UP: मेरठ मेट्रो के 13 और नमो भारत 15 स्टेशनों पर कब आएगी पहली और आखिरी ट्रेन, देखें पूरा टाइम-टेबल

करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। इससे मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। मेरठ से दिल्ली पहुंचाना आसान हो जाएगा।अभी तक रैपिड ट्रेन दिल्ली के अशोक विहार से मेरठ साउथ तक संचालित की जा रही थी। अब यह मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक संचालित की जाएगी। करीब 82 किमी की इस दूरी की यात्रा के लिए लोगों को करीब 213 रुपये चुकाने होंगे।वहीं, मेरठ में मेट्रो का संचालन पहली बार होने जा रहा है। करीब 23 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने वाली मेट्रो का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली रोड पर यातायात के मार्ग में बदलाव किया गया है। रैली स्थल के पास ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 1 min · National Desk

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला, दावा- TTP के सात आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना

पाकिस्तान ने रविवार तड़के अफगानिस्तान सीमा से सटे इलाकों में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई करने का दावा किया है। सरकार के मुताबिक यह इंटेलिजेंस आधारित, चयनित ऑपरेशन था, जिसमें प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और उसके सहयोगी गुटों के सात ठिकानों को निशाना बनाया गया। सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर बताया कि सीमा क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक गुट के ठिकानों पर भी प्रहार किया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि हमले अफगानिस्तान के किस हिस्से में हुए। काबुल की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक धार्मिक मदरसे पर पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा हवाई हमला किए जाने की खबर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस कार्रवाई में लड़ाकू विमानों ने बरमल के अलावा नंगरहार प्रांत के खोगयानी जिले में भी कई ठिकानों को निशाना बनाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक पक्तिका के बरमल और अर्गुन तथा नंगरहार के खोगयानी, बहसूद और गनी खेल जिलों में कई हवाई हमले किए गए हैं।यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब हाल के दिनों में पाकिस्तान में आतंकी हमलों में तेजी आई है। बाजौर जिले में एक आत्मघाती हमलावर ने सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर 11 सैनिकों और एक बच्चे की जान ले ली थी। इसके अलावा बन्नू जिले में भी एक और आत्मघाती हमले में दो सैनिक मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने पहले ही चेतावनी दी थी कि वह जिम्मेदार लोगों के खिलाफ स्थान की परवाह किए बिना कार्रवाई करेगी। इस बयान से इस्लामाबाद और काबुल के बीच बढ़ते तनाव के संकेत मिले थे।तरार ने दावा किया कि हाल के हमले, जिनमें इस महीने इस्लामाबाद की एक शिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: पीएम मोदी देंगे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की सौगात; सुपर-8 में IND Vs SA का मुकाबला; पढ़ें खबरें

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की सौगात देने जा रहे हैं, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और कारोबार को रफ्तार मिलेगी। वहीं जम्मू में वैष्णो देवी भवन पर आतंकी हमले के अलर्ट के बाद धर्मनगरी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले का दावा करते हुए टीटीपी के सात ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही है। खेल जगत में भारत–दक्षिण अफ्रीका टी20 मुकाबले को लेकर संभावित प्लेइंग-11 पर चर्चा तेज है, जहां अभिषेक पर भरोसा कायम रहने और अक्षर की वापसी की संभावना जताई जा रही है, जबकि कुलदीप की एंट्री पर सस्पेंस बना हुआ है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 1 min · National Desk

Secret Meeting: चीन-पाकिस्तान की नेपाल में गुप्त बैठक, अरुणाचल में माहौल बिगाड़ने की साजिश; मिले पुख्ता सबूत

इस बैठक में भारत को अस्थिर करने के लिए अरुणाचल प्रदेश के नाम पर साजिश का एक रोडमैप तैयार किया गया। इसके लिए बाकायदा चीन और पाकिस्तान में नेपाल के स्थानीय पत्रकारों से लेकर समाजसेवियों व दक्षिणी नेपाल के मधेशिया समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों को चिन्हित कर टास्क देने की पूरी योजना बनाई गई। केंद्रीय खुफिया एजेंसी को लगातार मिल रहे इनपुट के आधार पर इस बात के पुख्ता प्रमाण मिल चुके हैं कि भारत के खिलाफ साजिश रचने के लिए चीन और पाकिस्तान नेपाल की जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पाकिस्तान और चीन के सात प्रमुख अधिकारी शामिल थे। तकरीबन पौने दो घंटे चली इस बैठक में चीन की ओर से भारत को अस्थिर करने के लिए अरुणाचल प्रदेश का जिक्र किया गया। बैठक 20 फरवरी को मनाए जाने वाले अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर माहौल खराब करने के लिए की गई थी। इसके लिए बाकायदा चीन ने 23 स्थानीय लोगों का चयन किया था।इस योजना के तहत नेपाल के उन लोगों को चयनित किया गया था जो कि चीन के अलग-अलग हिस्सों में बीते दो वर्षों के दौरान यात्रा करके आए थे। हालांकि यह बात अलग है चीन और पाकिस्तान की बड़ी साजिश जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तवांग को अपना हिस्सा बताने का नैरेटिव सेट करने की थी पूरी तरह फ्लॉप हो गई। इसमें योजना यह बनाई गई थी कि नेपाल के इन 23 लोगों में से कुछ लोगों को भारत भेजा जाएगा। अभी भी इसमें से 14 लोगों को नॉर्थ ईस्ट जाकर पूरी जानकारियां इकट्ठा करने के लिए भेजने की योजना बनाई जा रही है।केंद्रीय खुफिया एजेंसी को मिले इनपुट के आधार पर इस बात की भी पुष्टि हुई है कि इस पूरी योजना के पीछे चीन के चेंगदू स्थित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पश्चिमी थिएटर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

US Tariff: ट्रंप के 15% टैरिफ से भी भारत को लाभ, अगले महीने भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता संभव

दवाएं और जैविक उत्पाद : 8.1 अरब डॉलर टेलीकॉम उपकरण: 6.5 अरब डॉलर कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर : 5.3 अरब डॉलर पेट्रोलियम उत्पाद: 4.1 अरब डॉलर वाहन और ऑटो पार्ट्स : 2.8 अरब डॉलर सोने और कीमती धातु के आभूषण: 3.2 अरब डॉलर रेडीमेड कपड़े : 2.8 अरब डॉलर लोहा और इस्पात उत्पाद : 2.7 अरब डॉलर कच्चा तेल : 4.5 अरब डॉलर पेट्रोलियम उत्पाद : 3.6 अरब डॉलर कोयला और कोक : 3.4 अरब डॉलर कट और पॉलिश हीरे : 2.6 अरब डॉलर इलेक्ट्रिक मशीनरी : 1.4 अरब डॉलर विमान और पुर्जे : 1.3 अरब डॉलर सोना : 1.3 अरब डॉलर स्टील, एल्युमिनियम-कॉपर पर 50% का सेक्टोरल टैरिफ पहले की तरह जारी रहेगा। कुछ ऑटो कंपोनेंट्स पर 25% का शुल्क भी लागू रहेगा। सेवाओं के क्षेत्र में भारत ने 28.7 अरब डॉलर का निर्यात और 25.5 अरब डॉलर का आयात किया। कुल मिलाकर भारत को लगभग 44.4 अरब डॉलर का व्यापार लाभ मिला। टैरिफ या आयात शुल्क वह टैक्स है, जो कोई देश दूसरे देश से आयात होने आने वाले सामान पर लगाता है। जब कोई कंपनी विदेश से सामान मंगाती है, तो उसे सरकार को यह शुल्क देना पड़ता है। आमतौर पर कंपनियां यह अतिरिक्त खर्च ग्राहकों से वसूल लेती हैं। यानी टैरिफ बढ़ता है तो सामान महंगा हो जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी उत्पाद पर 5 प्रतिशत सामान्य आयात शुल्क है और सरकार 15% अतिरिक्त टैरिफ लगा देती है, तो कुल शुल्क 20% हो जाएगा।भारत-अमेरिका के बीच पहले चरण के व्यापार समझौते का कानूनी मसौदा तैयार करने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल 23 फरवरी से वाशिंगटन में बैठक करेगा। दोनों देश अगले माह समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।रेसिप्रोकल टैरिफ यानी पारस्परिक शुल्क शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले अमेरिका ने किया। 2 अप्रैल 2025 को ट्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

Jammu : वैष्णो देवी भवन पर आतंकी हमले का अलर्ट, अभेद्य किले में तब्दील धर्मनगरी, चप्पे-चप्पे पर तैनात जवान

खुफिया एजेंसियों द्वारा जारी हाई अलर्ट के बाद धर्मनगरी कटड़ा और माता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रूप से कड़ी कर दी गई है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। खुफिया इनपुट के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली के चांदनी चौक सहित देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों, विशेषकर वैष्णो देवी भवन को निशाना बनाने की फिराक में है। इस चेतावनी के बाद पुलिस, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियां सतर्क मोड पर हैं। सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए कटड़ा के प्रवेश द्वारों से लेकर भवन परिसर तक अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियों की तैनाती की गई है। क्विक रिस्पांस टीम को पूरी तरह अलर्ट रखा गया है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिये यात्रा मार्ग पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।सुरक्षा बल न केवल श्रद्धालुओं बल्कि यात्रा मार्ग पर सेवा देने वाले घोड़ा, पिट्ठू और पालकी मजदूरों की भी निरंतर जांच कर रहे हैं। कटड़ा से सटी सभी पुलिस चौकियों पर नाकाबंदी कर हर आने-जाने वाले वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों ने बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।भवन परिसर में पुलिस, सीआरपीएफ और खुफिया विभाग की टीमें संयुक्त रूप से निगरानी कर रही हैं। अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। धर्मनगरी तक सभी संवेदनशील स्थानों पर निरंतर गश्त की जा रही है। पुलिस व सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन का मुख्य उद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

बीएचयू में चली गोली: हॉस्टल के बाहर छात्र पर चार राउंड फायरिंग, काटी गई बिजली, कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद

बीएचयू के बिरला हॉस्टल के बाहर शनिवार रात बीए तीसरे वर्ष के छात्र रोशन मिश्रा पर बाइक सवार तीन युवकों ने चार राउंड फायरिंग की। इस घटना से हॉस्टल के छात्र और कैंपस वासी सहम गए। पुलिस ने इस मामले में नामजद तीन लोगों पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। छात्रों ने मौके से चार खोखे बरामद कर लंका पुलिस को सौंपे। फायरिंग के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ धक्कामुक्की भी हुई। छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए काशी जोन के सभी थानों की फोर्स बुलाई गई। एडीसीपी काशी जोन समेत पुलिस अधिकारी देर रात तक छात्रों को समझाते रहे। बवाल के कारण हॉस्टल की बिजली काट दी गई। पीड़ित छात्र रौशन मिश्रा ने लंका थाने में पांच नामजद के खिलाफ तहरीर दी है। रोशन ने बताया कि यह वारदात पूर्व निष्कासित छात्र क्षितिज उपाध्याय और अभिषेक उपाध्याय के इशारे पर हुई।रोशन मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह रात सात बजे साथी विशाल के साथ बिरला छात्रावास के गेट पर खड़ा था। तभी बाइक सवार बिहार के पीयूष तिवारी, ऋषभ राय और तपश पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। जान लेने की नीयत से चार राउंड हवाई फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली सिर के करीब से गुजरी। रौशन ने छात्रावास के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। उसने बताया कि 1 फरवरी 2026 को ही बीएचयू प्रशासन को हमले की आशंका के बारे में सूचित किया था।रौशन ने वार्डेन और लंका थाने को भी असलहा वाली गाड़ी घूमने की जानकारी दी थी। हालांकि, कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए और बीएचयू ने केवल एक समिति बनाई। रोशन ने कहा कि चीफ प्रॉक्टर जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दें, क्योंकि सारी जानकारी के बाद भी आरोपी गार्डों से बात करते …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

Middle East: मिडिल ईस्ट पर इस्राइल का हक? अमेरिकी राजदूत के बयान से मचा बवाल, अरब देशों का तीखा विरोध

इस्राइल में अमेरिका के राजदूत माइक हुकाबी के एक बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। हुकाबी ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस्राइल को मध्य पूर्व के बड़े हिस्से पर अधिकार हो सकता है। उन्होंने यह टिप्पणी अमेरिकी रूढ़िवादी कमेंटेटर टकर कार्लसन को दिए इंटरव्यू में की। कार्लसन ने बाइबिल के संदर्भ में पूछा था कि क्या इस्राइल को उस भूभाग पर अधिकार है, जो आज पूरे मिडिल ईस्ट के बड़े हिस्से में फैला है। इस पर हुकाबी ने कहा अगर वे सब ले लें तो भी ठीक होगा। हालांकि बाद में उन्होंने जोड़ा कि इस्राइल फिलहाल अपने क्षेत्र का विस्तार नहीं चाहता और उसे अपने वैध क्षेत्र में सुरक्षा का अधिकार है।हुकाबी के बयान के बाद सऊदी अरब, मिस्र, जॉर्डन, इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) और अरब लीग (League of Arab States) ने कड़ी आपत्ति जताई। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इसे अत्यधिक उग्र और अस्वीकार्य बयानबाजी बताया और अमेरिकी विदेश विभाग से स्पष्टीकरण की मांग की। मिस्र ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन कहा और दोहराया कि इस्राइल का कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्रों या अन्य अरब भूमि पर कोई संप्रभु अधिकार नहीं है। अरब लीग ने कहा कि ऐसे बयान क्षेत्र में धार्मिक और राष्ट्रीय भावनाओं को भड़काने का काम करते हैं।1948 में स्थापना के बाद से इस्राइल की सीमाएं कई युद्धों, संघर्ष विराम समझौतों और शांति संधियों के चलते बदलती रही हैं। 1967 के छह-दिवसीय युद्ध में इस्राइल ने वेस्ट बैंक, पूर्वी यरुशलम, गाजा, सिनाई प्रायद्वीप और गोलान हाइट्स पर कब्जा किया था। बाद में मिस्र के साथ शांति समझौते के तहत सिनाई खाली किया गया और 2005 में गाजा से एकतरफा वापसी की गई।हाल के महीनों में इस्राइल न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

Video: ब्राजील राष्ट्रपति के सम्मान में दावत, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी भी हुए शामिल; राष्ट्रपति भवन में आयोजन

#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu received President Luiz Inácio Lula da Silva of Brazil at Rashtrapati Bhavan and hosted a banquet in his honour. pic.twitter.com/4ug328zDFc — ANI (@ANI) February 21, 2026 इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैडम, आप दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के राष्ट्रपति पद संभालने वाली दूसरी महिला हैं और भारत के आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महिला हैं। इससे साबित होता है कि शिक्षा में निवेश करना किसी देश की किस्मत बदलने का सबसे अच्छा तरीका है।‘वहीं राष्ट्रपति ने एआई इम्पैक्ट समिट में उनकी भागीदारी और बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने पिछले वर्ष ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स और कॉप-30 शिखर सम्मेलनों की सफल मेजबानी के लिए उन्हें बधाई भी दी।लूला दा सिल्वा के सम्मान में दी गई दावत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘इस स्टेट विजिट के दौरान भारत में आपका स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। एक बार फिर नई दिल्ली में एक सच्चे दोस्त का स्वागत करना हमारे लिए खास खुशी की बात है। मुझे पता है कि यह आपकी भारत की छठा दौरा है। आपके प्रत्येक यात्रा के साथ हमारे मित्रपूर्ण संबंध और भी मजबूत हुई है।‘राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी व्यापार और निवेश, रक्षा, तेल और गैस, जैव-ईंधन, कृषि और पशुधन, स्वास्थ्य सेवा और पारंपरिक चिकित्सा, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, डिजिटल सहयोग और साइबर सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रही है। इस बात पर जोर देते हुए कि ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। राष्ट्रपति ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे शाहरुख, सलमान खान के चेहरे पर दिखी चिंता; देखें वायरल वीडियो

कुछ दिनों से सलामन खान के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बुधवार को अमर उजाला को बताया, ‘उनको (सलीम खान) मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि सलमान खान और उनके परिवार ने हॉस्पिटल अथॉरिटीज से कहा है कि वे सलीम खान का हेल्थ अपडेट पब्लिक ना करें। वहीं सलमान खान के करीबी और एक्टर संतोष शुक्ला ने अमर उजाला को बताया कि सलीम खान की तबीयत अब बेहतर हैं, उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 1 min · National Desk