Supreme Court: 'पुलिस-सत्ता गठजोड़ निंदनीय'; अदालत का फरमान- MLC के खिलाफ हत्या का मामला 30 नवंबर तक निपटाएं

आंध्र प्रदेश के चर्चित हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि पुलिस और सत्ता के बीच गठजोड़ दिखाई दे रहा है। अदालत ने वाईएसआरसीपी के एमएलसी अनंथा सत्य उदया भास्कर राव के खिलाफ चल रहे 2022 के हत्या केस का ट्रायल 30 नवंबर तक पूरा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि मामले में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समयसीमा में सुनवाई पूरी होनी चाहिए। अनंथा सत्य उदया भास्कर राव पर मई 2022 में अपने पूर्व ड्राइवर वीधी सुब्रमण्यम की हत्या का आरोप है। बताया गया कि पैसों के विवाद को लेकर यह वारदात काकीनाडा में हुई थी। मृतक दलित समुदाय से था। इस मामले में हत्या और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था। राव को गिरफ्तार भी किया गया था। यह मामला उस समय का है जब राज्य में वाईएसआरसीपी की सरकार थी।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि रिकॉर्ड देखने पर साफ लगता है कि राज्य पुलिस आरोपी के साथ ‘हॉबनॉबिंग’ कर रही थी। कोर्ट ने इसे सत्ता और पुलिस के बीच स्पष्ट गठजोड़ बताया। पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल थे। अदालत ने कहा कि जांच और ट्रायल में पारदर्शिता और तेजी जरूरी है।सितंबर 2022 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने राव की डिफॉल्ट बेल याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट ने कहा था कि चार्जशीट को केवल तकनीकी खामियों के कारण अधूरा नहीं कहा जा सकता। बाद में दिसंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी और कहा था कि आरोपी को अनिश्चितकाल तक हिरासत में नहीं रखा जा सकता।सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को निर्देश दिया कि मामले की सुनवा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

UP Assembly Session 2026 Live: कांग्रेस ने सरकार को दिया प्रति व्यक्ति आय का जवाब; 37500 प्रति व्यक्ति पर कर्ज

02:02 PM, 20-Feb-2026 प्रदेश में कर्ज को लेकर छिड़ी बहस बजट सत्र में प्रदेश में कर्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आज प्रदेश में 9 लाख से ज्यादा का कर्ज है। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विरोध जताया। हालांकि बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि इतना कर्ज है। बजट सत्र में प्रदेश में कर्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आज प्रदेश में 9 लाख से ज्यादा का कर्ज है। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विरोध जताया। हालांकि बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि इतना कर्ज है। 01:55 PM, 20-Feb-2026 शिवपाल सिंह ने बजट पर अपना विरोध जताया बजट सत्र में सपा विधायक शिवपाल सिंह ने शायरी पढ़कर बजट पर अपना विरोध जताया। बजट सत्र में सपा विधायक शिवपाल सिंह ने शायरी पढ़कर बजट पर अपना विरोध जताया। 01:46 PM, 20-Feb-2026 बिजली विभाग की विजिलेंस टीम से जनता त्रस्त - राजा भैया बजट पर चर्चा में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने संसदीय कार्य मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम लोग कोई कार्य लेकर आएं तो प्रमुखता से सुनें। बजट के लिए 9 लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि आंवटित हुई है, तो यह बजट व्यय भी हो। जो भी प्रस्ताव मिलें, आप उसे पास करें। उन्होंने पेयजल की समस्या भी उठाई। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जब तक सभी जगहों पर पानी की टंकियां शुरू नहीं हो जाती, तब तक हैंडपंप रिबोर की व्यवस्था बनाएं रखें। गर्मी में पानी की किल्लत होती है तो इस पर ध्यान देना चाहिए। बिजली की समस्या तो ठीक है। लेकिन, विजिलेंस की टीम से क्षेत्र की जनता त्रस्त है। तंज कसा कि इनकी निगरीनी के लिए भी एक विजिलेंस लगानी पड़ेगी। उन्होंने सदन में संस्कृत आज दम तोड़ रही है। संस्कृत को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

कैसे कसेगी AI पर नकेल?: तीन घंटे में हटानी होगी आपत्तिजनक सामग्री, नए IT नियम में शिकायत का जल्द निपटारा जरूरी

नए संशोधन के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां और जवाबदेही तय की गई हैं, जो मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सिंथेटिक सामग्री को लेकर लागू होंगी।अनिवार्य घोषणा (यूजर डिक्लेरेशन): सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए अब यह जरूरी है कि वे यूजर्स से यह घोषणा लें कि उनके द्वारा अपलोड की गई सामग्री एआई से तैयार की गई है या नहीं। जब यूजर किसी बड़े प्लेटफॉर्म पर कंटेंट अपलोड करेंगे, तो इसकी खुद घोषणा करनी होगी कि क्या इसे बनाने में एआई का उपयोग किया गया है।ईमानदारी की जरूरत: नई नियमावली के अनुसार, कंटेंट की प्रकृति के बारे में सच बोलने की जिम्मेदारी अब सीधे यूजर पर है। हालांकि, प्लेटफॉर्म्स इन घोषणाओं की सटीकता की जांच के लिए अपने तकनीकी उपकरणों का उपयोग करेंगे, लेकिन प्राथमिक जिम्मेदारी यूजर की होगी।लेबल और मेटाडाटा के साथ छेड़छाड़ पर रोक: यूजर्स को उन लेबल या स्थायी मेटाडाटा (provenance markers) को हटाने, दबाने या उनके साथ छेड़छाड़ करने से स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित किया गया है, जो प्लेटफॉर्म की तरफ से एआई की पहचान के लिए लगाए जाते हैं।कानूनी कार्रवाई को लेकर जागरूकता: प्लेटफॉर्म्स को अब हर तीन महीने में कम से कम एक बार यूजर्स को यह चेतावनी देनी होगी कि नियमों का उल्लंघन करने या एआई का गलत इस्तेमाल करने पर उन्हें सजा भुगतनी पड़ सकती है। इसमें अकाउंट का निलंबन, सामग्री को हटाया जाना और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), बाल संरक्षण (पॉक्सो) और चुनाव कानूनों के तहत आपराधिक कार्रवाई हो सकती है।पहचान का खुलासा: अगर एआई के जरिए कोई अवैध कार्य या अपराध किया जाता है, तो नियमों के तहत प्लेटफॉर्म पीड़ितों या कानून प्रवर्तन एजेंसियों को यूजर की पहच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या: पड़ोस में रहने वाले युवक ने की मासूम से हैवानियत, पुलिस ने आरोपी दबोचा

गुरुग्राम के सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर बच्ची के शव को बरामद कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे उनकी बेटी घर के पास खेल रही थी और अचानक गायब हो गई। काफी तलाशने के बाद भी जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक बच्ची को अपने साथ ले गया था।सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी युवक, जिसकी पहचान मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले के निवासी शिवनाथ के रूप में हुई है, को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपनी बर्बरतापूर्ण करतूतों का खुलासा कर दिया। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को छुपाने की जगह बताई, जहां से पुलिस ने शव बरामद कर लिया।पुलिस ने आरोपी शिवनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

UP Assembly Session 2026 Live: महंगाई को लेकर सदन में हंगामा, 'बोतल महंगी' की बात पर एक-दूसरे पर कसा तंज

12:19 PM, 20-Feb-2026 सपा ने वाकआउट किया सवालों के जबाव न देने पर रोजगार और पलायन के मुद्दे पर सपा ने वाकआउट किया। सवालों के जबाव न देने पर रोजगार और पलायन के मुद्दे पर सपा ने वाकआउट किया। 11:54 AM, 20-Feb-2026 यूपी के कामगारों की डिमांड सबसे ज्यादा जवाब में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पलायन शब्द अब यूपी से बाहर हो गया है। आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा डिमांड यूपी के कामगारों की है। जवाब में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पलायन शब्द अब यूपी से बाहर हो गया है। आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा डिमांड यूपी के कामगारों की है। 11:52 AM, 20-Feb-2026 सपा ने खोली रोजगार मेलों की पोल सपा विधायक संग्राम सिंह ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार द्वारा लगाए जा रहे रोजगार मेलों की पोल खोलते हुए आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा कि आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर समेत अन्य जिलों से युवा नौकरी को दूसरे राज्यों को गए। यदि रोजगार दिया जा रहा है तो युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? सरकार पलायन रोकने के लिए क्या कर रही है? सपा विधायक संग्राम सिंह ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार द्वारा लगाए जा रहे रोजगार मेलों की पोल खोलते हुए आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा कि आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर समेत अन्य जिलों से युवा नौकरी को दूसरे राज्यों को गए। यदि रोजगार दिया जा रहा है तो युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? सरकार पलायन रोकने के लिए क्या कर रही है? 11:32 AM, 20-Feb-2026 चली-चला की बेला है- माता प्रसाद पांडेय नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सरकार पर तंज कसा कि इस बार चली-चला की बेला है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सरकार पर तंज कसा कि इस बार चली-चला की बेला है। 11:21 AM, 20-Feb-2026 हम केवल केंद्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

AI Impact Summit Day-5 LIVE: एआई इम्पैक्ट समिट का आज पांचवां दिन, 100+ देशों के तकनीकी धुरंधर कर रहे शिरकत

11:15 AM, 20-Feb-2026 भारत-अमेरिका संबंधों पर US राजदूत सर्जियो गोर का बयान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग के व्यापक अवसर मौजूद हैं। एआई इम्पैक्ट समिट के उद्घाटन सत्र के बाद गोर ने कहा, “यह एक बेहद प्रभावशाली समिट रही है। हमारे दोनों देशों के बीच कई अवसर हैं और हम इस सहयोग को आगे बढ़ाने को लेकर उत्सुक हैं।” समिट के समापन दिवस पर अपने मुख्य भाषण में, पैक्स सिलिका पहल पर हस्ताक्षर से पहले गोर ने कहा कि इस साझेदारी पर हस्ताक्षर करके दोनों देशों ने एक साथ जीत का रास्ता चुना है। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को “सक्षम और इच्छुक देशों का गठबंधन” बताते हुए इसे तकनीकी सहयोग के नए चरण के रूप में परिभाषित किया। गोर ने यह भी कहा कि पैक्स सिलिका में भारत की भागीदारी वैश्विक तकनीकी ढांचे के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में उभर रही है। उनके अनुसार, इस पहल का उद्देश्य उन्नत प्रौद्योगिकी के “कमांडिंग हाइट्स” को स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देशों के हाथों में बनाए रखना है। उन्होंने संकेत दिया कि यह साझेदारी उभरती प्रौद्योगिकियों, विशेषकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, के क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करेगी। 09:46 AM, 20-Feb-2026 एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान वे आई आधारित आर्थिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जुड़े अहम सत्रों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री नायडू ‘एआई एक्सेलरेटर आर्थिक विकास’ प्लेनरी सत्र में असम के मुख्यमंत्री ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

क्या ईरान पर हमले के लिए तैयार है अमेरिका: कितने हथियार किए तैनात, कैसे हो सकता है पलटवार, संघर्ष हुआ तो क्या?

क्या ईरान पर हमले के लिए तैयार है अमेरिका: कितने हथियार किए तैनात, कैसे हो सकता है पलटवार, संघर्ष हुआ तो क्या? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर अमेरिका और ईरान के बीच हालिया विवाद क्यों और कब से उभरा है? अमेरिका की तरफ से कौन से हथियार और बेड़े पश्चिम एशिया की तरफ भेजे गए हैं? ईरान इस स्थिति से निपटने के लिए कैसे तैयारी कर रहा है? अगर दोनों देशों के बीच संघर्ष भड़कता है तो इसका क्या असर हो सकता है? अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष की आहट बढ़ती जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने दो एयरक्राफ्ट कैरियर बेड़ों को ईरान की खाड़ी पर तैनात करने के आदेश दे दिए। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। ईरान ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य में एक युद्धाभ्यास कर इस क्षेत्र को पूरी तरह बंद करने का संकेत दिया, जो वैश्विक तेल सप्लाई में बाधा पहुंचाने वाला कदम साबित हो सकता है। यानी अमेरिका से लेकर यूरोप और अफ्रीका से लेकर पूरे एशिया के लिए आने वाले दिन कूटनीतिक स्तर पर काफी अहम होने वाले हैं। पहले जानें- ईरान-अमेरिका के बीच कैसे-क्यों भड़का है तनाव? ईरान-अमेरिका के बीच तनाव ईरान में महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शनों और उसके खिलाफ सरकारी कार्रवाई के बीच बढ़ा। तनाव की एक और वजह इस दौरान अमेरिका की ओर से पश्चिम एशिया में की गई सैन्य तैनाती भी रही, जिसके ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

गुजरात के सियासी चौसर पर शक्ति प्रदर्शन: आज से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा, बैठक से जनसंपर्क तक कई आयोजन

गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नितिन नवीन दोपहर 12:30 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे नारनपुरा स्थित जीएससी बैंक में सांसदों और विधायकों से बातचीत करेंगे। शाम को गांधीनगर के इन्फोसिटी में ‘बजट बैठक’ में उद्योगपतियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टरों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।21 फरवरी की सुबह वे साबरमती रिवरफ्रंट जाएंगे और स्थानीय लोगों से मिलेंगे। इसके बाद भद्रकाली माता मंदिर में पूजा करेंगे। फिर गांधीनगर स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक भी होगी। दोपहर में गिफ्ट सिटी में यंग वॉइस समिट में भाषण देंगे और युवा उद्यमियों से मिलेंगे। शाम को अहमदाबाद के जीएमडीसी हॉल में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।22 फरवरी को नितिन नवीन खाडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सार्वजनिक श्रवण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे।जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संगठन से ही आगे बढ़े हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 45 वर्षीय नितिन नवीन पार्टी के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यह दौरा संगठनात्मक समन्वय और जनसंपर्क को मजबूत करने पर केंद्रित है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Meerut Visit: पीएम मोदी की जनसभा के लिए मेरठ में रूट डायवर्जन जारी, यहां देख लें पूरा ट्रैफिक प्लान

अभी तक दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक पहुंच रही नमो भारत रेल अगले तीन दिनों में सराय काले खां तक पहुंचने लगेगी। इससे यात्रियों की नमो रेल के साथ भारतीय रेलवे, दिल्ली मेट्रो और बस तक सीधी पहुंच होगी। शुक्रवार को इस ट्रेन का ट्रायल रन होगा। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार पहली बार नमो रेल सरायकाले खां से बेगमपुल तक चलेगी।उद्घाटन के साथ ही आम लोग के लिए कॉरिडोर खोल दिया जाएगा जिससे सराय काले खां मेगा ट्रांसपोर्ट हब से यात्री अपनी मंजिल के लिए आसानी से दूसरा वाहन पकड़ सकेंगे। मेरठ साउथ नमो स्टेशन से आगे बेगमपुल स्टेशन तक जाना भी संभव होगा। बस, कार और निजी वाहनों के लिए मार्ग -दिल्ली/गाजियाबाद से: मोदीनगर से कादराबाद पुलिस चौकी से आगे बाएं मुड़कर कार/बस पार्किंग स्थल की ओर जा सकेंगे। -मुजफ्फरनगर/शामली से: गंगनहर पटरी होते हुए सिवालखास पुल से बाएं मुड़कर पार्किंग की ओर जा सकेंगे। -हापुड़ से: थाना खरखौदा तिराहे से मोहिउद्दीनपुर होते हुए पार्किंग स्थल पहुंचेंगे। -मवाना/परीक्षितगढ़ से: मवाना से आने वाले वाहन दौराला और गंगनहर पटरी मार्ग से होते हुए सिवालखास पुल के रास्ते पार्किंग तक जा सकेंगे। बार-बार बदलता रहा ट्रैफिक प्लान यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजे ट्रैफिक प्लान जारी किया था। इसके कुछ देर बाद इस प्लान को बदल दिया गया और रात 12 बजे नया प्लान जारी किया। इसके कुछ देर बाद इसमें भी संशोधन कर दिया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: 'अगर आधार और भुगतान डिजिटल, तो मतदाता सूची क्यों नहीं?' कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए ये बड़े सवाल

मतदाता सूची को सभी नागरिकों के लिए पूरी तरह डिजिटल रूप में उपलब्ध क्यों नहीं कराया जा रहा है? इलेक्ट्रॉनिक एक्सेस देने में देरी या बाधा क्यों है? मतदाता सूची में डुप्लीकेशन रोकने के लिए मजबूत डिजिटल उपाय क्यों लागू नहीं किए गए? जहां डिजिटल सिस्टम की जरूरत है, वहां पारदर्शी व्यवस्था क्यों नहीं बनाई जा रही? राहुल गांधी की इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची की मांग पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? भारत में आधार प्रणाली लगभग 1.4 अरब लोगों को कवर करती है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल पहचान व्यवस्था माना जाता है। हाल ही में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत की डिजिटल सार्वजनिक संरचना की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि भारत ने 1.4 अरब लोगों के लिए डिजिटल पहचान बनाई है और हर महीने 20 अरब डिजिटल लेनदेन की क्षमता विकसित की है।कांग्रेस का कहना है कि जब डिजिटल भुगतान, स्वास्थ्य आईडी और अन्य सेवाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं, तो मतदाता सूची को भी पूरी तरह डिजिटल और सार्वभौमिक रूप से उपलब्ध कराया जाना चाहिए। पार्टी का तर्क है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दोहराव या गड़बड़ी की आशंका कम होगी।चुनाव आयोग की ओर से इस पर औपचारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। यह मुद्दा ऐसे समय उठा है जब देश में डिजिटल शासन को लेकर सरकार की उपलब्धियों की चर्चा हो रही है। अब देखना होगा कि मतदाता सूची के डिजिटलीकरण को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं और क्या सभी नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक पहुंच मिलती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 20, 2026 · 2 min · National Desk