पुलिस ने बताया कि वलसाड जिले के कपराड़ा तालुका के दुर्घटना बहुल्य इलाके में ये हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार तेज गति से चल रहे ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। एक ही परिवार के सात लोगों की मौत की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के लोग कपराड़ा के अंबा जंगल गांव के रहने वाले थे।पुलिस के अनुसार कुंभघाट के पास एक मोड़ पर कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल दो लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।हादसे की खबर अंबा जंगल गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए परिजनों से बातचीत जारी है। वहीं, हादसे की जांच के साथ ही पुलिस अन्य कानूनी कार्रवाई करने में लग गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Gujarat: गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; दुर्घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि वलसाड जिले के कपराड़ा तालुका के दुर्घटना बहुल्य इलाके में ये हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार तेज गति से चल रहे ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। एक ही परिवार के सात लोगों की मौत की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के लोग कपराड़ा के अंबा जंगल गांव के रहने वाले थे।पुलिस के अनुसार कुंभघाट के पास एक मोड़ पर कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौ