An air ambulance, with seven people (including 2 crew members) on board, crashed in Kasariya Panchayat, Simariya block of Chatra district, in Jharkhand. It was a Redbird Airways Pvt Ltd Beechcraft C90 aircraft VT-AJV operating a medical evacuation (air ambulance) flight on the… pic.twitter.com/tlJKFbKASs — ANI (@ANI) February 23, 2026 एयर एम्बुलेंस रांची एयरपोर्ट से लगभग शाम 7:10 बजे टेकऑफ हुई थी। उड़ान के दौरान विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से स्थापित किया गया। विमान ने कोलकाता से संपर्क स्थापित किया था, लेकिन शाम 7:34 बजे विमान का कोलकाता के साथ संपर्क और रडार संपर्क लगभग वाराणसी से दक्षिण-पूर्व में 100 एनएम की दूरी पर टूट गया। इसके तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगल में क्रैश हुआ। स्थानीय लोगों ने तेज आवाज और धुएं का गुबार उठते देखने की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रडार डेटा और विमान की अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घने जंगल और दुर्गम भू-भाग के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और आपदा प्रबंधन की टीमें संयुक्त रूप से अभियान में जुटी हैं। AAIB टीम को जांच के लिए भेजा गया है और अधिकारियों ने बताया कि आगे की जानकारी साझा की जाएगी। नागरिक उड्डयन विभाग और सुरक्षा एजेंसियां भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें