#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu received President Luiz Inácio Lula da Silva of Brazil at Rashtrapati Bhavan and hosted a banquet in his honour. pic.twitter.com/4ug328zDFc — ANI (@ANI) February 21, 2026 इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैडम, आप दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के राष्ट्रपति पद संभालने वाली दूसरी महिला हैं और भारत के आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महिला हैं। इससे साबित होता है कि शिक्षा में निवेश करना किसी देश की किस्मत बदलने का सबसे अच्छा तरीका है।‘वहीं राष्ट्रपति ने एआई इम्पैक्ट समिट में उनकी भागीदारी और बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने पिछले वर्ष ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स और कॉप-30 शिखर सम्मेलनों की सफल मेजबानी के लिए उन्हें बधाई भी दी।लूला दा सिल्वा के सम्मान में दी गई दावत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘इस स्टेट विजिट के दौरान भारत में आपका स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। एक बार फिर नई दिल्ली में एक सच्चे दोस्त का स्वागत करना हमारे लिए खास खुशी की बात है। मुझे पता है कि यह आपकी भारत की छठा दौरा है। आपके प्रत्येक यात्रा के साथ हमारे मित्रपूर्ण संबंध और भी मजबूत हुई है।‘राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी व्यापार और निवेश, रक्षा, तेल और गैस, जैव-ईंधन, कृषि और पशुधन, स्वास्थ्य सेवा और पारंपरिक चिकित्सा, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, डिजिटल सहयोग और साइबर सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रही है। इस बात पर जोर देते हुए कि ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। राष्ट्रपति ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें