महिला एशिया कप: जेमिमा से ऐसी क्या बात हुई कि मंधाना ने जड़ा शतक? रिकॉर्ड बनाने के बाद स्मृति ने किया खुलासा

महिला एशिया कप: जेमिमा से ऐसी क्या बात हुई कि मंधाना ने जड़ा शतक? रिकॉर्ड बनाने के बाद स्मृति ने किया खुलासा दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंधाना ने इसके बाद बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड की झड़ी लग गई। उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों पर 124 रन बनाए और भारत ने हॉन्गकॉन्ग चीन को 137 रन से हराकर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। कभी-कभी मैदान पर उतरने से पहले कही गई एक छोटी-सी बात भी खिलाड़ी का तनाव कम कर देती है। भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने से पहले उनकी साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने वीडियो कॉल पर उनसे बात की और मैच को लेकर मजेदार अंदाज में बातचीत की। ‘यह बेहद मुश्किल मैच होने वाला है…’ बीसीसीआई ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मंधाना ने जेमिमा के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया। मैच से एक दिन पहले वीडियो कॉल पर जेमिमा ने मंधाना को शुभकामनाएं दी थीं। मंधाना ने कहा, ‘ओह जेमी! हमें जेमी की निश्चित रूप से बहुत याद आती है। दुर्भाग्य से उसे चोट लग गई। मुझे याद है कि मैच से पहले मैं वीडियो कॉल पर थी और उसने मुझे शुभकामनाएं दी थीं। उसने कहा था- यह बेहद मुश्किल मैच होने वाला है। मेरी बल्लेबाजी को जानते हुए उसने कहा- मुझे पता है कि यह बेहद मुश्किल मैच होगा, देखते हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

ब्रिक्स से पहले दिल्ली पानी-पानी: आईजीआई के आसपास डूबे रास्ते, अंडरपास में फंसी बस; एजेंसियों में तालमेल नदारद

1 of 6 द्वारका अंडरपास में भरा पानी - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied राजधानी दिल्ली में शुक्रवार दोपहर हुई भारी बारिश ने शहर के कई हिस्सों, विशेषकर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के आसपास गंभीर जलभराव कर दिया। अगले सप्ताह होने वाले प्रतिष्ठित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले इस स्थिति ने दिल्ली की विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल की भारी कमी को उजागर कर दिया है। 2 of 6 बारिश के बाद जलभराव - फोटो : भूपिंदर सिंह ब्रिक्स सम्मेलन से पहले चिंता राष्ट्रीय राजधानी 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में जलभराव की इस समस्या ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 3 of 6 द्वारका अंडरपास में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला द्वारका अंडरपास में फंसी बस लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र वाले द्वारका अंडरपास (जो पालम और आईजीआई डोमेस्टिक एरिया को जोड़ता है) में भारी जलभराव हो गया। यहां कुछ समय के लिए एक डीटीसी बस भी फंस गई थी। 4 of 6 बारिश के बाद दिल्ली में जलभराव - फोटो : भूपिंदर सिंह पीडब्ल्यूडी की सफाई पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी के अनुसार, पास के महरमपुर इलाके में बाढ़ आने के कारण अंडरपास में पानी भर गया था। हालांकि, बाद में अस्थायी पंपों की मदद से पानी निकालकर यातायात बहाल कर दिया गया और अन्य बसों का रूट डायवर्ट किया गया। 5 of 6 बारिश के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

नौ दिन तक सुरंग में कैद: जुबां पर ‘हरे कृष्ण’, जन्माष्टमी के दिन निकला जिंदा, संजय के साथ कैसे हुआ ये चमत्कार?

संजय को जिस दिन सुरंग से बाहर निकाला गया, वह दिन भी खास था। शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी थी। यानी जिस भगवान कृष्ण का नाम लेते हुए संजय नौ दिन तक सुरंग में जिंदगी की उम्मीद लगाए बैठे रहे, उसी जन्माष्टमी के दिन उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। संजय ने बाहर आने के बाद सुरक्षा कर्मियों को बताया, ‘मैं पिछले नौ दिनों से हरे कृष्ण महामंत्र का जाप कर रहा था।‘संजय साह की उम्र 30 साल है। वह नेपाल के मधेश प्रांत के सप्तरी जिले के रहने वाले हैं। वह नेपाल विद्युत प्राधिकरण में कर्मचारी हैं और परियोजना में फोरमैन के तौर पर काम कर रहे थे। हादसे के समय संजय नियंत्रण कक्ष में मौजूद थे। वहां उनकी जिम्मेदारी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की थी।संजय ने हादसे के शुरुआती पल भी बताए। उन्होंने कहा कि वह नियंत्रण कक्ष में काम कर रहे थे। हादसा होते ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भागने को कहा। संजय के मुताबिक उन्होंने लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा। दूसरे लोग किसी तरह बाहर निकल गए। लेकिन तब तक संजय के लिए खुद बाहर निकलना मुश्किल हो चुका था।संजय ने बताया कि वह दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी महसूस कर रहे थे। इसी वजह से वह बाकी लोगों के साथ समय रहते बाहर नहीं निकल पाए। इसके बाद हालात बदल गए और वह खुद सुरंग के भीतर फंस गए। अगले नौ दिन उनके लिए इंतजार और अनिश्चितता से भरे रहे।सुरंग से बाहर आने के बाद संजय ने बचाव दल को एक अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरंग के आसपास तीन या चार लोगों से उनका संपर्क हुआ था। यह संपर्क बातचीत या आवाज के जरिए हुआ था। संजय ने कहा, ‘हम आसपास केवल तीन या चार लोगों से बात करके या आवाज के जरिए संपर्क कर पा रहे थे।’ लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

पीएम मोदी के संदेश से मेलोनी खुश: बोलीं- दोस्ती के लिए धन्यवाद; इटली की प्रधानमंत्री को क्यों मिल रही बधाइयां?

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि इटली की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दिखाती है। उन्होंने मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। इसके बाद पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया और भारत-इटली के रिश्तों को और मजबूत करने की बात कही। पीएम मोदी ने मेलोनी को लेकर क्या कहा? प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि मेलोनी का लगातार लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहना इटली के लोगों के भरोसे का प्रतिबिंब है। उन्होंने मेलोनी को व्यक्तिगत रूप से अपनी मित्र बताया। पीएम मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व और दोस्ती ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पीएम मोदी ने मेलोनी को आगे की सफलता के लिए भी शुभकामनाएं दीं। भारत-इटली रिश्तों पर पीएम मोदी ने क्या कहा? इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, प्रिय नरेंद्र मोदी, आपकी बातों और आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद। आज इटली और भारत के बीच संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। पिछली मुलाकात के दौरान शुरू की गई ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत को दर्शाती है और साथ ही दोनों देशों की विशेषज्ञता को मिलाकर विकास के नए अवसर पैदा करने की साझा प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है। इटली और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

एसएनएपी घोटाला: अमेरिका का मोस्ट वांटेड भगोड़ा मंजीत जालंधर में गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी कर आया था भारत

मंजीत सिंह बेदी ताकोमा में ‘एशियन ग्रॉसरी स्टोर’ नाम से किराना दुकान चलाता था और अमेरिकी सरकार की ‘सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम’ यानी एसएनएपी योजना से जुड़े लाभार्थियों को राशन उपलब्ध करवाता था। आरोप है कि उसने जरूरतमंद लोगों के ईबीटी कार्ड से सामान की खरीदारी करने के बजाय कार्ड स्वाइप कर उन्हें नकद रकम देना शुरू कर दिया और बदले में उस रकम का 50 प्रतिशत अपने पास रखता था। अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक मार्च 2024 से जून 2025 के बीच की गई इस कथित धोखाधड़ी से अमेरिकी सरकार को कम से कम 6 लाख डॉलर यानी करीब 5.3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 1 min · National Desk

जन्माष्टमी: राधा-रुक्मिणी नहीं, यहां सुदामा संग विराजते हैं कृष्ण; 5000 साल पुरानी दोस्ती के गवाह गट्ठर वृक्ष

श्रीमद्भागवत पुराण और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, कंस वध के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि के आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। एक दिन गुरुमाता के आदेश पर श्रीकृष्ण और सुदामा पास के जंगल (वर्तमान नारायणा गांव) में ईंधन के लिए लकड़ियां एकत्र करने गए थे। लकड़ियां इकट्ठा करते-करते शाम ढल गई और अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों मित्रों ने लकड़ियों के गट्ठर वहीं रख दिए। रात भर तेज बारिश होती रही और अगले दिन सुबह गुरु सांदीपनि दोनों बालकों को खोजते हुए जंगल पहुंचे और उन्हें वापस आश्रम ले आए। बारिश के कारण लकड़ियों के दोनों गट्ठर वहीं छूट गए। कालक्रम में भगवत् कृपा से वही लकड़ियों के गट्ठर हरे-भरे होकर ‘दिव्य वृक्ष’ के रूप में विकसित हो गए। आज 5,000 साल बीत जाने के बाद भी मंदिर परिसर के दोनों ओर ये दोनों ‘गट्ठर वृक्ष’ मौजूद हैं, जिनमें आज भी हरे-भरे पत्ते आते हैं। श्रद्धालु इन्हें कृष्ण-सुदामा की मित्रता की निशानी मानकर इनकी परिक्रमा और पूजा-अर्चना करते हैं। उपलब्ध स्थानीय रिपोर्टों में भी मंदिर के दोनों ओर लकड़ियों के गट्ठरों से बने माने जाने वाले हरे-भरे वृक्षों का उल्लेख है।नारायणा धाम में एक साथ होती है श्रीकृष्ण सुदामा की पूजानारायणा धाम वही स्थान है, जहां श्रीकृष्ण-सुदामा की कथा का सबसे चर्चित प्रसंग घटा था। वन जाते समय गुरुमाता ने दोनों बालकों को रास्ते में खाने के लिए दो मुट्ठी चने दिए थे। रात में बारिश के दौरान जब श्रीकृष्ण पेड़ पर थे, तब सुदामा ने नीचे रहकर भूख लगने पर श्रीकृष्ण के हिस्से के चने भी अकेले खा लिए। जब श्रीकृष्ण ने पूछा तो सुदामा ने चने खाने की बात छिपा ली।मान्यता है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

तुकाराम की राह पर चला बंगलूरू खाद्य सुरक्षा विभाग: मशहूर क्लब पर की कार्रवाई, खाने में क्या-क्या गड़बड़ी मिली?

40 किलो एक्सपायर्ड मिर्ची कहां मिली? रसोई में साफ-सफाई और रंगों को लेकर क्या गड़बड़ी? अब क्लब पर क्या कार्रवाई होगी? विभाग ने तीन सितंबर को सहकारनगर स्थित चेयरमैन क्लब की रसोई का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर के निर्देश पर हुई इस जांच में रसोई और खाद्य सामग्री से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आईं। अधिकारियों के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और इससे जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद क्लब की रसोई को बंद कर दिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।जांच के दौरान खाने में इस्तेमाल के लिए रखी गई करीब 40 किलो एक्सपायर्ड मिर्ची मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके अलावा पांच किलो ब्रेडक्रम्ब्स और दो किलो सजीरा खाद्य उत्पादों पर सही तरीके से लेबल नहीं लगाया गया था। अधिकारियों ने इसे भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन बताया। खाद्य सामग्री के भंडारण और इस्तेमाल से जुड़े जरूरी सुरक्षा उपाय भी ठीक से नहीं अपनाए गए थे।अधिकारियों के अनुसार, खाना बनाने और सामान रखने वाली जगहों पर बेहद खराब स्वच्छता व्यवस्था मिली। खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल या भंडारण के लिए ऐसे कृत्रिम रंग भी पाए गए, जिनके इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक साथ रखा गया था। विभाग ने कहा कि इस तरह का भंडारण खाद्य सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही है और इससे खाने की गुणवत्ता तथा सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त श्रीनिवास के अनुसार, गंभीर खामियों और अस्वच्छ परिस्थितियों को देखते हुए रसोई बंद करने का फैसला लिया गया। विभाग ने खाद्य सुरक्षा एवं मान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

पाकिस्तान को धूल चटाने उतरेगा भारत: महिला एशिया कप में होगी दोनों टीमों की भिड़ंत, प्लेइंग-11 में होगा बदलाव?

पाकिस्तान को धूल चटाने उतरेगा भारत: महिला एशिया कप में होगी दोनों टीमों की भिड़ंत, प्लेइंग-11 में होगा बदलाव? भारतीय महिला टीम का एशिया कप में सामना अब चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच ग्रुप चरण का यह मुकाबला शनिवार को दुबई में खेला जाएगा। भारतीय महिला अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है और वह बस अब औपचारिकता के लिए मैदान पर उतरेगी। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड एकतरफा है। लेकिन जब भी दोनों टीमें एक दूसरे का सामना करती हैं तो वो मैच बेहद रोमांचक होता है। हार से सेमीफाइनल की दौड़ में पिछड़ सकता है पाकिस्तान इसमें कोई दोराय नहीं है कि भारतीय टीम इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। भारत ने पहले दो मैचों में भले ही शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उसमें कुछ जगह सुधार की भी जरूरत है। एशियाई स्तर पर हालांकि भारत के आसपास भी कोई टीम नजर नहीं आती। पिछली बार भारत किसी तरह श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उपविजेता रहा था। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अपने शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड को हराया है और अब भी सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है। शानदार फॉर्म में हैं भारतीय बल्लेबाज भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा भी शानदार फॉर्म में हैं। मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ यादगार शतक लगाते हुए कई रिकॉर्ड अपने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk

एमपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: नौ जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, नर्मदा-मंदाकिनी उफान पर

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश के बाद मंदाकिनी और नर्मदा नदी उफान पर हैं, जबकि कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। छतरपुर, सतना, मंडला और मैहर में बारिश का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। इसी बीच बरगी और कुटनी बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। शुक्रवार को सक्रिय मौसम प्रणाली आगे बढ़ेगी, जिसके कारण 4 और 5 सितंबर को बारिश का जोर और बढ़ने का अनुमान है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 1 min · National Desk

पक्का मोर्चा: किसान आंदोलन पूरे देश में फैलाने की तैयारी, पंजाबी गायक आए साथ; महिलाएं भी कदमताल के लिए तैयार

संयुक्त किसान मोर्चा का चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सात दिवसीय पक्का मोर्चा जारी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के विभिन्न गांवों से किसान और महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मोर्चा स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने पानी संकट, कृषि मांगों, गन्ना मूल्य और लैंड पूलिंग नीति को लेकर सरकारों पर हमला बोला। मोर्चे में पंजाबी गायक भी समर्थन देने आए। बृहस्पतिवार को किसानों ने बैठक कर मोर्चे को आगे बढ़ाने की रणनीति तय की और नारेबाजी भी की। मोर्चे की अध्यक्षता कर रहे मनजीत सिंह धनेर और बलबीर सिंह राजेवाल ने पंजाब में गहराते जल संकट को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि भूजल और नदियों के प्रदूषण से खेती, पशुधन व आम लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। किसान नेता हरिंदर सिंह लख्खोवाल ने कहा, यदि सरकारें बातचीत के लिए आगे नहीं बढ़ीं, तो किसान देशभर में आंदोलन करेंगे।रात के करीब तीन बज रहे हैं। हल्की बारिश के बाद मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर ठंडी हवा चल रही है। सड़क किनारे कतार में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अधिकांश किसान नींद ले रहे हैं जबकि कुछ जागकर साथियों और सामान की पहरेदारी कर रहे हैं। कहीं धीमी आवाज में आगे की रणनीति पर चर्चा चल रही है तो कुछ लोग सुबह शुरू होने वाले लंगर की तैयारी में जुटे हैं। पक्के मोर्चे के बीच आधी रात के बाद का यह दृश्य बता रहा है कि किसान केवल सात दिन के प्रदर्शन के लिए नहीं, जरूरत पड़ी तो लंबी लड़ाई के लिए भी तैयारी करके आए हैं।माछीवाड़ा से आए किसान हरवंत सिंह ने अमर उजाला से कहा कि हम राजेवाल की सुनेंगे। वह कहेंगे कि सात सितंबर को वापस घर चलो तो चले जाएंगे। अगर कहेंगे कि छह महीने या एक साल यहीं रुकना है तो हम यहीं डेरा डाल देंगे। हरवंत सिंह जथेदार राजा ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 2 min · National Desk