आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह में सोमवार को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस पर कट्टे से फायरिंग व धारदार हथियार से हमला कर दो पाकिस्तानी नागरिक-मोहम्मद सुना-उल, एहसान अली और आरएस पुरा के दबलैड का रहने वाला करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा फरार हो गया। तीनों लंबे समय से यहां बंद थे और गंभीर मामले में उनकी संलिप्तता रही है। इस सुरक्षा चूक पर डीजीपी नलिन प्रभात ने मौके का दौरा कर लापरवाही के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वारदात सोमवार शाम 5:15 बजे की बताई जा रही है। फरार होने से पहले तीनों आरोपियों ने अन्य 27 बंदियों को एक कमरे में बंद कर दिया था। । इस बीच ड्यूटी पर तैनात एसपीओ विनय चौधरी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तीनों ने उनपर हमला कर दिया। हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार बीचबचाव में आए तो तीनों ने उनपर तेजधार हथियार से हमला किया। हमले में दोनों लहूलुहान हो गए और गंभीर चोटें आईं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी कुछ समझते या जवाब दे पाते फायरिंग कर तीनों आरोपी भाग निकले।पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें आरोपी देसी कट्टे से फायरिंग और तेजधार हथियारों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। पाकिस्तानी नागरिकों के शामिल होने और आरोपियों के पास कट्टा पास होने की वजह से जम्मू और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।बाल सुधार गृह से फरार हुए आरोपियों ने आरएस पुरा-अरनिया मुख्य मार्ग पर राइस मिल के पास एक राहगीर को देसी कट्टा दिखाकर उसकी बाइक छीन ली। सूत्रों के अनुसार आरोपी रिंग रोड से विजयपुर- सांबा की ओर जाते दिखे। वारदात के बाद पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते इलाको …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें