धर्मेंद्र को किया गया याद बीती रात लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुए बाफ्टा के 79वें संस्करण में धर्मेंद्र को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। जेसी वेयर ने मंच पर आकर बारबरा स्ट्रीसैंड के गीत ‘द वे वी वेयर’ को परफॉर्म किया। जहां उन्होंने पिछले साल दिवंगत हुए फिल्म जगत की हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। इस भावपूर्ण म्यूजिकल ट्रिब्यूट के साथ एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें पिछले वर्ष दुनिया ने खोई इन हस्तियों को याद किया गया। ‘इन मेमोरियम’ कैटेगरी में डायने कीटन, टेरेंस स्टैम्प, कैथरीन ओ’हारा, रॉब रेनर, जीन हैकमैन, रॉबर्ट डुवैल, टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिगिट बार्डोट, लाओ शिफ्रिन, माइकल मैडसेन और वैल किल्मर जैसी हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी दौरान भारतीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का भी उल्लेख श्रद्धांजलि में किया गया। Jessie Ware performing “The Way We Were” during ‘In Memoriam’ segment.#EEBAFTAs pic.twitter.com/E2CYnG4f2x — Enjoy The Music (@EnjoyTheMusic9) February 22, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें