Voter Lists After SIR: छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान-निकोबार और तीन अन्य राज्यों में मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे

चुनावी राज्य केरल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची से 8,97,211 मतदाताओं का नाम हटा दिया गया है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि संशोधित सूची में पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 1,31,26,048, महिला मतदाताओं की संख्या 1,38,27,319 और ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 277 है।राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के समापन के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची से 31 लाख से अधिक नामों को बाहर किया गया है। वर्तमान में कुल मतदाताओं की संख्या 5,15,19,929 है। चुनाव आयोग के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 की सूची में कुल मतदाता 5,46,56,215 थे। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 41,84,891 नामों को मसौदा सूची में शामिल नहीं किया गया, जिससे 16 दिसंबर 2025 को जारी मसौदा सूची में कुल मतदाता 5,04,71,324 थे।मसौदा सूची के बाद 12,91,365 नए मतदाताओं को शामिल किया गया, जबकि 2,42,760 नामों को हटाया गया। 21 फरवरी को जारी अंतिम सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 5,15,19,929 है, जो 27 अक्टूबर 2025 के मुकाबले 3,136,286 कम है।चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद छत्तीसगढ़ की अंतिम मतदाता सूची जारी की। 2,34,994 मतदाताओं की वृद्धि के बाद राज्य में अब कुल 1,87,30,914 पंजीकृत मतदाता हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, मसौदा सूची से पहले 2,12,30,737 मतदाता थे। एसआईआर प्रक्रिया के बाद आई मसौदा सूची में यह संख्या घटकर 1,84,95,920 हुई। निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के बाद राज्य में कुल 1,87,30,914 मतदाता हैं। कुल 24,99,823 नाम फाइनल मतदाता सूची से बाहर किए गए हैं।गोवा की अंतिम मतदाता सूची जारी में कुल 10,57,566 मतदाता पात्र पाए गए। एक अधिकारी ने कहा कि सत्यापन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 22, 2026 · 2 min · National Desk

US: राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया टैरिफ, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना की

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में टैरिफ से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस फैसले को ‘बेहद खराब तरीके से लिखा गया’ और यह अमेरिका के हितों के खिलाफ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 22, 2026 · 1 min · National Desk

Rajasthan News: नागौर में बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 28 यात्री घायल; ट्रक चालक वाहन में फंसा

नागौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। नागौर में निजी लोक परिवहन बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। यह हादसा हरिमा टोल प्लाजा के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बस जोधपुर से सुजानगढ़ की तरफ जा रही थी, जबकि मिनी ट्रक लाडनूं से नागौर की तरफ आ रहा था। आमने-सामने की भिड़ंत में मिनी ट्रक का चालक बुरी तरह से वाहन में फंस गया। उसे बाहर निकालने के प्रयास किए गए।हादसे के समय बस में सवार 28 यात्रियों को चोटें आईं। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों और टोल कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।टोल एंबुलेंस निर्मल रोजा ने बताया कि 15 महिलाओं को डेह की सीएचसी में एडमिट करवाया गया है, जबकि 10 से 12 लोगों को नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। हादसे के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 21, 2026 · 1 min · National Desk

US: राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया टैरिफ, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना की

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में टैरिफ से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस फैसले को ‘बेहद खराब तरीके से लिखा गया’ और यह अमेरिका के हितों के खिलाफ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 21, 2026 · 1 min · National Desk

तीन फुट का दूल्हा, 2.7 फुट की दुल्हन: धूमधाम से हुआ विवाह, ऐसे करीब आए थे दोनों; देखें शादी का एल्बम और वीडियो

1 of 5 तीन फुट के विजय की हुईं, दो फिट सात इंच की चारुल - फोटो : अमर उजाला यूपी के हापुड़ स्थित धौलाना कस्बे में शनिवार को आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में दो फिट सात इंच की चारुल ने तीन फिट के विजय के साथ सात फेरे लिए। अपेक्षा से कम लंबाई के इन दूल्हा दुल्हन के इस शुभ विवाह के अवसर से जहां घराती बराती गवाह बने, वहीं इस जोड़े को देखने और आशीर्वाद देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। धूमधाम से यह शादी चर्चाओं की साथ संपन्न हुई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 तीन फुट के विजय की हुईं, दो फिट सात इंच की चारुल - फोटो : अमर उजाला ऐसे तय हुई दोनों की शादी दुल्हन चारुल के भाई नरेंद्र प्रजापति व धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि बेटी का कद छोटा होने के कारण काफी समय से अपनी बहन के लिए उपयुक्त वर की तलाश थी। छोटी लंबाई के कारण यह राह आसान नहीं थी। उधर, मोदीनगर नगर के मोहल्ला चूना भट्टी, भूपेंद्रपुरी निवासी यशपाल सिंह प्रजापति के 22 वर्षीय पुत्र विजय के लिए भी जीवनसाथी की खोज जारी थी। एक रिश्तेदार के माध्यम से दोनों परिवारों का संपर्क हुआ और आपसी सहमति से रिश्ता तय हो गया। 3 of 5 तीन फुट के विजय की हुईं, दो फिट सात इंच की चारुल - फोटो : अमर उजाला बरात देखने को जुट गई गांव में भीड़ शनिवार की दोपहर दो बजे दूल्हा विजय बैंड-बाजे और डीजे के साथ बरात लेकर धौलाना पहुंचा। बरात के कस्बे में प्रवेश करते ही देखने वालों का तांता लग गया। जयमाला के दौरान हर कोई इस भावुक पल का साक्षी बना। कई लोगों ने मोबाइल कैमरों में इन क्षणों को कैद किया। 4 of 5 तीन फुट के विजय की हुईं, दो फिट सात इंच की चारुल - फोटो : अमर उजाला पिता की हुई हार्ट अटैक से मौत इस विवाह की सबसे भावनात्मक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 21, 2026 · 2 min · National Desk

कौन हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद?: पहले इन विवादों में रह चुके हैं शंकराचार्य, अब पॉक्सो के मामले में घिरे

कौन हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद?: पहले इन विवादों में रह चुके हैं शंकराचार्य, अब पॉक्सो के मामले में घिरे और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर विवाद खड़ा हुआ हो। चाहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से दूर रहने की बात हो, राहुल गांधी के बचाव और निंदा से जुड़ा बयान हो या अखिलेश यादव के माफी मांगने की घटना हो या यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से वाद-विवाद की। आइये जानते हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कौन हैं और उनका नाम कब-कब चर्चा में आया… हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर विवाद खड़ा हुआ हो। चाहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से दूर रहने की बात हो, राहुल गांधी के बचाव और निंदा से जुड़ा बयान हो या अखिलेश यादव के माफी मांगने की घटना हो या यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से वाद-विवाद की। उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बीते कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ इलाहाबाद जिला न्यायालय की विशेष पॉक्सो अदालत ने बच्चों के यौन शोषण के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। बताया गया है कि यह मुकदमा आशुतोष ब्रह्मचारी की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिया है। अब जानें- कैसा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 21, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: 'भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को स्थगित करें', कांग्रेस की मांग- शर्तों पर हो फिर से विचार

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए पारस्परिक टैरिफ को अमान्य घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को सरकार से अंतरिम व्यापार समझौते को रोककर समझौते की शर्तों पर फिर से विचार करने की मांग की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि पुनर्विचार दौरान भारतीय किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की जाए और सरकार अमेरिकी पक्ष को किसी भी प्रकार की आयात उदारीकरण की अनुमति नहीं दे।रमेश ने पूरे समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें साफ करना चाहिए कि क्या वह ट्रंप के इस बयान से सहमत हैं कि भारत के साथ व्यापार समझौते में कुछ भी नहीं बदला है।कांग्रेस नेता ने पूछा, “क्या मोदी ट्रंप से इस बात पर सहमत हैं कि भारत के साथ व्यापार समझौता अभी भी लागू है?” उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।उन्होंने दावा किया कि भारत-अमेरिका अंतरिम समझौता भारतीय किसानों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करेगा और उनकी आजीविका को खतरे में डाल देगा। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्टीकरण मिलने तक इस समझौते को रोक देना चाहिए और समझौते पर नए सिरे से बातचीत करने का आह्वान किया। कांग्रेस नेता ने कहा “अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला बहुत महत्वपूर्ण है और हमारी सरकार को इस व्यापार समझौते को फिलहाल स्थगित रखना चाहिए।“रमेश ने कहा, “हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री साफ तौर पर बताएं कि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत की नीति की समीक्षा की जाएगी और स्पष्टीकरण आने तक हम आयात उदारीकरण का रुख नहीं अपनाएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि यह देश के लाखों किसानों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 21, 2026 · 2 min · National Desk

UP में बड़ी घटना: परिवार के पांच लोगों के मिले शव, फंदे पर लटका था पति; जमीन पर मिलीं पत्नी और बच्चों की लाशें

कासगंज के अमांपुर कस्बे में एक पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले सत्यवीर के परिवार के लोगों के शव बंद मकान में मिले। मकान के जंगले से देखने पर सत्यवीर का शव फंदे पर लटका मिला। जबकि पत्नी व बच्चे मृत अवस्था में मिले हैं।पुलिस ने घर का दरवाजा वेल्डिंग मशीन से कटवाकर प्रवेश किया। सत्यवीर का शव फंदे पर लटका हुआ था जबकि पत्नी रामश्री, बेटी प्राची एवं आकांक्षा एवं बेटे गिरीश का शव नीचे जमीन पर मिला।बताया गया कि सत्यवीर वेल्डिंग की दुकान चलाता था। घटना की जानकारी होते ही एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। डॉग स्क्वाइड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीमें जांच में जुटी हैं।घटना स्थल के बाहर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने घर में अन्य लोगों का प्रवेश रोक दिया। पुलिस माैत की वजह जानने में जुटी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 21, 2026 · 1 min · National Desk

Shikhar Dhawan Wedding: शादी के बंधन में बंधे शिखर धवन और सोफी, क्या आपने देखी गब्बर की दुल्हनिया की तस्वीर?

Shikhar Dhawan Wedding: शादी के बंधन में बंधे शिखर धवन और सोफी, क्या आपने देखी गब्बर की दुल्हनिया की तस्वीर? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन ने शनिवार को अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं सोफी शाइन के साथ निजी समारोह में सात फेरे लिए। शादी का कार्यक्रम बेहद सादगी और करीबी दोस्तों तथा परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुआ। 2025 में सार्वजनिक किया था रिश्ता धवन और सोफी पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को साल 2025 में सार्वजनिक किया था। दोनों को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी। शादी से पहले धवन ने अपने संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, ‘संगीत नाइट…लगभग धवन’ इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे। चहल ने साझा की धवन और सोफी की शादी की तस्वीरें इस खास मौके पर धवन के पूर्व साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। धवन और सोफी ने इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी। उस समय धवन ने लिखा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 21, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal: ममता बनर्जी के साथ मंच पर दिखे भाजपा सांसद, केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप; चुनाव से पहले अटकलें तेज

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं महाराज के संबंध हाल के महीनों में भाजपा के साथ तनावपूर्ण रहे हैं। मंच पर बैठे और वरिष्ठ मंत्रियों व टीएमसी नेताओं आरोप बिस्वास और इंद्रनील सेन के साथ उनका स्वागत किया। उन्हें सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, आपकी मौजूदगी से हमें सम्मान मिला है। खुश रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाजपा सांसद ने केंद्र पर क्या आरोप लगाया? मुख्यमंत्री के रूप में बनर्जी का यह राजनीतिक नहीं कार्यक्रम था। अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलों को बढ़ाते हुए महाराज ने बाद में पत्रकारों से कहा, केंद्र सरकार ने हमारे समुदाय के साथ भेदभाव किया है, जो बड़ी उम्मीदों के साथ भारत में शामिल हुआ था। मौजूदा सरकार सहित कई सरकारों की ओर से कई वर्षों तक हमारे क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की गई है। जब उन्हें याद दिलाया गया कि वह केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी का हिस्सा हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, क्या मैं भारत के विकास के बारे में बात नहीं कर सकता? क्या हम देश का हिस्सा नहीं हैं? ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने पहले भी की थी महाराज से मुलाकात पश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 सदस्यों के चुनाव कुछ महीनों में होने हैं। इससे पहले, ममता बनर्जी कई बार महाराज के कूच बिहार स्थित आवास पर उनसे मिली थीं और महाराज ने उनका पारंपरिक स्कार्फ और ‘गुवा पान’ (पान) से स्वागत किया। टीएमसी ने 2024 में भाजपा से कूच बिहार लोकसभा सीट जीतकर वर्तमान सांसद निसिथ प्रमाणिक को लगभग 40 हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव के नतीजों से यह अटकलें बढ़ी हैं कि महाराज के प्रभाव के कारण नए राजनीतिक समीकरण बन सकते हैं, क्योंकि वह क्षेत्र के राजबंशी समुदाय के एक बड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 21, 2026 · 2 min · National Desk