SIR: 'कोई नहीं कर सकता हमारे आदेश का उल्लंघन', बंगाल एसआईआर पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से बताया गया कि चुनाव आयोग ने राज्य में मतदाता सूचियों के एसआईआर में तैनात न्यायिक अधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण मॉड्यूल जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर टिप्पणी की कि वह अपने न्यायिक अधिकारियों को जानता है और वे किसी भी चीज से प्रभावित नहीं होंगे।पश्चिम बंगाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिबल ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ के सामने इस मामले का उल्लेख किया। उन्होंने पीठ से कहा, ‘चुनाव आयोग ने पीठ पीछे न्यायिक अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। एक प्रशिक्षण मॉड्यूल जारी किया है जिसमें कहा गया है कि उन्हें क्या स्वीकार करना चाहिए और क्या नहीं।‘इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि राज्य में इस प्रक्रिया के लिए तैनात न्यायिक अधिकारी इस संबंध में फैसले लेंगे। सीजेआई ने कहा, ‘हम इस तरह की बातें बर्दाश्त नहीं कर सकते। इसका अंत होना चाहिए। हम अपने न्यायिक अधिकारियों को जानते हैं और वे किसी भी चीज से प्रभावित नहीं हो सकते।’ इसके साथ सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किन दस्तावेजों की जांच की जानी है।न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने कहा कि हमारे आदेश बिलकुल स्पष्ट हैं। पीठ ने कहा कि न तो चुनाव आयोग और न ही राज्य सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेशों से आगे जाएगी।पश्चिम बंगाल सरकार और चुनाव आयोग के बीच चल रहे गतिरोध से निराश होकर शीर्ष अदालत ने 20 फरवरी को एक ‘असाधारण’ निर्देश जारी किया। इसमें राज्य में विवादित मतदाता सूचियों की एसआईआर में चुनाव आयोग की सहायता के लिए सेवारत और पूर्व जिला न्यायाधीशों को तैनात करने का निर्देश दिया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

Budget 2026: 'हर सुधार और आवंटन विकसित भारत 2047 की दिशा में कदम', पोस्ट-बजट वेबिनार में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट-बजट के पहले वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का हर सुधार और हर बजटीय आवंटन ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसलिए, बजट के बाद हर साल होने वाले ये वेबिनार बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि नीतिगत फैसलों का मकसद दीर्घकालिक विकास को गति देना और देश को विकसित अर्थव्यवस्था की ओर ले जाना है। पीछले एक दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था में क्या-क्या बदलाव हुए? प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था ने अभूतपूर्व मजबूती और लचीलापन दिखाया है। उनके अनुसार, इस अवधि में सरकार ने दृढ़ संकल्प के साथ कई संरचनात्मक और नीतिगत सुधार लागू किए, जिससे आर्थिक ढांचे को मजबूती मिली। नीति-निर्माण नहीं, बल्कि बेहतर क्रियान्वयन भी उतना ही जरूरी ‘टेक्नोलॉजी, रिफॉर्म्स एंड फाइनेंस फॉर विकसित भारत’ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुधारों की रफ्तार बनाए रखने के लिए सिर्फ नीति-निर्माण नहीं, बल्कि बेहतर क्रियान्वयन पर भी उतना ही ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि सुधारों का मूल्यांकन केवल उनके जमीनी प्रभाव के आधार पर होना चाहिए। एआई को लेकर क्या बोले पीएम? पीएम मोदी ने पारदर्शिता, गति और जवाबदेही बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने शिकायत निवारण प्रणाली के जरिए नीतियों के प्रभाव की नियमित समीक्षा करने की बात भी कही। निवेशकों के लिए पीएम ने क्या है? मोदी ने कहा कि सरकार की कोशिश व्यवस्था को अधिक पूर्वानुमानित और निवेशकों के अनुकूल बनाने की है। उन्होंने कहा कि बॉन्ड मार्केट सुधारों को दीर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

आयकर छापा : बसपा विधायक के पास सरकारी ठेकों की भरमार, दो साल में दोगुना हुआ कारोबार

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर मारे गए आयकर छापे में पता चला है कि विधायक और उनके करीबियों की कंपनियों का दो वर्षों में कारोबार दोगुना हो गया। खासकर खनन, सड़क निर्माण आदि के सरकारी ठेकों में उनकी कंपनियों का खासा दखल सामने आया है। इससे संबंधित तमाम दस्तावेज भी छापे में बरामद हुए हैं। तलाशी में विभिन्न स्थानों से कागज के पन्ने, डायरी, हस्तलिखित दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं जो बेहिसाब लेनदेन से जुड़ी हैं। प्रथमदृष्टया जांच में वित्तीय हेराफेरी के सुराग भी मिले हैं। आयकर विभाग अब यह भी पता लगा रहा है कि उमाशंकर और उनके करीबियों की कंपनियों ने खनन के कुल कितने पट्टे हासिल किए थे और कितना वास्तविक खनन किया।दरअसल, बीते वर्ष सीएजी की रिपोर्ट में उमाशंकर की कंपनियों द्वारा अवैध खनन से 60 करोड़ के राजस्व हानि की रिपोर्ट दी गई थी। माना जा रहा है कि इसी के बाद आयकर विभाग ने छापे की कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक अन्य ठिकानों पर छापे शुक्रवार तक जारी रहेंगे।उधर, आयकर की कार्रवाई को लेकर उमाशंकर के बेटे प्रिंस युकेश सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि हमारे गोमतीनगर स्थित आवास और ऑफिस पर आयकर विभाग ने जांच की है। मेरे पिता और पूरा परिवार आयकर अधिकारियों का सहयोग कर रहा है। अधिकारी भी हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं। मेरे पिता स्वस्थ हैं। अपनी दवाओं और आराम का ध्यान रखते हुए वह भी आयकर विभाग के अधिकारियों का सहयोग कर रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

लखनऊ हत्याकांड: वेब सीरीज देखकर सीखा था शव काटने का तरीका, बाप के टुकड़े-टुकड़े करने में नहीं कांपे हाथ

आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथालॉजी संचालक व शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के बाद उनका बेटा अक्षत शव को ठिकाने लगाने के लिए परेशान था। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शव का वजन ज्यादा होने के कारण वह अकेले उसे कार में लादकर नहीं ले जा सकता था। आरोपी ने वेब सीरिज वध देखा था, जिससे उसने शव को काटने का तरीका सीखा था। छानबीन में सामने आया कि वेब सीरिज में आरी से शव को काटकर ठिकाने लगाया गया था। अक्षत को यह तरीका बेहतर लगा। आरोपी ने पहले ऑनलाइन चाकू मंगाया था। चाकू से शव को काटने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इसके बाद वह घर से निकला और दो आरी खरीदकर लाया। आरी से ही उसने शव के टुकड़े कर दिए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने यूट्यूब पर भी शव को ठिकाने कैसे लगाएं… इसके वीडियो देखे थे। यही नहीं, शव को काटने का वीडियो भी उसने देखा था। आरोपी ने हत्या के बाद छोटी बहन कृति से कहा था कि तुम परेशान न हो। मैं सब संभाल लूंगा। बताया जा रहा है कि आरोपी के मन में पिता के प्रति काफी नफरत भरी थी। यही वजह है कि शव के टुकड़े करने में उसके हाथ नहीं कांपे।मानवेंद्र के पिता ने इस पूरे घटनाक्रम में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। अक्षत की मां की आत्महत्या के सवाल पर परिजनों ने कहा कि उनकी बीमारी से मौत हुई थी। कॉलोनी में बृहस्पतिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग तरह तरह की चर्चा करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार के लोग कुछ छिपा रहे हैं। यही वजह है कि कई सारे सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

Friday OTT Release: इस वीकएंड मिलेगा मनोरंजन का तगड़ा डोज, रिलीज होंगी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्में-सीरीज

क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम मराठी फिल्म ‘क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया। अब यह फिल्म ओटीटी पर भी उपलब्ध है। हेमंत धोमे के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शक आज शुक्रवार 27 फरवरी 2026 से जी5 पर देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की वजह से मराठी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या के मुद्दे को दिखाती है। इसमें दिखाया गया है कि स्कूल के पुराने छात्र और शिक्षक संस्था को बचाने के लिए साथ आते हैं। फिल्म में सचिन खेड़ेकर, अमेय वाघ, सिद्धार्थ चंदेकर, प्राजक्ता कोली, क्षिति जोग, कादंबरी कदम और हरीश दुधाड़े जैसे सितारे अहम रोल में हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 1 min · National Desk

रिंकू सिंह के पिता का निधन: घर-घर ढोए सिलेंडर, कामयाबी के बाद भी न रुके, बेटे की सफलता के पीछे पिता का संघर्ष

आइए जानते हैं उस जीत के बारे में जिसने रिंकू को रातोंरात बनाया स्टार आखिरी ओवर में केकेआर को जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी। क्रीज पर रिंकू सिंह थे। उनके घरवालों ने भी जीत की उम्मीद छोड़ दी थी। फिर भी आखिरी गेंद फेंके जाने तक सभी टीवी स्क्रीन के सामने बैठे रहे। रिंकू के पिता खानचंद्र, मां बीना देवी सहित पूरा परिवार रिंकू सिंह का मैच देख रहा था। रिंकू के छोटे भाई जीतू ने बताया था कि आईपीएल में पहली बार भैया ने अच्छा खेला। आखिरी ओवर में जब 29 रन बनाने थे, तो सभी ने मान लिया था कि मैच जीतना मुश्किल होगा, लेकिन कहते हैं कि जब तक क्रिकेट में आखिरी गेंद न फेंक दी जाए किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होती है। ऐसा ही इस मैच में भी देखने को मिला, जब एक गेंद पर जीत के लिए चार बनाने थे, जिसे भैया ने छक्का मारकर हारी बाजी पलट दी। भैया की बल्लेबाजी और केकेआर की जीत पर मम्मी, पापा और घर वाले सभी खुश हुए। जश्न मनाने लगे। इसके बाद लोगों के फोन बधाई देने के लिए आने लगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 1 min · National Desk

Block Layoffs: मुनाफे के बावजूद जैक डॉर्सी की कंपनी ने 4,000 कर्मचारियों को निकाला, कैसे एआई बना फैसले का कारण

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक इंटेलिजेंस टूल्स के बढ़ते प्रभाव ने ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में काम करने के तरीकों को पूरी तरह से बदल दिया है। इसी बदलाव का हवाला देते हुए, ट्विटर (अब एक्स) के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी के नेतृत्व वाली वित्तीय तकनीकी कंपनी ‘ब्लॉक’ ने अपने लगभग आधे कर्मचारियों की छंटनी करने का बड़ा फैसला लिया है। कंपनी के इस कदम से 4,000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। डॉर्सी ने इसे कंपनी के इतिहास के सबसे कठिन फैसलों में से एक बताया है। प्रभावित कर्मचारियों को 20 सप्ताह का वेतन और सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए एक अतिरिक्त सप्ताह का वेतन दिया जाएगा। मई के अंत तक की वेस्टेड इक्विटी और छह महीने की स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। कर्मचारी अपने कॉरपोरेट डिवाइस अपने पास रख सकेंगे और ट्रांजिशन में मदद के लिए 5,000 डॉलर की अतिरिक्त राशि मिलेगी। अमेरिका के बाहर काम करने वाले कर्मचारियों को भी स्थानीय नियमों के अनुसार समान सहायता प्रदान की जाएगी। इस छंटनी की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कंपनी किसी वित्तीय संकट से नहीं गुजर रही है। जैक डॉर्सी ने साफ किया है कि कंपनी का व्यवसाय मजबूत है, सकल लाभ लगातार बढ़ रहा है और मुनाफे में भी सुधार हो रहा है।दरअसल, कंपनी द्वारा बनाए और इस्तेमाल किए जा रहे ‘इंटेलिजेंस टूल्स’ ने काम करने के तरीके को बदल दिया है। इन टूल्स की मदद से छोटी टीमें अधिक कुशलता और बेहतर तरीके से काम कर पा रही हैं। डॉर्सी का मानना है कि इस बदलाव को अपनाने में ब्लॉक ने कोई जल्दबाजी नहीं की है, बल्कि ‘ज्यादातर कंपनियां इस मामले में पिछड़ गई हैं’। इस कटौती के बाद, कंपनी का आकार 10,000 से अधिक कर्मचारियों से घटकर 6,000 से भी कम रह जाएगा।बार- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

Afghanistan-Pakistan Conflict: पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर पलटवार; धमाकों और विमानों की आवाज से गूंजा काबुल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार तड़के तीन जोरदार धमाकों और लड़ाकू विमानों की आवाज सुनाई दी। ये घटनाएं उस समय हुईं जब कुछ ही घंटे पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। सीमा पार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच राजधानी में इन धमाकों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। हालांकि, धमाकों की सटीक जगह और किसी संभावित हताहत की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पर हालात पहले से ही विस्फोटक बने हुए हैं। पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का जवाबी हमला अफगानिस्तानी सरकार की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान का दावा किया गया है। उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि खोस्त प्रांत के अलीशेर-तेरेजी जिले में बाबरक पोस्ट के तहत अंजर सर इलाके में स्थित पाकिस्तानी शासन के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया गया है। उनके अनुसार इस कार्रवाई में दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं और बड़ी मात्रा में हथियार अफगान बलों के हाथ लगे हैं। इसके बाद एक्स पर एक अन्य अपडेट में उन्होंने कहा कि डूरंड लाइन पर व्यापक जवाबी सैन्य अभियान को शुरू किया गया है। यह कार्रवाई 203 मंसूरी कॉर्प्स और 201 खालिद बिन वलीद कॉर्प्स की तरफ से पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनर, नूरिस्तान और नंगरहार प्रांतों के कई इलाकों में और टोरखम गेट पर की जा रही है। इस पोस्ट में फितरत की तरफ से दावा किया गया है कि अब तक एक मुख्यालय और 19 चौकियों पर कब्जा किया जा चुका है। चार चौकियां खाली कर दी गईं और उन्हें पूरी तरह जला दिया गया।उनके मुताबिक 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जिनमें से 23 के शव और कुछ अन्य सैनिकों को ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

Noida: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, नोएडा के अस्पताल में कई दिनों से चल रहा था कैंसर का इलाज

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू के पिता पिता खाचंद्र सिंह का लिवर कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया। जानकारी के अनुसार रिंकू के पिता का कई दिनों से नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 27, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: आज भारत पहुंचेंगे कनाडा के पीएम कार्नी; पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच बढ़ा तनाव; पढ़ें अहम सुर्खियां

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी शुक्रवार को अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत में रहेंगे और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। वहीं, अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने काबुल को धमाकों और विमानों की आवाज से गूंजते हुए देखने को मिला। राजधानी दिल्ली में शराब महंगी होने वाली है और 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति के तहत लाइसेंस शुल्क में 10% की बढ़ोतरी होगी। जिम्बाब्वे पर जीत के बाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच जीतने की उम्मीद से टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 1 min · National Desk