Rinku Singh Father Death: अधूरा रहा पिता का ये अरमान, गरीबी के बोझ के नीचे दबकर भी न टूटने दिए बेटे के ख्वाब
1 of 11 Rinku Singh Father Death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied यह कसक आज रिंकू और उनके पूरे परिवार को अंदर तक छलनी कर रही है। रिंकू सिंह की शादी टी-20 विश्व कप के बाद मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज से होनी है। प्रिया सरोज के साथ उनकी मंगनी हो चुकी है। क्रिकेट की दुनिया में प्रशंसक आज जिस फिनिशर रिंकू सिंह के छक्कों पर झूमती है, उनको इस मुकाम तक पहुंचाने वाले रिंकू सिंह के पिता का एक सपना अधूरा रह गया। हर पिता की तरह खानचंद की आंखों में भी एक सपना था कि जिस बेटे रिंकू सिंह ने दुनिया जीती है, उसे सेहरा बांधे देख सकें। नियति का खेल देखिए उसकी शादी का सपना सीने में दबाए ही पिता विदा हो गए। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 रिंकू सिंह के पिता का निधन - फोटो : Instagram अलीगढ़ की तंग गलियों में साइकिल पर भारी गैस सिलिंडर लादकर घर-घर पहुंचाने वाले खानचंद का शुक्रवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे सफलता की एक ऐसी इबारत छोड़ गए हैं, जो केवल पसीने और एक पिता के अडिग विश्वास से लिखी गई थी। 3 of 11 रिंकू सिंह के पिता का निधन - फोटो : Instagram उन्होंने गरीबी के बोझ के नीचे दबकर भी बेटे के अरमानों को झुकने नहीं दिया। दो कमरों के मामूली मकान में रहने वाले खानचंद दिन भर सिलिंडर ढोकर जो चंद रुपये कमाते, उनसे वे रिंकू के लिए गेंद और बल्ले का इंतजाम करते थे। 4 of 11 रिंकू सिंह के पिता खानचंद की फाइल फोटो और मोक्षधाम में रिंकू सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी रिंकू ने फटे जूतों और तंगहाली के बीच तय किया नीली जर्सी तक का सफर कोच मसूद जफर अमीनी भावुक होकर याद करते हैं कि कैसे खानचंद खुद रिंकू का हाथ थामकर अहिल्याबाई होल्कर स्टेडि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...