे चार अंक और 1.984 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। मंगलवार को जिम्बाब्वे का सामना आयरलैंड से होगा। अगर यह मैच जिम्बाब्वे जीत लेती है तो सुपर-8 में पहुंच जाएगी और ऑस्ट्रेलिया का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी मुकाबला ओमान से खेलना है। वहीं, श्रीलंका शीर्ष स्थान पर है। उसके खाते में छह अंक और 2.462 नेट रन रेट है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 16, 2026 · 2 min · National Desk