पथुम निसांका की तूफानी शतकीय पारी से श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। सोमवार को टी20 विश्व कप 2026 का 30वां मुकाबला पल्लेकेले में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श और ट्रेविस हैड की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में 10 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया को चमत्कार का इंतजार इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया की राहें कठिन हो गई हैं। अब उनपर टी20 विश्व कप में सुपर-8 की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, मिचेल मार्श की अगुवाई वाली टीम लगातार दो मैचों में हार के साथ ग्रुप बी की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि जिम्बाब्वे चार अंक और 1.984 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। मंगलवार को जिम्बाब्वे का सामना आयरलैंड से होगा। अगर यह मैच जिम्बाब्वे जीत लेती है तो सुपर-8 में पहुंच जाएगी और ऑस्ट्रेलिया का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी मुकाबला ओमान से खेलना है। वहीं, श्रीलंका शीर्ष स्थान पर है। उसके खाते में छह अंक और 2.462 नेट रन रेट है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें