UP: अखिलेश यादव बोले- ब्राह्णण समाज ईमानदार, पूछा- बटुकों का अपमान करने वालों को सजा क्यों नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माघ मेले में बटुकों के अपमान और यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के मामले में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने डिप्टी सीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपमान करने वालों को सजा क्यों नहीं मिल रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उस फिल्म का नाम भी नहीं लिया जा सकता, जिसमें एक ईमानदार समाज को गलत तरीके से दर्शाया गया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ से फतेहपुर के फतेहपुर घोष जाते समय शहर के मामा चौराहा पर रुके। इस दौरान उनका सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने अपमान करने वालों को पाप मिलने की बात कही थी, लेकिन उन्हें सजा क्यों नहीं दिलवाई जा रही है।उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, अगर मुख्यमंत्री जापान चले जाएंगे, तो क्या हमारे डिप्टी सीएम वहां धरना देंगे। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर अखिलेश यादव ने इसे भाजपा की लव स्टोरी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए एक फिल्म बनाई गई थी।ऊंचाहार पहुंचने पर अखिलेश यादव ने कहा कि ऊंचाहार वालों जल्द ही आपको लखनऊ बुलाऊंगा। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने ऊंचाहार विधानसभा चुनाव को लेकर साथ में बैठक करने की मांग की। उनका काफिला जब ऊंचाहार के खोजनपुर गांव के पास लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊंचाहार बाइपास पर पहुंचा तो कार्यकर्ता सपा का झंडा लहराते सड़क पर खड़े हो गए। इस पर अखिलेश यादव कार से उतरे और कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया। इस मौके पर सपा के ब्लॉक अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासी, मान सिंह पटेल, रेहान, नरेंद्र यादव, घनश्याम मौर्य, हरीश यादव, शुभम पाल, विकास, मंतोष पासी मौजूद रहे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

Pax Silica Explainer: तेल-हथियारों का दौर खत्म, अब चिप तय करेगा दुनिया में किसकी चलेगी? जानें भारत की भूमिका

कौन-कौन से देश हैं पैक्स सिलिका का हिस्सा? इस महा-गठबंधन में ऑस्ट्रेलिया, इस्राइल, जापान, नीदरलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं, जबकि ताइवान एक पर्यवेक्षक की भूमिका में है। हाल ही में यूएई और कतर जैसे देशों के जुड़ने से इस समूह को सस्ती ऊर्जा का भी लाभ मिला है। इस पारिस्थितिकी तंत्र में अमेरिका डिजाइन, सॉफ्टवेयर और बौद्धिक संपदा (आईपी) का नेतृत्व कर रहा है। ताइवान अपनी दिग्गज कंपनी टीएसएमसी (टीएसएमसी) के जरिए उन्नत चिप्स का निर्माण कर रहा है, जबकि जापान और नीदरलैंड लिथोग्राफी जैसे जटिल उपकरणों की आपूर्ति में अपना एकाधिकार रखते हैं। पैक्स सिलिका समूह में भारत के शामिल होने का क्या मतलब? अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के बाद कूटनीतिक संबंधों में आई गर्माहट के चलते भारत ने इस गठबंधन में अपनी जगह पक्की की है। भारत की यह एंट्री दुनिया को एक स्पष्ट संदेश है कि कोई भी ‘चाइना प्लस वन’ रणनीति नई दिल्ली के बिना पूरी नहीं हो सकती। भारत इस गठबंधन की मेज पर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा दुर्लभ पृथ्वी भंडार, 1.45 अरब नागरिकों का डेटा और एक विशाल जनसांख्यिकीय लाभांश लेकर आया है। इसके अलावा, दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत सेमीकंडक्टर डिजाइनर पहले से ही भारत में मौजूद हैं, जो इसे चिप डिजाइन का ग्लोबल पावरहाउस बनाते हैं। पैक्स सिलिका में शामिल होने से ‘सेमीकॉन इंडिया’ को जबर्दस्त रफ्तार मिलेगी, विदेशी निवेश (एफडीआई) आएगा और टाटा ग्रुप जैसी भारतीय कंपनियों को माइक्रोन जैसी ग्लोबल चिप कंपनियों के साथ काम करने का बड़ा मौका मिलेगा। भारत अब चिप्स का केवल उपभोग नहीं करेगा, बल्कि असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (एटीएमपी) में भी अपना दबदबा बनाएगा। पैक्स सिलिका में शामिल ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

UP: पॉक्सो एक्ट में दंपती को सुनाई फांसी की सजा, 33 बच्चों को बनाया था हवस का शिकार; 10-10 लाख की मदद का आदेश

बांदा की एक विशेष अदालत ने प्रारंभिक यौन शोषण के आरोप में दंपती को फांसी की सजा सुनाई है। इस दंपती पर 33 मासूम बच्चों के साथ घिनौनी हरकतें करने और उनकी अश्लील वीडियो व तस्वीरें विदेशों में बेचकर लाखों रुपये कमाने का गंभीर आरोप था। अदालत ने पीड़ित बच्चों के परिवारों को राज्य और केंद्र सरकार की ओर से 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी आदेश दिया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यह मामला तब प्रकाश में आया जब केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अपनी गहन जांच और पुख्ता सबूतों के आधार पर सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को लगभग पांच साल पहले गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उनके घर से पेन ड्राइव, लैपटॉप और मोबाइल जैसे कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए थे। इनमें इस जघन्य अपराध से जुड़े अहम सुराग मिले थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 1 min · National Desk

Gujarat: गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; दुर्घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि वलसाड जिले के कपराड़ा तालुका के दुर्घटना बहुल्य इलाके में ये हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार तेज गति से चल रहे ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। एक ही परिवार के सात लोगों की मौत की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के लोग कपराड़ा के अंबा जंगल गांव के रहने वाले थे।पुलिस के अनुसार कुंभघाट के पास एक मोड़ पर कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल दो लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।हादसे की खबर अंबा जंगल गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए परिजनों से बातचीत जारी है। वहीं, हादसे की जांच के साथ ही पुलिस अन्य कानूनी कार्रवाई करने में लग गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 1 min · National Desk

UP Assembly Session 2026 Live: सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को 18000 तो अनुदेशकों को 17000 मानदेय

07:34 AM, 20-Feb-2026 हर जिले में बनेगा इंप्लायमेंट जोन सीएम योगी ने कहा कि हमने हर एक जनपद में सरदार पटेल के नाम पर एक इंप्लायमेंट जोन स्थापित करने की बात बजट में कही है। इस योजना के तहत एक छत के नीचे सारे कार्य होंगे। यहां पर युवाओं का कौशल विकास होगा और उन्हें जॉब देने तक का काम एक जोन में होगा। इसी तरह हमने एक जिला एक व्यंजन योजना के लिए बजट का प्रावधान किया है। अगले पांच साल में 100 नई टाउनशिप बनाएंगे सीएम योगी ने कहा कि हमने तय किया है कि अगले पांच साल में 100 नई टाउनशिप बनाएंगे। इसके लिए हर जिले में एक लैंड बैंक बनाएंगे। ये प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिए जरूरी है। 07:26 AM, 20-Feb-2026 सीएम योगी बोले, सपा का स्टार्टअप कल्चर कट्टा-बम बनाना था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्टार्टअप में यूपी परफॉर्मर स्टेट के रूप में सामने आया है। प्रदेश में इस समय 20,000 से ज्यादा स्टार्टअप हैं। सपा को इससे कुछ लेना देना नहीं था क्योंकि सपा का स्टार्टअप कल्चर तो कट्टा और बम बनाना था। आज प्रदेश में जो भी स्टार्टअप हैं उसमें से आधे महिलाओं की ओर से लीड किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्टार्टअप में यूपी परफॉर्मर स्टेट के रूप में सामने आया है। प्रदेश में इस समय 20,000 से ज्यादा स्टार्टअप हैं। सपा को इससे कुछ लेना देना नहीं था क्योंकि सपा का स्टार्टअप कल्चर तो कट्टा और बम बनाना था। आज प्रदेश में जो भी स्टार्टअप हैं उसमें से आधे महिलाओं की ओर से लीड किए जा रहे हैं। 07:15 AM, 20-Feb-2026 यूपी के विश्वविद्यालयों की ओर से 5000 से ज्यादा पेटेंट की फाइलिंग सीएम योगी ने बताया कि विश्वविद्यालयों की ओर से 5000 से ज्यादा पेटेंट की फाइलिंग हुई है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

SC Updates: सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी नाम पर मस्जिद निर्माण रोकने की मांग ठुकराई; याचिका में दी गई दलील भी खारिज

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही मस्जिद का भी जिक्र किया। कील ने कहा कि बाबर के क्रूर हिंदू-विरोधी हमलावर होने के बावजूद मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम पर एक मस्जिद का निर्माण हो रहा है। बाबर के नाम पर मस्जिद के निर्माण को लेकर हालिया विवाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से शुरू हुआ। टीएमसी विधायक रहते हुए हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण की घोषणा की थी। कई हिंदू संगठनों और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मस्जिद के नाम को लेकर आपत्ति जताई थी। हालांकि, भारी विरोध के कारण उन्हें टीएमसी से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद हुमायूं कबीर ने ‘जनता उन्नयन पार्टी’ नाम नया राजनीतिक दल बनाया। फिलहाल, हुमायूं की ओर से अभी मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ का निर्माण कराया जा रहा है। अयोध्या के विवादित ढांचे को गिराए जाने की बरसी पर 6 दिसंबर 2025 को हुमायूं कबीर ने इसकी नींव रखी। हुमायूं कबीर ने कहा कि निर्माण कार्य तीन साल के भीतर पूरा हो जाएगा। इस ढांचे के निर्माण में लगभग 55 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मस्जिद के द्वार की ऊंचाई 14 मीटर होगी। इसकी चौड़ाई 5 मीटर होगी। अकेले द्वार के निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 5 करोड़ रुपये होगी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही मस्जिद का भी जिक्र किया। कील ने कहा कि बाबर के क्रूर हिंदू-विरोधी हमलावर होने के बावजूद मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम पर एक मस्जिद का निर्माण हो रहा है। बाबर के नाम पर मस्जिद के निर्माण को लेकर हालिया विवाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से शुरू हुआ। टीएमस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal Elections: टीएमसी में बड़े बदलाव की तैयारी, अनुभवी चेहरों की सीटें बदल सकती हैं ममता बनर्जी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता के कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर बुधवार और गुरुवार को दो दौर की अहम बैठकें हुईं। इन बैठकों में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। जिनमें इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के चयन पर प्रारंभिक चर्चा हुई।बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि मौजूदा मंत्रियों और अनुभवी विधायकों को इस बार नई सीटों से चुनाव लड़ाया जाए। इसके साथ ही, कुछ मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट न देने पर भी बात हुई। ऐसे विधायकों को चुनाव लड़ाने के बजाय संगठन के काम में लगाया जाएगा ताकि पार्टी को मजबूती मिल सके।नेतृत्व का पूरा जोर इस बात पर है कि उम्मीदवारों की सूची में पुराने दिग्गजों और नए चेहरों के बीच एक सही संतुलन बनाया जाए। चर्चा का एक अहम हिस्सा यह भी था कि सेलिब्रिटी जगत, मीडिया और अन्य क्षेत्रों से जुड़े नए लोगों को मौका दिया जाए। सूत्रों का कहना है कि इस बार टीएमसी की उम्मीदवार सूची में बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।इसी बीच, पश्चिम बंगाल से 16 मार्च को होने वाले पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा शुरू हो गई है। पांच राज्यसभा सीटों में से तृणमूल कांग्रेस कम से कम चार सीटें जीतने की तैयारी में है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्य विधानसभा में दोनों पार्टियों की संख्या के अनुसार एक सीट से ही संतोष करना पड़ेगा।पार्टी सूत्रों ने बताया कि संसद के ऊपरी सदन की चार सीटों में से, जहां तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है, तीन सीटें पार्टी के नेताओं की होंगी, जबकि एक गैर-राजनीतिक चेहरा होगा, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी के राजनीतिक हलकों में उसका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

UP Assembly Session 2026 Live: सीएम योगी बोले- सरकार के लिए पाप है, किसी की जाति, मत-मजहब देखकर काम करना

03:58 PM, 20-Feb-2026 गरीब ब्राह्मण को ही सपा स्कॉलरशिप दे देती सीएम ने कहा कि गरीब ब्राह्मण को ही सपा स्कॉलरशिप दे देती। 2030 तक पांच गीगवाट डाटा सेंटर क्लस्टर बनाने की योजना है। यदि कोई व्यक्ति एक कुंतल का बोरा गाड़ियों में लाद रहा है, वास्तव में यह अनह्यूमन है। इसकी जगह रोबोटिक्स ले सकता है। इसके लिए हमने 100 करोड़ की व्यवस्था की है। खेतों में दवा डालने, पेस्टीसाइड डालने से किसानों को नुकसान होता था। आज इसकी जगह ड्रोन ले रहा है। आने वाले समय एआई गेम चेंजर होने वाला है। यूपी सरकार युवाओं को फ्री में एआई टूल उपलब्ध कराएगी। इसके लिए हमने बजट में व्यवस्था की है। सीएम ने कहा कि गरीब ब्राह्मण को ही सपा स्कॉलरशिप दे देती। 2030 तक पांच गीगवाट डाटा सेंटर क्लस्टर बनाने की योजना है। यदि कोई व्यक्ति एक कुंतल का बोरा गाड़ियों में लाद रहा है, वास्तव में यह अनह्यूमन है। इसकी जगह रोबोटिक्स ले सकता है। इसके लिए हमने 100 करोड़ की व्यवस्था की है। खेतों में दवा डालने, पेस्टीसाइड डालने से किसानों को नुकसान होता था। आज इसकी जगह ड्रोन ले रहा है।आने वाले समय एआई गेम चेंजर होने वाला है। यूपी सरकार युवाओं को फ्री में एआई टूल उपलब्ध कराएगी। इसके लिए हमने बजट में व्यवस्था की है। 03:52 PM, 20-Feb-2026 हमने कम किया ड्रॉप आउट रेट- सीएम सीएम ने कहा कि शिक्षा में ड्रॉप आउट रेट सपा के शासनकाल में लगभग 6 था। आज हम इसे 0-3 पर ले आए हैं। आठ हजार न्याय पंचायत तक कंपोजिट विद्यालय ले जाने का लक्ष्य है। पहले हर विधानसभा में एक-एक, फिर हर ब्लॉक में फिर हर न्याय पंचायत तक ले जाएंगे। जहां एक ही छत के नीचे 12वीं तक की पढ़ाई और कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा। स्कूलों में शौचालय, पेयजल की व्यवस्था न होने से बच्चिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

एलजी मनोज सिन्हा बोले: देश से जो गद्दारी करेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा, आतंकियों की सात पीढ़ियां भी याद रखेंगी

कश्मीरी पंडितों की सम्मान और सुरक्षा के साथ वापसी पीएम मोदी का वादा : एलजी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को कश्मीरी पंडितों की सम्मान के साथ घर वापसी को लेकर केंद्र की प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि कश्मीर पंडितों की पूरी इज्जत और सुरक्षा के साथ वापसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वादा है। एलजी प्रो. अशोक कौल की किताब कश्मीर-नेटिविटी रीगेंड के विमोचन समारोह में बोल रहे थे। जम्मू विश्वविद्यालय के राजेंद्र सिंह सभागार में हुए कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा कि अपनी धरती पर अजनबी बन जाना दुनिया के सबसे बड़े दुखों में से एक है। अपनी जड़ों से उजड़ जाने का दर्द आज भी बेघर हुए परिवारों की रगों में कांटों की तरह चुभता है। समय का मरहम भी कश्मीरी पंडितोंं के नरसंहार का गहरा दर्द नहीं भर सका। युवा याद रखें कि आतंकियों ने हजारों कश्मीरी मुसलमानों का खून बहाया: एलजी ने कहा कि युवा पीढ़ी को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने हजारों निर्दोष कश्मीरी मुसलमानों का भी खून बहाया है। कई मामले इतने हृदयविदारक होते हैं कि उन्हें दोहराते समय शब्द लड़खड़ा जाते हैं। पिछले साल से उन परिवारों को न्याय मिलना शुरू हो गया है और अन्य आवश्यक चीजों के साथ-साथ उनकी रोजगार की जरूरतों को पूरा करने के प्रयास चल रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटने से जड़ों की ओर लौटने का भरोसा जगा: उपराज्यपाल ने कहा कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह भरोसा पैदा हुआ कि कश्मीरी पंडित समुदाय की युवा पीढ़ी बिना किसी डर के अपनी जड़ों की ओर फिर से लौट सकती है। समारोह में डीन रिसर्च स्टडीज जम्मू यूनिवर्सिटी डाॅ. नीरज शर्मा, मंडलायुक्त रमेश कुमार, आईजीपी जम्मू भीमसेन टूटी सहित कश्मीरी पंडित समुदाय के सदस्य मौजूद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

UP Assembly Session 2026 Live: सीएम योगी ने ली चुटकी, बोले- माता प्रसाद पांडेय को न लगे शिवपाल यादव का श्राप

03:00 PM, 20-Feb-2026 बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में सीएम योगी का संबोधन सदन में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष ने सार्थक चर्चा की। इसके लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद, कि उन्होंने सदन में भाग लिया। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को शिवपाल यादव का श्राप न लगे, वह स्वस्थ रहें। सीएम ने कहा कि राजकोषीय घाटे की बात का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे लगता है नेता प्रतिपक्ष पर चच्चू (शिवपाल यादव) का असर आ गया है। 2016-17 में ऋण ग्रसत्ता लगभग 30 फीसदी थी। हमने इसे 27 फीसदी किया। आगे इसे 23 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य है। प्रति वयक्ति आय इसी वित्त वर्ष में 1.20 लाख क्रास कर जाएगी। सपा सरकार में यह 43 हजार थी। सदन में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष ने सार्थक चर्चा की। इसके लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद, कि उन्होंने सदन में भाग लिया। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को शिवपाल यादव का श्राप न लगे, वह स्वस्थ रहें।सीएम ने कहा कि राजकोषीय घाटे की बात का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे लगता है नेता प्रतिपक्ष पर चच्चू (शिवपाल यादव) का असर आ गया है। 2016-17 में ऋण ग्रसत्ता लगभग 30 फीसदी थी। हमने इसे 27 फीसदी किया। आगे इसे 23 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य है। प्रति वयक्ति आय इसी वित्त वर्ष में 1.20 लाख क्रास कर जाएगी। सपा सरकार में यह 43 हजार थी। 02:02 PM, 20-Feb-2026 प्रदेश में कर्ज को लेकर छिड़ी बहस बजट सत्र में प्रदेश में कर्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आज प्रदेश में 9 लाख से ज्यादा का कर्ज है। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk