ईरान और अमेरिका के बीच तनाव का फीफा विश्व कप पर भी असर पड़ सकता है। फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में 11 जून से 19 जुलाई तक होना है। अमेरिका और ईरान के तनाव उस वक्त बढ़ गया जब इस्राइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला किया। रविवार को ईरान ने बताया कि इस हमले में उसके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मृत्यु हो गई। लगातार चौथी बार ईरान ने किया है क्वालिफाई ईरान ने लगातार चौथी बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। पिछले साल दिसंबर में वॉशिंगटन में हुए लॉटरी ड्रॉ में उसका नाम शामिल किया गया था। टीम को अपने सभी ग्रुप चरण के मैच अमेरिका में खेलने हैं। ईरान अपना पहला मैच 15 जून को लॉस एंजिल्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा, जिसके बाद 21 जून को बेल्जियम के खिलाफ उसका दूसरा मैच होगा। इसके बाद ईरान 26 जून को मिस्र से भिड़ने के लिए सिएटल जाएगा। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी तनाव के बीच, ईरानी फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष मेहदी ताज ने कहा कि पिछले दो दिनों में जो कुछ हुआ है, उससे फीफा विश्व कप में अमेरिकी धरती पर खेलने पर विचार करना वास्तव में मुश्किल हो गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय आने वाले कुछ दिनों में लिया जाएगा और खेल प्रमुख अपना फैसला सुनाएंगे। मेहदी ताज ने स्पेन के एक समाचार पत्र मार्का से बातचीत में कहा, ‘जो कुछ हुआ और अमेरिका द्वारा किए गए उस हमले के बाद यह कहना मुश्किल है कि हम विश्व कप खेलने की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन इस बारे में खेल अधिकारियों को ही फैसला लेना होगा।’ हाल के घटनाक्रमों के चलते ईरानी लीग को भी अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें